KRIDA NEWS

सरदार पटेल सम्मान समारोह में खेल समेत अन्य क्षेत्रों के हस्तियों को किया गया सम्मानित, वक्ताओं ने कहा-टीम भावना व अनुशासन से हर लक्ष्य को पाना आसान

पटना, 2 मई। संसाधन कम हो पर अगर आपके मन में किसी कार्य को मुकाम तक पहुंचाने की दृढ़ इच्छाशक्ति है तो जीवन के किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य हासिल मुश्किल नहीं है। आप ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे तो खेल क्या हर क्षेत्र में आप चैंपियन बनेंगे। ये बातें टर्निंग प्वायंट व ग्रामीण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी पटना के राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित सरदार पटेल सम्मान समारोह-2025 के दौरान वक्ताओं ने कही।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ समारोह का उद्घाटन
राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगाशाला में गुरुवार यानी 1 मई को आयोजित इस भव्य समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, पटना की उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, जनसुराज की नेत्री सह समाजसेवी बंदना कुमारी, कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार, सत्यमेव ग्रुप के राजेश कुमार द्विवेदी, राज्य कर आयुक्त अमित अंकित, पटना नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर नीतू नवनीत,जीएनआईओटी के पंकज, टर्निंग प्वायंट के निदेशक सह आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बाद के कार्यक्रमों में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी और पटना की मेयर सीता साहू ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सबों का बुके, शॉल व स्मृति चिह्न समर्पित स्वागत ग्रामीण एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की सचिव पूजा शर्मा ने किया।

टीम भावना व अनुशासित रहना सीखें
अपने उद्घाटन उद्बोधन में बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि अगर आप के मन में अपना, अपने घर, गांव, जिला, राज्य व देश के विकास की सोच है तो आपको टीम भावना के साथ काम करना होगा। आपको अनुशासित रहना होगा तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि इसी मंच पर देखें हर पार्टी व विचार के लोग हैं पर सबों की सोच बस एक है कि बिहार का विकास हर क्षेत्र में हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल का महत्व काफी बढ़ गया है और इस क्षेत्र नाम और पैसा कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खेलों की विकास की बड़ी सोच रखते हैं इसीलिए देश और राज्यों में खेलों का विकास काफी तेजी से हो रहा है।

ग्रामीण में छुपी प्रतिभाओं को आगे लायें
बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि प्रतिभाएं गावों में छिपी है, वहां से निकालने की जरुरत है और यह संस्था काम कर रही है जो धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खेलों के विकास के लिए ढेर सारे कार्य कर रही है। आज बिहार में बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं। हर गांव में खेल मैदान की व्यवस्था की जा रही है। हर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। मेडल लाओ-नौकरी पाओ के तहत बिहार सरकार भी नौकरी दे रही है। इसीलिए आप खिलाड़ी गण बिना किसी चीज की चिंता किये हुए खेल पर ध्यान दे और जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर नाम रौशन करें।

अन्य क्षेत्रों से ज्यादा कठिन है खेल
बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में नौकरी पाने से ज्यादा कठिन है खेल के किसी टीम में शामिल होना। यहां पर तो मात्र 11 वैकेंसी है और प्रतिभागी लाखों में हैं। पर अगर आपने टीम में जगह बना ली और बड़ा कर दिया तो हर घर में आपके नाम की जाप होगी। उदाहरण के तौर पर बिहार के वैभव सूर्यवंशी को लें। 14 साल के इस बिहारी लाल ने ऐसा अगर दिया पूरी दुनिया में तहलका मच गया। उन्होंने कहा कि जीवन में चार डी पर ध्यान दें तो पांचवां डी आपको अपने आप मिल जायेगा। यह चार डी है डिजायर यानी इच्छा, डेडिकेशन यानी समर्पण, डिटरमिनेशन यानी दृढ़संकल्प और डिसिपलीन यानी अनुशासन। इन पर आपने अमल कर लिया तो देश के लिए खेलने का मौका आपको मिल गया।

स्कूल क्रिकेट लीग प्रतिभाओं को आगे के लिए बड़ा मंच
पटना की उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि स्कूल क्रिकेट लीग का आयोजन बिहार के क्रिकेट के विकास का एक बड़ा माध्यम हैं। मैं पिछले दो-तीन सालों से इस आयोजन के कार्यक्रमों से जुड़ी रही हूं। उन्होंने इसके आयोजकों को इस कार्य के लिए बधाई दी।
ऐसे आयोजन कराने वाले बधाई के पात्र

जन सुराज पार्टी के नेत्री सह समाजसेवी बंदना कुमारी ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित उनके मनोबल को बढ़ाने वाली संस्था और लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्था तो उससे आगे बढ़ कर काम कर रही हैं। इस संस्था ने खेल के क्षेत्र में सम्मान पाने योग्य बनाने के लिए पहले एक बड़ा मंच दिया यानी आयोजन करा कर उन्हें आगे बढ़ाया और फिर उन्हें सम्मानित व पुरस्कृत किया। यह स्वागत योग्य कदम है।

इस कार्यक्रम में सम्मानित होने हर व्यक्तित को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बंदना कुमारी ने कहा कि सम्मान हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और दायित्वों को भी याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में हरसंभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार हूं।

समाज के हर क्षेत्र के लोगों को किया गया सम्मानित
इस सम्मान समारोह में खेल समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों और जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया जिसमें पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद और सशक्त समिति के सदस्य शामिल थे। इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। विजेता टीम को ट्रॉली बैगर और उपविजेता टीम को सामान्य बैग के स्मृति चिह्न और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा
इस कार्यक्रम के दौरान भर ले उड़ान संस्था की खुशी गुप्ता, अदिती, आशी पांडेय, सृ्ष्टि, समेत धीरज कुमार सिंह, माही सिंह, अंजलि ने भक्ति से लेकर फिल्मी गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया। ओम प्रकाश की मुखौटा नृत्य ने खूब तालियां बटौरीं। सबों का धन्यवाद व्यक्त संतोष तिवारी ने किया जबकि मंच संचालन मृत्युंजय कुमार झा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन नवीन कुमार और उनकी टीम का बहुत बड़ा योगदान रहा।

सम्मानित होने वाले दिग्गजों की सूची इस प्रकार है-
लाइफ टाइम एचीवमेंट- नीरज कुमार पप्पू (सचिव, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार)
सरदार पटेल खेल रत्न- रंजीत भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट कोच), देवकी नंदन दास (वरिष्ठ क्रिकेट कोच)
सरदार पटेल खेल विभूति- अधिकारी मदन मोहन प्रसाद (वरिष्ठ क्रिकेट कोच), नंद किशोर प्रसाद (एनआईएस कोच, फुटबॉल), अभिषेक कुमार (एनआईएस कोच, एथलेटिक्स)
सरदार पटेल विशेष खेल सम्मान- नवीन कुमार-प्रशिक्षक लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट

खेल के क्षेत्र में
रिमझिम सिंह (मैनेजर बिहार महिला अंडर-19 टीम), हिमांशु हरि-रणजी ट्रॉफी प्लेयर, प्रतीक कुमार-सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्लेयर, शांभवी राज (अधिवक्ता, लीग एडवाइजर डब्ल्यू सीसी), राजू राय-वरिष्ठ क्रिकेट प्लेयर सह कोच, धनंजय कुमार (पटना जिला क्रिकेटर), नीतीश कुमार (अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पॉवरलिफ्टिंग)

चिकित्सा के क्षेत्र में
डॉ कुंदन-फीजियो बिहार रणजी ट्रॉफी, डॉ सरिता अखौर-मनोचिकित्सक राष्ट्रपति अवार्डी, डॉ सुमन कुमार (हर्ष हॉस्पीटल),
डॉ धर्मेंद्र कुमार।

सम्मानित होने वाले पटना नगर निगम के जन प्रतिनिधि
इंद्रदीप चंद्रवंशी (सदस्य,पटना नगर निगम सशक्त समिति), आशीष कुमार (सदस्य,पटना नगर निगम सशक्त समिति), कुमार संजीत (पार्षद वार्ड संख्या-34), संजीव आनंद (पार्षद वार्ड संख्या-37), विनय कुमार बालक (पार्षद वार्ड संख्या-54)

प्रेस प्रतिनिधि
मो ईशाउद्दीन (राष्ट्रीय सहारा), अमरनाथ (दैनिक आज), आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), आलोक कुमार (दैनिक भास्कर), रजी अहमद (कौमी तंजुम), राहुल सिंह (दैनिक हिन्दुस्तान), धर्मनाथ (दैनिक प्रभात खबर), पिंटू कुमार (दैनिक जागरण), अक्षय पांडेय (दैनिक जागरण), पुलस्कर कुमार (दैनिक भास्कर), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), राजनंदन (खेल बिहार), सुरेश मिश्रा (पुरविया न्यूज), उज्ज्वल कुमार (क्रीड़ा न्यूज), विकास पांडेय (दैनिक जागरण आई नेक्सट), आशीष गुप्ता (फोटो ग्राफर), जितेंद्र कुमार (फोटोग्राफर), जेपी (फोटोग्राफर), शुभम कुमार (न्यूज एरा)।

शिक्षा के क्षेत्र में
जैनेंद्र शर्मा-शिक्षक, उच्च विद्यालय,पैनाल, रौनित नारायण-वीटेक एडुकेशन, सोमा चटर्जी-संत कैरेंस हाईस्कूल, मिथिलेश कुमार-मिथिलेश कामर्स, अखिलेश आनंत-भौतिकी, रघुवीर कुमार-कंप्यूटर, डॉ रतन कुमार-कॉमर्स, चंद्रभूषण-अंग्रेजी, शिवानी सिन्हा-बॉयोलॉजी, कंचन यादव-हिंदी, सुमोना घोष-अंग्रेजी, मधुप्रिया-इतिहास, संजय कुमार-जीव विज्ञान, राजीव कुमार-कंप्यूटर, अजय सिंह-संत डोमनिक, कौशलेंद्र कुमार-गणित, एपी गुप्ता (डॉन बास्को एकेडमी)।

खेल प्रशिक्षक
पवन सिंह (पूर्व कोच,बिहार सीनियर क्रिकेट टीम), प्रमोद कुमार (कोच, बिहार रणजी ट्रॉफी), नेहा सिंह (कोच, शतरंज), पिंकी कुमारी (कोच, कराटे), सपना कुमारी (कोच, फुटबॉल), निर्मल कुमार (कोच, एथलेटिक्स), रंजन कुमार गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), एमपी वर्मा (वरीय क्रिकेट कोच), सुमन अग्रवाल (पूर्व क्रिकेटर), चंदन कुमार (स्पोट्र्स प्रोमोटर), अतुल कुमार (क्रिकेट प्रोमोटर), अजीत कुमार (क्रिकेट कोच), हसनैन अख्तर (क्रिकेट कोच), उद्भव सिंह (कोच), कृष्णा पटेल (क्रिकेट कोच), अशोक कुमार छोटू (क्रिकेट कोच), मुकेश कुमार (क्रिकेट कोच), संतोष कुमार (क्रिकेट कोच), सत्यजीत आदित्य (कैरम कोच), प्रियदर्शना (योगा कोच), रोहित कुमार (क्रिकेट कोच)।

टीम फ्रेंचाइजी
कपिल मित्तल (सांस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा), जुनैद बसरी (वीजूयू विश्वविद्यालय, जयपुर), दीपक पांडेय (आंजिक्या डीवी पाटिल,पुणे), मनीष कुमार (बद्दी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश), राजू मिश्रा (मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद), हरिओम गांधी (आदित्य विश्वविद्यालय), अरमान अब्बास (जेआईएस ग्रुप बेस्ट बंगाल), एके शेखावत (बिहर्स,पटना), सुधांशु कुमार (ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज,पटना), शशिभूषण (क्वाटंम विश्वविद्यालय,रुड़की), जावेश अशरफ (आरआईटी रुड़की), सौरभ कुमार (क्वाड एआई,पटना), अंकुर गर्ग (स्वामी विवेकानंद ग्रुप), मनीष कुमार (ग्रेटर नोएडा इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)।

खेल को बढ़ाने देने वाले संस्थान व व्यक्ति
बेस्ट स्कूल-ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर, बेस्ट कोचिंग-राइज कोचिंग फॉर आईआईटी, बेस्ट क्रिकेट एकेडमी-एचिवर इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट, शांति लाल रेस्टूरेंट, पटना, बिरला ओपन माइंड प्री स्कूल, सगुना मोड़ के डायरेक्टर निशिका, कीड्जी इलिमेंट्री स्कूल, गुलतारा बाजार, बिहटा के डायरेक्टर अमित रंजन।

कला के क्षेत्र में
पापिया गांगुली (गायक), धीरज सिंह (गायक), माही यादव (गायक), ओम प्रकाश (मुखौटा नृत्य), कोमल पांडेय (कोरियोग्राफर, भर ले उड़ान), स्वाती पंडित (कराटे कोच, भर ले उड़ान), अदिति, सृष्टि, खुशी।

बीसीसीआई पिच क्यूरेटर
हिमांशु रिशु, राजीव नंदन, हिमांशु कुमार, मंटू कुमार, शुभम पांडेय।

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

उदीयमान खिलाड़ी: विशाल कुमार, स्वजीत दस्तकट, कार्तिक चौधरी, आयुष्मान जैन, आयुष राज, रुद्रांश राय, आरव कुमार,विराज वैभव, आदर्श आनंद, अंश ठाकुर, शिवांश, रेयांश, आदर्श राज, अनमोल तिवारी।
बेस्ट प्लेयर (कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट सीजन-5)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट-वैभव राज (जीएनओआईटी)
बेस्ट बैट्समैन-संकु शर्मा (विजियू थंडरबोल्ट)
बेस्ट बॉलर-पीयूष रंजन (जीएनओआईटी)
बेस्ट विकेटकीपर-रवि कुमार (जीएनओआईटी)
बेस्ट फील्डर-अर्पण कुमार (बद्दी फाइटर)
बेस्ट कैप्टन-अभिनव सिन्हा (बद्दी फाइटर)
बेस्ट अनुशासित प्लेयर-आर्यन (आरआईटी चैंपियंस)
उदीयमान खिलाड़ी-प्रियवेश रंजन (मानव रचना लायंस)

महिला खिलाड़ी : निवेदिता भारती (क्रिकेट, गोपालगंज), शिल्पी कुमारी (क्रिकेट, गया), तान्या रानी (क्रिकेट, गया), सौम्या अखौरी (क्रिकेट,पटना), चैताली संजीत (क्रिकेट,पटना), रिद्धि कुमारी (क्रिकेट,जमुई), सिद्धि कुमारी (क्रिकेट,जमुई), प्रतिभा साहनी (क्रिकेट, मधुबनी), कशीश सिंह (क्रिकेट, मुजफ्फरपुर), सरिता कुमारी (क्रिकेट, दरभंगा), अंजलि चौधरी (क्रिकेट, वैशाली), रिमझिम कुमारी (मलखंभ, खेलो इंडिया), सुधा कुमारी (अंतरराष्ट्रीय प्लेयर पॉवरलिफ्टिंग), कुमकुम कुमारी (बॉल बैडमिंटन), गुड़िया रानी सिंह (नेशनल खिलाड़ी, कैरम), भूमि गुप्ता (पिकलबॉल, नेशनल खिलाड़ी), शिखा परवीन (स्टेट टेबुल टेनिस), आदित्य गुप्ता (नेशनल खिलाड़ी,पिकलबॉल), प्रेम कुमार (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पिकलबॉल)

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व वाईएमसीसी विजयी, कुमार रजनीश ने जमाया शतक, सूरज कश्यप भी चमके

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेले गए दो मुकाबलों में वाईएमसीसी और अधिकारी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच 8 विकेट से जीत लिए।

वाईएमसीसी ने पीएसी को एकतरफा मुकाबले में हराया, जहां सूरज कुमार कश्यप की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी ने जीत आसान बना दी। वहीं अधिकारी इलेवन ने केएनसीसी के खिलाफ 198 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया, जिसमें कुमार रजनीश कुमार के नाबाद शतक ने मैच का रुख तय कर दिया।

पहला मैच 

स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में वाईएमसीसी ने पीएसी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।  15-15 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएसी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी, जिसे वाईएमसीसी ने मात्र 8 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

पीएसी की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने नाबाद 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ध्रुव कुमार ने अंत में 7 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। वाईएमसीसी की ओर से श्यामल पांडे ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 6 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि कार्तिक गुड्डू पांडे और राहुल कुमार ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज सूरज कुमार कश्यप ने मात्र 23 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। श्यामल पांडे ने नाबाद 16 रन और सत्यम कुंदन कुमार ने 11 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। पीएसी की ओर से ध्रुव कुमार ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

दूसरा मैच

विक्रम के याशवन स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में अधिकारी इलेवन ने केएनसीसी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनसीसी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन बनाए, जिसके जवाब में अधिकारी इलेवन ने 28.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

केएनसीसी की ओर से अनमोल कुमार बॉनी ने 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मंजीत कुमार ने 32 और विकेटकीपर विक्की आनंद ने 31 रन जोड़े। अंत में आदित्य शिवम (15*) और अक्षत मिश्रा (13*) की तेज पारियों से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

अधिकारी इलेवन की ओर से समर क़ादरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि रौशन और मलय राज ने 2-2 विकेट लिए।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन इसके बाद कुमार रजनीश ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। उन्होंने 85 गेंदों पर 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके साथ अमन अविनाश ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी : 35 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन, अनमोल कुमार बोनी 62, मंजीत कुमार 32, प्रखर ज्ञF³F 10, सिमुख 16, विक्की आनंद 31, आदित्य शिवम नाबाद 15, अक्षत मिश्रा नाबाद 13, अतिरिक्त 14, मलय राज 2/35, रौशन 2/35, समर कादरी 3/39.

अधिकारी इलेवन : 28.4 ओवर में दो विकेट पर 198, रजनीकांत 10, कुमार रजनीश नाबाद 123, आकाश राज 13, अमन अविनाश नाबाद 42, अतिरिक्त 10, आदित्य शिवम 1/27

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: आरबीएनवाईएसी, लक्ष्य इंजीटेक और एलायंस सीसी विजयी

पटना, 16 फरवरी। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में एकतरफा परिणाम देखने को मिले, जिसमें आरबीएनवाईएसी, लक्ष्य इंजीटेक और एलायंस सीसी ने जीत दर्ज की। आरबीएनवाईएसी ने अमर सीसी को 141 रन से, लक्ष्य इंजिटेक ने अदालतगंज सी.सी. को 121 रन से और अलायंस सी.सी. ने बाटा सी.सी. को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहला मैच
याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड, पटना में खेले गए मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने अमर सीसी को 141 रन के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 255 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अमर सीसी की टीम 28.5 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

आरबीएनवाईएसी की ओर से हर्ष राज ने शानदार 95 रन की पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। उन्होंने 93 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। सिद्धांत विजय ने 60 रन और आयुष राज ने तेजतर्रार 46 रन (21 गेंद) बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान श्लोक कुमार ने भी 32 रन का योगदान दिया।

255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमर सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। आयुष राज ने जरूर 21 गेंदों पर 46 रन की आक्रामक पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। टीम के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। गेंदबाजी में उत्कर्ष कुमार ने घातक प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में मात्र 20 रन देकर 4 विकेट झटके। शाहबाज अनवर और शश्वत जीत राज ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। आर्यमन सिंह ने भी 3 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दूसरा मैच
अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी, पटना में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य इंजिटेक ने अदालतगंज सी.सी. को 121 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य इंजिटेक ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 217 रन बनाए, जिसके जवाब में अदालतगंज की टीम 21.4 ओवर में मात्र 96 रन पर सिमट गई।

लक्ष्य इंजिटेक की ओर से अंकित कुमार ने 45 रन, अतुल राज ने 42 रन और आदित्य कुमार ने नाबाद 34 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अंत के ओवरों में सुधीर कुमार ओझा (नाबाद 27) ने तेजी से रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टीम को अतिरिक्त के रूप में भी 31 रन मिले, जिसने कुल स्कोर को प्रतिस्पर्धी बना दिया।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज की शुरुआत बेहद खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ऋतेश रॉय ने 29 रन और नवीन कुमार ने 23 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके। गेंदबाजी में लक्ष्य इंजिटेक के सुधीर कुमार ओझा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उत्तम कुमार ने 3 विकेट, जबकि मोहम्मद यासीन ने 1 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीसरा मैच
जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) में खेले गए मुकाबले में अलायंस सी.सी. ने बाटा सी.सी. को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाटा सी.सी. की टीम 20.4 ओवर में मात्र 75 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में अलायंस सी.सी. ने 11.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 79 रन बनाते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

बाटा सी.सी. की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। राजेश कुमार ने 15 रन, रौशन कुमार ने 14 रन और अभिनव ने 13 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। अलायंस के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। अलायंस सी.सी. की ओर से अंकित राज ने 6 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मनीष मणि ने 5.4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 3 विकेट लिए। मनु कुमार सिंह ने भी 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

75 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलायंस सी.सी. की शुरुआत शानदार रही। रवि राज ने 33 गेंदों पर 41 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। के.सी. सुधांशु 25 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

Read More

सीनियर महिला वन डे ट्रॉफी (प्लेट): एक और ख़िताब बिहार के नाम, बेटियों ने बढ़ाया राज्य का मान, सिक्किम को 7 विकेट से हराया

BCCI द्वारा आयोजित सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के फाइनल मुकाबले में बिहार महिला टीम ने लगातार संतुलित प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह खिताबी मैच कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला गया, जहां बिहार ने सिक्किम को 7 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ बिहार महिला टीम ने सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम 46.5 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में समायिता ने 28, परिमला 20 और तबिता सुब्बा ने नाबाद 21 रन बनाया। बिहार की ओर से गेंदबाजी विभाग में सामूहिक अनुशासन देखने को मिला। खुशबू सी. कुमारी ने 8.5 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित किया, जबकि रचना सिंह और अपूर्वा कुमारी ने मध्य ओवरों में 2-2 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। सीमित रन गति के कारण सिक्किम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार महिला टीम ने संयमित शुरुआत के बाद मैच पर नियंत्रण स्थापित किया। प्रगति सिंह और वैदेही यादव के बीच बनी 92 रनों की साझेदारी ने जीत की दिशा तय की। वैदेही यादव ने नाबाद 54 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी, जबकि कप्तान प्रगति सिंह ने 45 रनों का योगदान दिया। बिहार ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

इस फाइनल जीत के साथ बिहार महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया, जो टीम के निरंतर प्रयास, संतुलित रणनीति और विभागीय समन्वय को दर्शाता है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के इस प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि – ”यह खिताब खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास, अनुशासन और सामूहिक समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहना टीम की तैयारी और मानसिक मजबूती को दर्शाता है, जो भविष्य में बिहार महिला क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है।”

वहीं, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल आरफीन ने भी टीम को हार्दिक बधाई दी। सचिव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का समर्पण इस उपलब्धि का आधार रहा है और एसोसिएशन आगे भी महिला क्रिकेट को आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, ताकि हमारी बेटियां लगातार ऐसे ही आगे बढ़ती रहें।

Read More

डीपीएस ईस्ट पटना की 4 विकेट से जीत, रोमांचक मुकाबले में YCC को हराया

पटना: YCC और DPS East Patna के बीच खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में डीपीएस ईस्ट पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। तेज रनगति (10.83 रन प्रति ओवर) और मध्यक्रम की सधी बल्लेबाजी के दम पर डीपीएस ईस्ट पटना ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए YCC ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 30 रन, सचिन ने नाबाद 30 रन और वेद ने 18 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सचिन और सूरज (नाबाद 19) ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 46 रन मिले। डीपीएस ईस्ट पटना की ओर से ऋतुराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि सैफ और शाश्वत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस ईस्ट पटना की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अंकित ने 48 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यम ने 24 रन और साहिल ने 13 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। YCC की ओर से रुद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, लेकिन बाकी गेंदबाजों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.