बिहार: बिहार की ऐतिहासिक भूमि पर खेल इतिहास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ISTAF सेपकटाकरा विश्व कप 2025 का आयोजन 20 से 25 मई के बीच होने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के 20 देशों की टीमें अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ग्रुप निर्धारण (ड्रॉ) कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च 2025 को पटना के होटल ताज में भव्य रूप से किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सेपकटाकरा महासंघ (ISTAF), एशियाई सेपकटकरा महासंघ (ASTAF) और भारतीय सेपकटकरा महासंघ (STFI) के पदाधिकारियों ने टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा की।
सेपकटाकरा की वैश्विक जंग में भिड़ेंगे 20 देश
इस विश्व कप में सेपकटाकरा खेल का दबदबा साबित करने के लिए भारत, ब्राजील, चीन, चीनी ताइपे, फ्रांस, इंडोनेशिया, इटली, ईरान, जापान, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, न्यूजीलैंड, पोलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, अमेरिका और वियतनाम की टीमें भाग लेंगी।
बिहार सरकार का ऐतिहासिक योगदान
इस आयोजन के लिए बिहार सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। जिनकी दूरदर्शिता, समर्पण और अथक प्रयासों से बिहार अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के नक्शे पर मजबूती से उभरा है। ISTAF और ASTAF ने बिहार को सेपकटाकरा का एक वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की है।
बिहार को खेल महाशक्ति बनने की ओर एक बड़ा कदम
अंतरराष्ट्रीय सेपकटाकरा महासंघ (ISTAF) और एशियाई सेपकटाकरा महासंघ (ASTAF) ने बिहार को खेल महाशक्ति के रूप में उभरते देखा है। यह टूर्नामेंट न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनेगा। बिहार सरकार की खेल संरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय आयोजन क्षमता की सराहना की गई है।
बिहार में आयोजित सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि बनेगा इतिहास का हिस्सा
ISTAF सेपकटाकरा विश्व कप 2025 महज एक खेल आयोजन नहीं बल्कि भारत के खेल उत्थान का प्रतीक बनेगा। यह टूर्नामेंट भारत की वैश्विक खेल भागीदारी और सेपकटाकरा में नेतृत्व को दर्शाएगा।
बिहार में एक वैश्विक सेपकटाकरा परिवार के रूप में इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तैयार हो जाएं। बिहार 2025 को सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि उस ऐतिहासिक क्षण के रूप में याद किया जाएगा जब दुनिया में सेपकटाकरा की असली शक्ति देखी जाएगी।