पटना: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में भागलपुर शतरंज अकादमी, भागलपुर के द्वारा बिहार राज्य अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय देवी बाबू धर्मशाला में किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे बिहार से लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, गोपालगंज, छपरा, आदि से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉक्टर आनंद कुमार मिश्रा , डॉक्टर प्रेम कुमार झा , डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया इस अवसर पर अकादमी की सचिव पल्लवी कुमारी , प्रतियोगिता निदेशक शुभम कुमार, आयोजन सचिव आनंद शेखर, कोषाध्यक्ष अंकुश कुमार , मुख्य निर्णायक डॉक्टर विश्व बंधु उपाध्याय, उप मुख्य निर्णायक चंद्र राज, सुमन सौरभ, साकेत कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।
आज खेले गए दो चक्रों की समाप्ति के बाद बालिका वर्ग में भोजपुर की अर्पित सिंह, पटना की शालिनी श्रीवास्व व मुजफ्फरपुर की नव्या गोयंका, पटना की वंशिका महेश्वरी तथा बालक वर्ग में पटना के प्रत्यूष कुमार, दरभंगा के जयेश मिश्रा, पटना के अवधेश शर्मा, पटना के ईशान साथ्वत, छपरा के अपूर्ण सिंह, खगड़िया के आर्यन कुमार, पटना के कार्तिकेय नंदन, दरभंगा के मनीष यादव, पटना के अक्षराज दो अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।