पटना, 3 अगस्त। चतुर्थ रामानंद तिवारी मेमोरियल एकदिवसीय वनडे फाइनल का आयोजन आगामी 5 अगस्त को स्थानीय श्री राम खेल मैदान, दानापुर में किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक संस्था सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि मैच 20-20 ओवरों का होगा उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में अंडर-12 के बच्चे हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि स्व. रामानंद तिवारी सामाजिक व्यक्ति थे और उनका खेल समेत अन्य सामाजिक कार्यों में गहरा लगाव था।
सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि मैच दो टीमों के बीच खेला जायेगा। उन्होंने कहा कि विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी दी जायेगी। साथ ही व्यक्तिगत पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया जायेगा।






