IND vs BAN T20 Series: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले 3 टी20आई के लिए भारत की टीम घोषित कर दी गई है। इस सीरीज में कई नए खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है। जबकि विकेटकीपर में ईशान किशन को एकबार फिर से नजरअंदाज किया गया है। इस टी20 सीरीज के लिए प्रमुख भारतीय खिलाड़ी को आराम दिया गया है।
इस सीरीज के लिए नितिश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, हर्शित राणा को शामिल किया गया है। इन तीनों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं लंबे समय के बाद वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है।
इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में और तीसरा और आखिरी टी20 का मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20I के लिए भारत की टीम:
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- अभिषेक शर्मा
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- रिंकू सिंह
- हार्दिक पांड्या
- रियान पराग
- नितिश कुमार रेड्डी
- शिवम दुबे
- वाशिंगटन सुंदर
- रवि बिश्नोई
- वरुण चक्रवर्ती
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- अर्शदीप सिंह
- हार्शित राणा
- मयंक यादव
भारत और बांंग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का कार्यक्रम
| क्रम संख्या | दिन | तारीख | समय | मैच | स्थल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | रविवार | 06-अक्टूबर-24 | 7:00 PM | 1st T20I | ग्वालियर |
| 2 | बुधवार | 09-अक्टूबर-24 | 7:00 PM | 2nd T20I | नई दिल्ली |
| 3 | शनिवार | 12-अक्टूबर-24 | 7:00 PM | 3rd T20I | हैदराबाद |



महिला वर्ग: श्रेया रमेश (कप्तान), नेहा यादव (उपकप्तान), श्रुति प्रिया (मुजफ्फरपुर), जूही (मुजफ्फरपुर), दिव्या (पटना), स्नेहा (पटना), सोनाल्या राज (नालंदा), आराध्या नारायण (पटना), पीहू सिंह (पटना), ईशा नंदिनी (पटना), ज्योति कुमारी सिंह (पटना), प्रिया वर्मा (पटना), बीबीयाना बेक (भोजपुर), नीलू कुमारी (पटना), नंदिनी (पटना), श्रेया कुमारी (पटना)। सुरक्षित खिलाड़ी: सारा अंजलि (पटना), ईशा कुमारी (पटना), अनम मेहता (पटना), अनन्या (पटना)। कोच: राजेश कुमार और मैनेजर: तनु प्रिया।

