KRIDA NEWS

BCA जिलों में टर्फ विकेट बनाने के लिए देगी 5 लाख, अब गांवों में होगा क्रिकेट का विस्तार, विलेज प्रीमियर लीग का किया जाएगा आयोजन

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के वार्षिक आम सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जबकि विशेष आम सभा में अभिषेक नन्दन को निर्विरोध कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। सर्वसम्मति से बिहार क्रिकेट एसोशिएशन के खाता संचालन हेतु सचिव ज़ियाऊल आरफीन एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक नन्दन को अधिकृत हस्ताक्षरी के रूप मे नामित किया गया।

वार्षिक आम सभा में अध्यक्ष ने जिलों को टर्फ विकेट निर्माण के लिए पाँच लाख दिये जाने तथा जिला संघों को विविध क्रिकेट गतिविधियों के निष्पादन के लिए प्रतिवर्ष एक लाख बीस हज़ार रुपया देने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण स्तर पर छिपी हुई क्रिकेट की प्रतिभा तलाशने के लिए सदन में विलेज प्रिमियर लीग के आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।
अनुशासनहीनता एवं संघ विरोधी गतिविधि के कारण तीन खिलाड़ी को दो वर्ष के लिए निलंबित किया गया जबकि जयंत कुमार को तात्कालिक व्यवस्था के तहत बीसीएल/बीपीएल के सुगम संचालन हेतु सदस्य (कन्वेनर) के पद पर नामित किया गया, समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिला संघों को टर्फ विकेट के निर्माण के लिए पाँच लाख रुपया देने की घोषणा की और कहा कि जानकारी के अनुसार इस बाबत अब तक कुल सात जिलों के द्वारा आवश्यक कागजात कार्यालय में दिये जाने की पुष्टि हुई है। अन्य सभी जिले भी टर्फ विकेट युक्त मैदान बनाने के लिए सभी कागजात कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया जाता है।

BCA अध्यक्ष ने सभी जिलों को क्रिकेट संचालन में आने वाले विविध खर्चों के लिए प्रति वर्ष एक लाख बीस हज़ार दिये जाने की घोषणा की और ऐसे जिले जिनको पूर्व में एक लाख की अनुदान की राशि नहीं भेजी गई थी, उनको भी शीघ्र एक लाख रुपये दिये जाने का भी घोषणा किया गया ।

एजीएम में ग्रामीण स्तर पर महिला और पुरुष वर्ग की प्रतिभा को तलाशने के लिए विलेज प्रिमियर लीग कराये जाने निर्णय लिया इस वहु आयामी लीग के संचालन के लिए सदन में सरफराज हुसैन अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन की का निर्णय किया, जिस कमिटी का संयोजक राजेश बैठा को बनाया गया। सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को पारित किया और आशा व्यक्त किया कि विलेज प्रिमियर लीग बिहार क्रिकेट के पहचान को एक नई उचाई देगा।

बीसीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य/कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर बीसीए के विरोध में अमर्यादित बयान देने ज्ञानेश्वर गौतम को अवांछित तत्व घोषित करते हुए छ्ह साल के लिए क्रिकेटिंग गतिविधि में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया।

पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव, अधिवक्ता राजेश कुमार ने कुमार रजनीश, हिमांशु हरि और प्रतीक कुमार के द्वारा किए जा रहे संघ विरोधी गतिविधि पर सदन का ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि सदन को इस प्रकार की अवांछित गतिविधि पर निर्णय लिए जाने की जरूरत है। इस पर सदन ने ध्वनिमत से इन खिलाड़ियों को दो वर्ष के लिए निलंबित करने का निर्णय किया।

सभा के अंत में अधिवक्ता सह बीसीए के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने कमेटी के सभी सदस्यों और जिला से आए प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपने स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर है।

इस आम सभा में बीसीए अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव ज़ियाउल आरफीन, संयुक्त सचिव सुश्री प्रिया कुमारी, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष अभिषेक नन्दन, जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल, आई सी ए प्रतिनिधि पुरुष वर्ग पवन कुमार, महिला वर्ग लवली राज और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह तथा सभी जिलों के अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत, बीसीसीए रॉयल को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीसीए रॉयल की टीम 32 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान प्रियंशु (07) ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि करण पटेल रंजन ने 21 रन और अन्य बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान दिए। टीम को अतिरिक्त रनों (30) का भी फायदा मिला। डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में राज डांगी और सार्थक सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं आशीष रंजन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जिससे बीसीसीए रॉयल की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम की शुरुआत लड़खड़ाती रही, लेकिन कप्तान रिटिक ने 40 रनों की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को संभाला। अंत के ओवरों में कौशिक राजपूत ने नाबाद 26 रनों की तेज पारी खेली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। डी.एस.ए. की टीम ने 25.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में रोहित रंजन ने 3 विकेट, जबकि रुद्र कुमार और प्रियंशु ने 1-1 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से चूक गई।

Read More

9वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता: बिहार टीम जयपुर रवाना, 22 से शुरू होंगे मुकाबले

बिहार: 9वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार राज्य टेनिस क्रिकेट टीम को जयपुर (राजस्थान) के लिए रवाना किया गया। गया बिहार टेनिस क्रिकेट संघ की ओर से चयनित 16 खिलाड़ियों की टीम को संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य टेनिस क्रिकेट संघ के सचिव रंजीत राज ने चयनित खिलाड़ियों को टीम जर्सी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।

प्रतियोगिता के मुकाबले 22 मार्च से 25 मार्च तक जयपुर के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे, जहां बिहार टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम कोच गुलशन कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ी जयपुर के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर गया और पटना जिला टेनिस क्रिकेट संघ के पदाधिकारी तथा ऑब्जर्वर आदित्य कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टीम : गुलशन कुमार, पीयूष कुमार, साहिल राज, अमित कुमार, कुंदन कुमार, अभिजीत राज, आदित्य राज, प्रिंस राज, अरव राज, शुभम कुमार, हिमांशु कुमार, विशेष कुमार, अभिनव गिरी, विकी कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार एवं गौतम।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करेगी।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की सभी तैयारियां पूरी, कल होगा शानदार आगाज

पटना, 21 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर 22 मार्च यानी रविवार को कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 का शानदार आगाज होगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के मौके पर अंडर-15 वर्ग का मुकाबला खेला जायेगा। उद्घाटन मैच मानव रचना लायंस बनाम वीजीयू थंडरबोल्ट के बीच खेला जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैदान को सजाया और संवारा गया है, पिच को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

Read More

ECWA CPL 2026: भव्य समारोह में टीमों की जर्सी का लोकार्पण, 22 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले

पटना, 21 मार्च 2026: Educational Counsellor Welfare Association (ECWA) के तत्वावधान में आयोजित ECWA CPL 2026 के तहत शनिवार को राजधानी पटना में एक भव्य समारोह में सभी टीमों की जर्सी का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सोसायटी से जुड़े सैकड़ों शिक्षाविदों की सम्मानजनक उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजकों ने जानकारी दी कि ECWA CPL 2026 के प्रारंभिक मुकाबले 22 मार्च से श्री कृष्णा क्रिकेट अकादमी, पटना में खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता शिक्षाविदों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

जर्सी लोकार्पण समारोह में सभी चारों टीमों के कप्तानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। वरियर्स टीम के कप्तान कौशल राजपूत, चैलेंजर्स टीम के कप्तान अभिषेक कुमार, राइडर्स टीम के कप्तान गुलशन राज और सुपरजाइंट्स टीम के कप्तान कुमार राजीव ने मंच पर एक साथ आकर टीमों की जर्सी का अनावरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि ECWA द्वारा इस तरह के आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि शिक्षाविदों के बीच एकता, सहयोग और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि ECWA CPL 2026 आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों के साथ एक सफल और यादगार टूर्नामेंट साबित होगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.