KRIDA NEWS

पटना में 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित होगी 1st सब जूनियर और सीनियर T-10 टेनिस बॉल क्रिकेट राज्य चैम्पियनशिप 

पटना, 3 दिसम्बर 2024: पटना जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 1st सब जूनियर और सीनियर T-10 टेनिस बॉल क्रिकेट राज्य चैम्पियनशिप 2024-25 का आयोजन 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता SMD कॉलेज, पुनपुन में खेला जाएगा। 

चैम्पियनशिप के पहले दिन 4 दिसंबर को सब जूनियर के मैच खेले जाएंगे, जबकि 5 और 6 दिसंबर को सीनियर के मुकाबले होंगे। 7 दिसंबर को दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता के अलावा, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक मैच का मैन ऑफ द मैच भी चुना जाएगा और उसे पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

यह राज्य चैम्पियनशिप बिहार की टीम चयन प्रक्रिया के रूप में भी महत्वपूर्ण है। इस चैम्पियनशिप से चयनित खिलाड़ियों को 3 जनवरी 2025 से वाराणसी में होने वाले राष्ट्रीय सब जूनियर और फेडरेशन कप के लिए बिहार की टीम में जगह मिलेगी।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 का शानदार आगाज, बिहार कैम्ब्रिज टीम-C की 198 रन से बड़ी जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर शनिवार से शुरू हुई बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट का आगाज़ शानदार मुकाबले के साथ हुआ। लीग मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन एकेडमी को 198 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 342 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मन्नू ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित राज ने 68 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा अंश राज ने 47 रनों का योगदान दिया। ईशान किशन एकेडमी के लिए रियान सैनी ने 2, रौनक गुप्ता ने 3, अंश राज ने 1, आयुष रंजन ने 1, अर्जुन राणा ने 1 और अनिश ने 1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन एकेडमी की टीम बिहार कैम्ब्रिज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंश राज ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बिहार कैम्ब्रिज टीम-C की ओर से गेंदबाजी में रौनक गुप्ता ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सौरव और सुमरन कुमार ने दो-दो विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रोहित राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने शानदार जीत दर्ज कर अपने इरादे साफ कर दिए और प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में किरण क्रिकेट अकादमी की लगातार दूसरी जीत, खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रनों से रौंदा

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतिक संजय राज ने 26 गेंदों पर 38 रन, अदीद युसूफ ने 27 गेंदों में 34 रन और अंकुल नवीन ने 30 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में सम्राट ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए, जबकि अभिनव अकेला ने 2/20 और जैकी ने 1/24 विकेट हासिल किए।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम किरण के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एस. स्मार्ट ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया।किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन और अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 14 रन देकर 3 विकेट और अनीश ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमन ने 1 विकेट लेकर 20 रन दिए।शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.