KRIDA NEWS

ICC Tournaments के फाइनल में टूटा है ऑस्ट्रेलिया का घमंड, 27 साल बाद ट्रॉफी जीत गई साउथ अफ्रीका

ICC Tournaments: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया है। 27 साल बाद साउथ अफ्रीका आईसीसी टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम भी बन गई है। इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया चैंपियन भी मिल गया।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल किया। साउथ अफ्रीका ने फाइनल के इस मुकाबले को साढे तीन दिनों में ही जीत लिया। इस जीत में एडन मारक्रम ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं गेंद से कगिसो रबाडा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए।

मारक्रम ने चौथी इनिंग में खेली 136 रनों की पारी

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम ने चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। मारक्रम के इसी शतक के बदौलत साउथ अफ्रीका की जीत सुनिश्चित हो पाई है। इस दौरान मारक्रम ने 207 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके के सहारे 136 रन बनाए। हालांकि वो टीम को जीत के नजदीक पहुंचाकर आउट हो गए। 276 पर मारक्रम आउट हुए। वहां से साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 6 रनों की और जरूरत थी। जिसके बाद बाकी बल्लेबाज ने काम पूरा किया।

रबाडा के 9 विकेट ने साउथ अफ्रीका को दिलाई जीत की उम्मीद

साउथ अफ्रीका के तेज कगिसो रबाडा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कुल 9 विकेट चटकाए। वो पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए। पहली पारी में रबाडा ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 212 रनों पर समेट दिया। वहीं दूसरी पारी में 4 महत्वपूर्ण विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया को 207 रन ही बनाने दिया। रबाडा ने दोनों पारियों में उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन को आउट किया।

साउथ अफ्रीका को 13 आईसीसी नॉकआउट में हार के बाद पहली जीत मिली है। साउथ अफ्रीका का नॉकआउट में हार का सिलसिला 1999 से ही शुरू हो गया था। जिसके बाद वो अब 2025 में ट्रॉफी जीतने में सफल हुए।

ICC Tournaments के नॉकआउट में ऐसा रहा है साउथ अफ्रीका का सफर

  • 1999 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार
  • 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हार
  • 2002 और 2006 के चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हार
  • 2007 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार
  • 2009 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार
  • 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में हार
  • 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हार
  • 2014 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार
  • 2015 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार
  • 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार
  • 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार
  • 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हार
  • 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती
Read More

सीनियर महिला वन डे ट्रॉफी (प्लेट): एक और ख़िताब बिहार के नाम, बेटियों ने बढ़ाया राज्य का मान, सिक्किम को 7 विकेट से हराया

BCCI द्वारा आयोजित सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के फाइनल मुकाबले में बिहार महिला टीम ने लगातार संतुलित प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह खिताबी मैच कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला गया, जहां बिहार ने सिक्किम को 7 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ बिहार महिला टीम ने सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम 46.5 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में समायिता ने 28, परिमला 20 और तबिता सुब्बा ने नाबाद 21 रन बनाया। बिहार की ओर से गेंदबाजी विभाग में सामूहिक अनुशासन देखने को मिला। खुशबू सी. कुमारी ने 8.5 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित किया, जबकि रचना सिंह और अपूर्वा कुमारी ने मध्य ओवरों में 2-2 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। सीमित रन गति के कारण सिक्किम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार महिला टीम ने संयमित शुरुआत के बाद मैच पर नियंत्रण स्थापित किया। प्रगति सिंह और वैदेही यादव के बीच बनी 92 रनों की साझेदारी ने जीत की दिशा तय की। वैदेही यादव ने नाबाद 54 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी, जबकि कप्तान प्रगति सिंह ने 45 रनों का योगदान दिया। बिहार ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

इस फाइनल जीत के साथ बिहार महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया, जो टीम के निरंतर प्रयास, संतुलित रणनीति और विभागीय समन्वय को दर्शाता है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के इस प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि – ”यह खिताब खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास, अनुशासन और सामूहिक समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहना टीम की तैयारी और मानसिक मजबूती को दर्शाता है, जो भविष्य में बिहार महिला क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है।”

वहीं, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल आरफीन ने भी टीम को हार्दिक बधाई दी। सचिव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का समर्पण इस उपलब्धि का आधार रहा है और एसोसिएशन आगे भी महिला क्रिकेट को आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, ताकि हमारी बेटियां लगातार ऐसे ही आगे बढ़ती रहें।

Read More

डीपीएस ईस्ट पटना की 4 विकेट से जीत, रोमांचक मुकाबले में YCC को हराया

पटना: YCC और DPS East Patna के बीच खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में डीपीएस ईस्ट पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। तेज रनगति (10.83 रन प्रति ओवर) और मध्यक्रम की सधी बल्लेबाजी के दम पर डीपीएस ईस्ट पटना ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए YCC ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 30 रन, सचिन ने नाबाद 30 रन और वेद ने 18 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सचिन और सूरज (नाबाद 19) ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 46 रन मिले। डीपीएस ईस्ट पटना की ओर से ऋतुराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि सैफ और शाश्वत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस ईस्ट पटना की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अंकित ने 48 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यम ने 24 रन और साहिल ने 13 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। YCC की ओर से रुद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, लेकिन बाकी गेंदबाजों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।

Read More

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग: डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की 44 रन से दमदार जीत

नालंदा: नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब ने लिटिल स्टार क्लब को 44 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनीत कुमार को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम की ओर से अमित ने 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सूरजभान ने 51 रन और राजामणि ने 29 रनों का योगदान दिया। लिटिल स्टार क्लब की ओर से श्याम ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं विनीत ने 2 विकेट अपने नाम किए।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल स्टार क्लब की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर विनीत कुमार ने 68 रन और शशि ने 51 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि मध्यक्रम के लड़खड़ाने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 44 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। डॉ. सरस्वती देवी क्लब की ओर से आकाश और दिव्यांश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए और टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, अंकित राज, विकास, मयूरेश्वर, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू और अभिषेक ने निभाई।

Read More

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग: अनमोल कुमार के तूफानी शतक से ईआरसीसी की ऐतिहासिक जीत, विद्यार्ती सीसी को 319 रन से रौंदा

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी का विजय क्रम जारी है। यह उसकी लगातार चौथी जीत है। स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार यानी 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ईआरसीसी ने विद्यार्थी सीसी को 319 रन से पराजित किया।

इस मैच में ईआरसीसी के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। विकेटकीपर बैटर अनमोल कुमार ने 53 गेंदों पर 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दूसरी ओर से हर्षवर्धन (61 रन), आशीष कुमार (‌80 रन), यश प्रताप (55 रन) ने अर्धशतक जमाये। गेंदबाजी में केशव ने 3 विकेट चटकाये।

ईआरसीसी की धमाकेदार शुरुआत

ईआरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। हर्ष वर्धन मोंटी ने 61 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिसके बाद आशीष कुमार ने 48 गेंदों पर 80 रन की तेजतर्रार पारी खेली। रोहित राज ने 19 गेंदों में 37 रन बनाकर रनगति को और तेज किया, जबकि यश प्रताप यादव ने 29 गेंदों पर 55 रन जोड़कर विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। इन पारियों की बदौलत ईआरसीसी ने 40 ओवर में 428/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अनमोल कुमार की मैच बदलने वाली पारी

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण रही। उन्होंने 201.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। चौकों और छक्कों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया और टीम को 400 के पार पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। अनमोल ने 53 गेंद में नौ चौका व 7 छक्का की मदद से 107 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते ही बिखरी विद्यार्थी सीसी

428 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने दो विकेट बिना खाता खोले गंवा दिए, जिससे दबाव और बढ़ गया। कप्तान सनी ने 112 गेंदों पर 77 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 33.4 ओवर में 109 रन पर सिमट गई।

ईआरसीसी गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन

ईआरसीसी के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन और आक्रामकता का परिचय दिया। केशव कुमार ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिनव सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रोहित राज और अभिषेक कुमार सिंह ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

फील्डिंग और टीम वर्क बना जीत का आधार

मैच के दौरान ईआरसीसी की फील्डिंग भी बेहतरीन रही। खिलाड़ियों ने चुस्ती दिखाते हुए महत्वपूर्ण कैच लपके और रन बचाए, जिससे विद्यार्ती सीसी पर लगातार दबाव बना रहा। टीम का सामूहिक प्रदर्शन इस बड़ी जीत का मुख्य कारण बना।

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल

ईआरसीसी की ओर से 107 रन की शतकीय पारी खेलने वाले अनमोल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.