पटना: बिहार में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games 2025) में अभी तक महाराष्ट्र का दबदबा है। महाराष्ट्र ने कुल 55 मेडल जीतकर पदक के लिस्ट में पहले नंबर पर है। वहीं बिहार ने भी गोल्ड में अपना खाता खोल लिया है। मेजबान बिहार की टीम 12 मेडल के साथ 17वें नंबर पर है।
बिहार के खिलाड़ियों ने पिछले दो दिन में शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार ने अभी तक 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज अपने नाम कर चुका है। उम्मीद है कि पदक तालिका में बिहार का प्रदर्शन बेहतर होता जाएगा। बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स को पांच शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इस खेल का आयोजन पटना, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय और गया में किया जा रहा है। उसके अलावा दिल्ली में भी यूथ गेम्स को आयोजित किया जा रहा है।
Khelo India Youth Games 2025 की पदक तालिका
| रैंक | राज्य | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | महाराष्ट्र | 21 | 18 | 16 | 55 |
| 2 | राजस्थान | 11 | 4 | 5 | 20 |
| 3 | कर्नाटक | 10 | 15 | 4 | 29 |
| 4 | मध्य प्रदेश | 9 | 4 | 5 | 18 |
| 5 | हरियाणा | 5 | 6 | 11 | 22 |
| 6 | तमिलनाडु | 5 | 5 | 11 | 21 |
| 7 | तेलंगाना | 5 | 1 | 6 | 12 |
| 8 | पंजाब | 4 | 8 | 8 | 20 |
| 9 | झारखंड | 4 | 3 | 3 | 10 |
| 10 | मणिपुर | 4 | 3 | 2 | 9 |
| 11 | चंडीगढ़ | 4 | 2 | 2 | 8 |
| 12 | दिल्ली | 3 | 3 | 10 | 16 |
| 13 | केरल | 3 | 2 | 1 | 6 |
| 14 | गुजरात | 2 | 2 | 4 | 8 |
| 15 | असम | 2 | 1 | 1 | 4 |
| 16 | उत्तर प्रदेश | 1 | 6 | 6 | 13 |
| 17 | बिहार | 1 | 5 | 6 | 12 |
| 18 | आंध्र प्रदेश | 1 | 3 | 7 | 11 |
| 19 | छत्तीसगढ़ | 1 | 1 | 5 | 7 |
| 20 | जम्मू और कश्मीर | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 21 | पश्चिम बंगाल | 0 | 3 | 1 | 4 |
| 22 | अरुणाचल प्रदेश | 0 | 0 | 2 | 2 |
| 23 | नागालैंड | 0 | 0 | 2 | 2 |
| 24 | अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 25 | मेघालय | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 26 | पुडुचेरी | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 27 | त्रिपुरा | 0 | 0 | 1 | 1 |
राजस्थान और कर्नाटक के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ी टक्कर
राजस्थान और कर्नाटक के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान 11 गोल्ड मेडल के साथ पदक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं 10 गोल्ड के साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर है। हालांकि कर्नाटक के पास पदकों की संख्या की राजस्थान से ज्यादा है। राजस्थान ने अभी तक 20 पदक जीते हैं। जबकि कर्नाटक ने अभी तक 29 पदक अपने नाम किए हैं।
कई राज्यों ने कांस्य पदक से खोला खाता
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूद, मेघालय, पुडुचेरी और त्रिपुरा ने भी यूथ गेम्स में पदक जीतकर खाता खोल लिया है। सभी ने कांस्य पदक से अपना खोला है। वहीं नागालैंड ने 2 कांस्य पदक जीता है।


फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय तिवारी, हरिशंकर रवि (एनएसडी स्नातक एवं नेशनल अवार्डी), छोटे लाल सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), विनोद कुमार सिंह (समाजसेवी), सुनील कुमार (समाजसेवी) और राकेश कुमार चंद्रवंशी (समाजसेवी) खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु ने निभाई। अंपायर राजेश रंजन और बैजनाथ प्रसाद थे। सबों का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त आयोजक संस्था के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने किया।


