KRIDA NEWS

डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 क्रिकेट के मुकाबले 1 अक्टूबर से पुन: खेले जायेंगे

पटना, 29 सितंबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार की मेजबानी में मोइनुल हक स्टेडियम स्थित एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले 1 अक्टूबर से पुन: शुरू हो जायेंगे। यह जानकारी आयोजन संतोष तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को जगुआर सीसी बनाम वाईसीसी रेड, 2 अक्टूबर को सीसीसी बनाम सीएपी, 3 अक्टूबर को एससीए बनाम वाईसीसी ब्लू, 4 अक्टूबर को स्पोट्र्स एक्वायर बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी मुकाबला खेला जायेगा।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: एलायंस सीसी और सिटी स्टूडेंट क्लब जीते, अगस्त्या और आयन घोष बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलायंस सीसी और सिटी स्टूडेंट क्लब ने जीत हासिल की। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में एलायंस सीसी ने वाईएसी राजेंद्रनगर को 7 विकेट जबकि सिटी स्टूडेंट क्लब ने बाटा सीसी को 2 विकेट से हराया। विजेता टीम अगस्त्या (एलायंस) और आयन घोष (सिटी स्टूडेंट क्लब) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पहला मैच
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईएसी राजेंद्र नगर की पूरी टीम 23.4 ओवर में मात्र 67 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से युवराज ने 13 और सौभाग्य मिश्रा ने 10 का योगदान दिया। 29 रन अतिरिक्त के रूप में आए। एलायंस की ओर से अगस्त्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मनीष मणि ने किफायती स्पेल डालते हुए 5.4 ओवर में मात्र 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अंकित राज को भी 2 विकेट मिले।

68 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस सीसी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन केसी सुधांशु ने 20 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को संभाला। अगस्त्य ने 26 रन का उपयोगी योगदान दिया, जबकि मनीष मणि 8 रन बनाकर नाबाद रहे। एलायंस ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वाईएसी की ओर से ओम प्रकाश ने 2 विकेट लिए, जबकि हरिओम शर्मा को 1 सफलता मिली, लेकिन कम स्कोर के कारण टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी। मैच में अंपायर की भूमिका अमन कुमार और तन्मय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग प्रियांशु राज ने की।

दूसरा मैच

पहले बल्लेबाजी करते हुए बाटा सीसी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पार्थ सिन्हा ने 83 गेंदों पर 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। राजेश कुमार ने 54 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि मध्यक्रम में अभिनव ने 20 और मनीष रंजीत यादव ने 17 रन बनाए। सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से आयन घोष ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 7 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि विकास कुमार ने 2 और राहुल ने 1 विकेट हासिल किया।

231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी स्टूडेंट क्लब की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद आयन घोष ने 75 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा। विकेटकीपर बलजीत सिंह बिहारी ने 53 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि राहुल ने 22 रन बनाकर अंत में अहम योगदान दिया। अंतिम ओवरों में सुधांशु रंजन ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 32.5 ओवर में 2 विकेट पर 231 रन बना कर बाटा सीसी ने 8 विकेट की जीत हासिल की।

गौरव सिंह की घातक गेंदबाजी

बाटा सीसी की ओर से गौरव सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट झटके, लेकिन बाकी गेंदबाजों से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। अंकुश राज ने 2 विकेट और शिवम सिंह ने 1 विकेट लिया। मैच में अंपायर की भूमिका आशुतोष कुमार सिन्हा और नितीश कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अभय कुमार ने की। दोनों टीमों की कप्तानी क्रमशः रौशन कुमार (बाटा सीसी) और सुजय (सिटी स्टूडेंट क्लब) ने संभाली।

Read More

दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 से बाहर हुआ बिहार, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच फ्लडलाइट में खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

पटना: बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। मेजबान बिहार टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबला फ्लडलाइट में जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा, जो अपने आप में ऐतिहासिक क्षण होगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पुलिस महानिदेशक एस. के. भारद्वाज, प्रभारी विधि प्रकोष्ठ (गृह विभाग) रंजीत शंकर प्रसाद तथा पूर्व उपाध्यक्ष बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन सह चार्टर्ड अकाउंटेंट सुबोध गोयल शामिल रहे। मैच के दौरान बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर बनाम बिहार

जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 176 रन बनाए। राहुल शर्मा (65 रन), आकिब मलिक (27 रन) और सकूर वसीर (22 रन) ने अहम योगदान दिया। जवाब में बिहार की टीम 17.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। कैलाश प्रसाद (44 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 40 रन से मैच हार गई। सकूर वसीर को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मध्य प्रदेश बनाम बिहार (नॉकआउट मुकाबला)

मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। अंकित सिंह बघेल (31 रन), श्याम चकवा (29 रन) और लक्की (26 रन) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जवाब में बिहार की टीम 132 रन ही बना सकी। अजय कुमार (30 रन) और कैलाश प्रसाद (24 रन) के प्रयास के बावजूद टीम 18 रन से हार गई। अंकित सिंह बघेल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की टीम फाइनल में पहुंच गई।

Read More

नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग: राजपुताना और लकी क्रिकेट क्लब की लगातार दूसरी जीत

बिहार शरीफ: नालंदा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में 11 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबलों में राजपुताना क्लब और लकी क्रिकेट क्लब ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

पहला मुकाबला राजपुताना क्लब और डॉ. सरस्वती देवी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना क्लब ने 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 263 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राजपुताना क्लब की ओर से नमन गौरव ने शानदार नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा मुन्ना कुमार ने 82 रन, अमृतांशु ने 35 रन और अंकित ने नाबाद 23 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. सरस्वती देवी क्लब की ओर से आकाश ने 1 विकेट हासिल किया।

263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. सरस्वती देवी क्लब की टीम 25 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमित ने 82 रन और शुभम ने 17 रन बनाए। राजपुताना क्लब की ओर से गेंदबाजी में आदित्य राज ने 4 विकेट, जबकि मनीष राज और नमन गौरव ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को जल्द समेट दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नमन गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका विश्वजीत कुमार और अभिषेक ने निभाई।

गौतम बेबी के शतक से लकी क्रिकेट क्लब की जीत

दूसरा मुकाबला लकी क्लब और हरनौत क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरनौत क्लब ने 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टीम की ओर से अमन आदित्य ने 57 रन, बिट्टू ने 27 रन, अजय ने 26 रन और सुजल ने 25 रन का योगदान दिया। लकी क्लब की ओर से गेंदबाजी में गोलू और राजीव ने 2-2 विकेट हासिल किए।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लकी क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के नायक रहे गौतम बेबी, जिन्होंने बेहतरीन 106 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा राजीव ने 34 रन और सुमित ने 13 रन का योगदान दिया। हरनौत क्लब की ओर से चंदू ने 2 विकेट लिए। शानदार शतक के लिए गौतम बेबी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफा उर्फ पप्पू और सैयद जावेद इकबाल उर्फ महताब ने निभाई।

गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विकास, मयूरेश्वर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: एलायंस सीसी की रोमांचक जीत, पंचशील सीसी को 2 विकेट से हराया

पटना: स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में एलायंस क्रिकेट क्लब ने पंचशील क्रिकेट क्लब को रोमांचक संघर्ष में 2 विकेट से पराजित कर दिया। मैच का फैसला अंतिम ओवरों में जाकर हुआ, जहां एलायंस के बल्लेबाजों ने संयम दिखाते हुए लक्ष्य हासिल किया। शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्णा गौरव को दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंचशील सीसी की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। अभिषेक कुमार ने 25 गेंदों पर 40 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। कप्तान सोनू कुमार ने 28 रन बनाए, जबकि श्रेयान राजवन ने 21 और प्रियांशु कुमार प्रतीक ने 18 रनों का योगदान दिया। पार्थ ने 15 रन बनाये।

अतिरिक्त के रूप में टीम को 28 रन मिले और पूरी टीम 25.3 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई। एलायंस सीसी की ओर से मनीष मणि ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.3 ओवर में 53 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। आयांश अवि ने 2 विकेट, जबकि अमन राज और कृष्णा गौरव को भी 1-1 सफलता मिली।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस सीसी की शुरुआत धीमी रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि मध्यक्रम में कृष्णा गौरव ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 58 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान अमन राज ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। टीम ने 39 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए और मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया। पंचशील सीसी की ओर से अनिरुद्ध राज ने 8 ओवर में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि पार्थ और श्रेयान राजवन को भी 2-2 सफलताएं मिलीं, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

संक्षिप्त स्कोर
पंचशील सीसी: 172/10 (25.3 ओवर), अभिषेक कुमार 40, सोनू कुमार 28, श्रेयान राजवन 21, पार्थ 15, अनिरुद्ध राज 13, प्रियांशु प्रतीक 18, अतिरिक्त 28, मनीष मणि 4/53, अयांश अवि 2/33, अमन राज 1/36, कृष्णा गौरव 1/15
एलायंस सीसी : 174/8 (39 ओवर), कृष्णा गौरव 52, अमन राज नाबाद 25, श्रेयस 24, सुधांशु 18, अतिरिक्त 29, अनिरुद्ध राज 2/20, पार्थ 2/24

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.