KRIDA NEWS

सॉफ्टबॉल का प्रशिक्षण शिविर 8 जनवरी से, शार्टलिस्ट प्लेयरों का लिस्ट जारी

पटना, 3 जनवरी। नागपुर में होने वाली 46वी सीनियर राष्ट्रीय महिला व पुरुष सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली संभावित बिहार टीम का प्रशिक्षण शिविर 8 जनवरी से पटना में लगाया जायेगा। यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष गौतम कनौडिया ने दी।

उन्होंने बताया दो दिन की चयन प्रक्रिया के बाद कुल 47 खिलाड़ियों का लिस्ट कैंप के लिए जारी किया गया है। कैंप के बाद फाइनल टीम की घोषणा की जायेगी। प्रशिक्षण शिविर के दौरान कोच के अलावा चार सदस्यीय चयन समिति भी मौजूद रहेगी। इस चार सदस्यीय चयन समिति में रणधीर कुमार, सौरभ राज, आदित्य कुमार और अनीस कुमार शामिल हैं।

टीम को विपिन कुमार और राजेश कुमार प्रशिक्षण देंगे। ट्रेनिंग कैंप सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव रुपक कुमार की देखरेख में आयोजित होगा। प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चलेगा।

पुरुष वर्ग
संजीत कुमार (पटना), विष्णु रंजन (वैशाली), मोहम्मद कासिफ (मुजफ्फरपुर), हर्ष कुमार (समस्तीपुर), सौरभ कुमार (पटना), अंकित कुमार (पटना), गौरव राज (पटना), अगस्त्या प्रताप (नालंदा), मोनू कुमार (सारण), राजीव रंजन (सारण), विजय कुमार (पटना), प्रमोद कुमार (पटना), अनीस कुमार (पटना), सौरभ कृष्णा (पटना), गौरव कुमार (पटना), हर्ष राज (नालंदा), आर्यन राज (पटना), वसीम राजा (पटना), तुषार कुमार (मुजफ्फरपुर), प्रशांत कुमार गौरव (मुजफ्फरपुर), आदित्य कुमार (पटना), एएस गौरव (नालंदा), उमंग कुमार सिंह (सारण), अंकित कुमार (सारण), सूजल राज (पटना)।

महिला वर्ग
आरोही राज (पटना), वर्षा सागर (पटना), जागृति श्रीवास्तव (पटना), प्रिंसी कुमारी (पटना), शिवली कुमारी रंजन (पटना), निभा कुमारी (सारण), रुपा कुमारी (मुजफ्फरपुर), दीपा कुमारी (मुजफ्फरपुर), शिखा सोनिया (मुजफ्फरपुर), पूजा कुमारी (सारण), स्वीटी सिंह (पटना), श्रेया रमेश (पटना), अनुष्का मिश्रा (पटना), अभिलाषा (मुजफ्फरपुर), ज्योति कुमारी (पटना), चंदा कुमारी (पटना), रेशमा कुमारी (सारण), अभिलाषा कुमारी (पटना), निभा कुमारी (सारण), गुड़िया कुमारी (सारण), अंजलि कुमारी (पटना), अनुजा कुमारी (सारण)।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: पेसू और शर्मा स्पोर्टिंग की रोमांचक जीत, पीयूष कुमार सिंह का शानदार शतक

पटना, 17 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पेसू और शर्मा स्पोर्टिंग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में पेसू ने आरबीएनवाईएसी को 4 विकेट से हराया, जबकि फतेहपुर स्थित जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर हुए दूसरे मुकाबले में शर्मा स्पोर्टिंग ने पीएसी को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया।

पीयूष कुमार सिंह का शतक

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में पेसू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरबीएनवाईएसी को 4 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी की टीम ने 37.4 ओवर में 237 रन बनाए, जिसके जवाब में पेसू ने 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर मैच ऑफ द मैच पीयूष कुमार सिंह ने शतकीय पारी खेली

श्लोक कुमार की अर्धशतकीय पारी से मजबूत हुआ स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएनवाईएसी की शुरुआत सामान्य रही। टीम के लिए श्लोक कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 65 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा रौनित ने 55 गेंदों में 42 रन और हर्ष राज राज ने 35 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया।

सिद्धांत विजय ने भी 28 रन बनाए, जबकि नंद राज किशोर ने 22 रन जोड़े। इन पारियों की मदद से आरबीएनवाईएसी की टीम 37.4 ओवर में 237 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पेसू की ओर से गेंदबाजी में हर्ष राज और पवन कुमार कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं अभिजीत साकेत ने दो विकेट अपने नाम किए।

पीयूष कुमार सिंह के शतक से पेसू की जीत

पेसू की टीम की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन बाद में पीयूष कुमार सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। पीयूष ने 86 गेंदों में 109 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा बाबुल कुमार ने 51 गेंदों में 53 रन की उपयोगी पारी खेली। पवन कुमार ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि कप्तान निखिलेश रंजन 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पंकज कुमार ने 15 रन का योगदान किया। पेसू ने 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाते हुए मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।आरबीएनवाईएसी की ओर से मनमोहन ने 2 विकेट लिए, जबकि सिद्धांत विजय, रुपेश कुमार और उत्कर्ष कुमार को एक-एक सफलता मिली।

शर्मा स्पोर्टिंग की रोमांचक जीत

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने पीएसी को 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 92 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कप्तान अनुप कुमार ने 15 और सचिन कुमार ने 11 रन का योगदान दिया। शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से गेंदबाजी में कप्तान अनिश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। आर्यन राज ने 2 विकेट और आदित्य ने 2 विकेट लेकर टीम को सफलता दिलाई।

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की शुरुआत तेज रही। आदित्य कुमार राय ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा कप्तान अनिश कुमार ने 20 गेंदों में 31 रन और चंद्र मणि पटेल ने 15 गेंदों में 27 रनों की उपयोगी पारी खेली।

हालांकि बीच में कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरे, लेकिन अंत में दिलखुश यादव और गौरवकुमार ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर 2 विकेट से जीत दिला दी। पीएसी की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार और ध्रुव कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कृत साहनी ने दो विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत दिलाने में यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: अनुराग और रणवीर के तूफान में उड़ी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम, YCC की 191 रन से बड़ी जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में YCC क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम को 191 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में YCC के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पूरी तरह दबदबा बनाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए YCC क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर विशाल 326 रन बनाए। टीम की ओर से रणवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 102 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

वहीं कप्तान अनुराग राणा ने ताबड़तोड़ अंदाज में 44 गेंदों पर नाबाद 96 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा अवधेंद्र कुमार ने 41 रन और सूरज ने नाबाद 37 रनों का अहम योगदान दिया। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ राज तिवारी, शिवम, गौरव कुमार, सागर सिंह और अवधेंद्र कुमार को 1-1 विकेट मिला, लेकिन गेंदबाज YCC के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो सके।

327 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए ‘बी’ टीम की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अवधेंद्र कुमार ने 41 रन और आदित्य कुमार ने 29 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 20.1 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। YCC क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में कप्तान अनुराग राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं सचिन कुमार ने 2 विकेट और सूरज, रोहित कुमार व रुद्र नारायण ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत को आसान बना दिया। इस तरह YCC क्रिकेट एकेडमी ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को पूरी तरह अपने नाम किया और टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : नालंदा ने नवादा को 19 रन से हराया, हर्षित राज बने मैन ऑफ द मैच

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत खेले जा रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के दूसरे मैच में नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवादा को 19 रन से हरा दिया। यह मुकाबला 16 मार्च को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 256 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांश ने 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं हर्षित राज ने 39 रन, ए.एस. गौरव ने 36 रन, कुश ने 32 रन और आदित्य ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि लव ने 19 रन जोड़े।

नवादा की ओर से गेंदबाजी में सुमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा अर्णव ने 49 रन देकर 2 विकेट और योगेश ने 2 विकेट हासिल किए।

257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम 45.4 ओवर में 237 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नवादा की ओर से दीपक ने 55 रन, अनुराग ने 45 रन और हर्ष ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा सुभाष ने 24 रन, सुमन ने 15 रन और अर्णव ने 12 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

नालंदा की ओर से गेंदबाजी में आदर्श ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए। शशि ने 63 रन पर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन पर 2 विकेट, हर्षित ने 50 रन पर 2 विकेट और गौरव ने 33 रन पर 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नालंदा के हर्षित राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा, विश्वजीत कुमार और अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मैच में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई। टूर्नामेंट के अगले मुकाबले में 17 मार्च को गया और शेखपुरा की टीमें आमने-सामने होंगी।

Read More

बीच नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में बिहार पुरुष टीम ने रचा इतिहास, जीता कांस्य पदक

पटना: उत्तराखंड के शिवपुरी बीच पर आयोजित द्वितीय बीच नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में बिहार की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रोमांचक मुकाबले में बिहार ने तमिलनाडु को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया और राज्य का नाम रोशन किया।

बिहार की पुरुष टीम में रितेश कुमार, निशांत कुमार झा, प्रीयेश रंजन, राजा कुमार, विकास कुमार और काविश रज़ा खान शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसके दम पर टीम ने पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

वहीं बिहार की महिला टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। महिला टीम की कप्तानी खुशबू कुमारी ने की। टीम में नीलू कुमारी, दृष्टि प्रकाश, ईशा नंदिनी, वर्षा सागर और स्वीटी कुमारी ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया और अपने खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बिहार टीम के कोच संजीव कुमार रहे, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासित और प्रभावी खेल दिखाया। उनकी रणनीति और प्रशिक्षण का ही परिणाम रहा कि टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया।

टीम की इस उपलब्धि पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं बीच थ्रोबॉल एसोसिएशन बिहार के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बिहार के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है और भविष्य में भी खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन करेंगे।

वहीं बीच थ्रोबॉल एसोसिएशन बिहार के सचिव सुमित कुमार ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.