KRIDA NEWS

‘गुरु का ज्ञान ही बनाता है खिलाड़ी महान’, सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने क्रिकेट कोचेज को सम्मानित किया

पटना, 4 जुलाई। अपने परिवार और समाज में सम्मान के साथ कैसे जीएंगे इसकी शिक्षा गुरु से ही मिलती है। माता-पिता से परिवार में बहुत कुछ सीखने को मिलता है पर इसकी गुणवत्ता गुरु की शिक्षा से ही आती है। समाज में कैसे रहना चाहिए इसकी समझ हमें गुरु ही प्रदान करते हैं। जिस समाज में गुरु को जितना सम्मान मिलता है वह समाज उतना ही आगे बढ़ता है। ये बातें कासा पिकोला क्रिकेट गुरु सम्मान समारोह फॉर अवधेश शर्मा स्मृति अवार्ड में अतिथियों ने कहीं।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन द्वारा अपने 25वें सालगिरह पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पटना नगर निगम की उपमेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, आशीष कुमार सिन्हा, कासा पिकोला रेस्टूरेंट के एमडी राजेश शर्मा, टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा और माई कैरियर व्यू के एमडी सुनील कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि क्रिकेट गुरु का असली सम्मान उनके प्रशिक्षुओं की सफलता होती है। अच्छे खिलाड़ी को बेहतर बनाना और खराब खिलाड़ी को तराशना क्रिकेट गुरु के हाथ में होता है, जिसे ये सभी क्रिकेट गुरु बखूबी निभा रहे हैं। ऐसे में उनका सम्मान भी जरूरी है।

इन सभी अतिथियों ने क्रिकेट प्रशिक्षकों, खेल पत्रकारों और उदीयमान प्लेयरों को सम्मानित व पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने शॉल व मोमेंटो समर्पित कर किया। धन्यवाद व्यक्त संस्थापक संतोष तिवारी ने किया।

सम्मानित होने वाले क्रिकेट प्रशिक्षक
देवकीनंदन दास, रंजीत भट्टाचार्या, एमपी वर्मा (स्टेट कोचिंग सेंटर), संतोष कुमार (वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी), राजू राय (आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी), आशुतोष कुमार (बिहार क्रिकेट एकेडमी), अजीत सिंह (बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी), कृष्णा पटेल (सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी), उज्ज्वल कुमार (22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी), हसनैन अख्तर (टर्फ एरिना), मुकेश कुमार (क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार), तुषारकांत (दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी), विकास कुमार (स्काई स्पोट्र्स), आकाश कुमार (एके एकेडमी), राजेश राणा (ईशान किशन एकेडमी), शशि रंजन (क्रिकेट कोचिंग सेंटर), प्रिंस राज (लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी), माइकल (बीआईओसी), नफीस (गोल क्रिकेट एकेडमी), गोविंद कुमार (आईडब्लूएस एकेडमी), कुमुंद रंजन (स्कूल ऑफ क्रिकेट), सुदय कुमार (सुदय क्रिकेट एकेडमी)।

खेल पत्रकार व फोटो जर्नलिस्ट
आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), आलोक कुमार (दैनिक भास्कर), धर्मनाथ प्रसाद (प्रभात खबर), राहुल सिंह (हिंदुस्तान), पिंटू कुमार (दैनिक जागरण), विकास पांडेय (आई नेक्सट), पुष्कर कुमार (दैनिक भास्कर), आशीष गुप्ता (दैनिक भास्कर), आलोक नवीन (सन्मार्ग), पीयूष शर्मा ‌(आई नेक्सट), शशिभूषण पप्पू (आज) , राजी अहमद (कोमी तंजुम)।

उदीयमान प्लेयर–  आयुष्मान जैन, पर्व कुमार, अनुराग कुमार, बब्ली कुमार।

संस्था के सहयोगी– सुमन अग्रवाल, सुमित शर्मा, मृत्युंजय झा, राजेश रंजन, बैजनाथ प्रसाद, पवन कुमार, आर्यन कुमार, हिमांशु कुमार, मंटू कुमार, शुभम कुमार।

Read More

बीसीए चुनाव रद्द, नए सिरे से चुनाव की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट ने अभय श्रीनिवास ओक को बनाया नया लोकपाल

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एल. नागेश्वर राव द्वारा की गई जांच के बाद कोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट में 28 सितंबर 2025 को हुए बीसीए चुनाव को खारिज करने और नए सिरे से चुनाव कराने की अनुशंसा की गई है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही बीसीए की कार्यप्रणाली को लेकर हस्तक्षेप करते हुए अनुच्छेद 142 के तहत पूर्व न्यायाधीश एल. नागेश्वर राव को लोकपाल नियुक्त किया था, ताकि चुनाव प्रक्रिया और संघ के कार्यों की निगरानी की जा सके। जांच के बाद लोकपाल ने अपनी रिपोर्ट में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की सिफारिश की।

नए लोकपाल की नियुक्ति

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च 2026 को दिए अपने आदेश में पूर्व लोकपाल के अलग होने के बाद अभय श्रीनिवास ओक को बिहार क्रिकेट का नया लोकपाल नियुक्त कर दिया है। अब आगे की पूरी प्रक्रिया उनके निर्देशन में होगी। रिपोर्ट के आधार पर अब बीसीए का चुनाव नए सिरे से कराया जाएगा, जिसमें सभी जिला क्रिकेट संघों की वोटर लिस्ट की गहन जांच की जाएगी। इसके बाद ही पारदर्शी तरीके से नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

एडमिनिस्ट्रेटर की भी हो सकती है नियुक्ति

पूर्व लोकपाल की अनुशंसा पर सुप्रीम कोर्ट आगामी 13 मई को इस मामले की सुनवाई करेगा, जिसमें एक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने पर भी फैसला लिया जा सकता है। प्रेस नोट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यशैली लगातार विवादों में रही है। कई जगहों पर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। साथ ही, निगरानी एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और नए लोकपाल की नियुक्ति के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार क्रिकेट में पारदर्शिता आएगी और नई व्यवस्था के तहत साफ-सुथरे तरीके से चुनाव संपन्न होंगे। इस पूरे मामले ने बिहार क्रिकेट प्रशासन में एक बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं, जिस पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More

यूनिटी कप U-16: विवेक सिंह की तूफानी पारी, इमर्जिंग प्लेयर अकादमी की धमाकेदार जीत

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास मैदान) में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी के अंतिम मुकाबले में इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम इमर्जिंग प्लेयर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रिशु राज ने 41 रन की पारी खेली, जबकि अंकित (21 रन) और पंकज (12 रन) ने कुछ संघर्ष किया। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रौशन ने 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं अतुल और आयुष ने 2-2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

108 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। विवेक सिंह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 76 रन ठोक दिए और मैच को एकतरफा बना दिया। उनके साथ अतुल ने 11 रन का योगदान दिया। इमर्जिंग प्लेयर की टीम ने महज 7.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। पंकज स्पोर्ट्स की ओर से प्रिंस राज को एकमात्र सफलता मिली।

शानदार और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विवेक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने पूल-बी में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराते हुए टूर्नामेंट में खिताब की दावेदारी पेश की।

Read More

30वीं सब-जूनियर नेशनल बेसबॉल के लिए बिहार टीम चयन 31 मार्च को, सोनपुर में ट्रायल

पटना: 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर सेलेक्शन ट्रायल 31 मार्च को सारण जिले के सोनपुर स्थित डाकबंगला मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव मधु शर्मा ने बताया कि आगामी 24 से 29 मई 2026 तक यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित KIIT विश्वविद्यालय में आयोजित होगी, जिसमें बिहार टीम भी भाग लेगी। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा और कैंप के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।

सेलेक्शन ट्रायल में चयनकर्ताओं की भूमिका अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीत कुमार और उमंग कुमार सिंह निभाएंगे। वहीं प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप कुमार और पृथ्वीराज की देखरेख में संचालित होगा।

चयन प्रक्रिया के संयोजक राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनू कुमार होंगे। सचिव ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपने जिले के लेटरहेड पर अनुमोदित पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इस ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य टीम में जगह बनाने के लिए युवा खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुटे हैं।

 

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी U-13: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी C टीम की धमाकेदार जीत, सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान ईशु शाहिल ने 35 रनों की तेज पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार (15 रन), सरस (10 रन) और पियूष (10 रन) ने कुछ योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों (45) का भी सहारा मिला।

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमन राज ने घातक प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एमडी तबरेज़ ने 2 विकेट और ओजैर ने 1 विकेट हासिल किया।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनिंग जोड़ी रोहित राज और प्रतिश ने बिना कोई विकेट खोए मैच खत्म कर दिया। रोहित राज ने नाबाद 52 रन (13 चौके) और प्रतिश ने नाबाद 55 रन (10 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 14.1 ओवर में ही 139 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

सुदय क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इस तरह बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, जबकि सुदय क्रिकेट एकेडमी को हार का सामना करना पड़ा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.