KRIDA NEWS

World Taekwondo Partnership Program में भारत के अतुल राघव का हुआ चयन, Krida News से की विशेष बातचीत…

भारत के अतुल राघव (Atul Raghav) का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो पार्टनरशिप प्रोग्राम (World Taekwondo Partnership Program) में किया गया है। इस वर्ल्ड ताइक्वांडो प्रोग्राम में दुनिया भर के 200 प्रतिभागी शामिल होंगे। यह प्रोग्राम 1 सितंबर से 10 सिंतबर तक मुजू, कोरिया में आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दुनिया भर के ताइक्वांडो प्रतिभागियों को उन्नत प्रशिक्षण और विकास के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की ओर से रिलीज जारी करते हुए बताया गया है कि विश्व स्तरीय ताइक्वांडो प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दुनिया भर के अन्य ताइक्वांडो के उत्साही लोगों से मिलने और प्रशिक्षण लेने का अवसल भी मिलेगा। इससे विभिन्न संस्कृतियों के बीच नए रिश्ते और जुड़ाव बनेंगे। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ताइक्वांडो के इतिहास और कोरियाई संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्रीड़ा न्यूज ने अतुल राघव ने की बातचीत

क्रीड़ा न्यूज के एडिटर उज्जवल कुमार सिन्हा से ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल राघव ने बात करते हुए बताया कि कोरिया में होने वाले वर्ल्ड ताइक्वांडो प्रोग्राम में चयन किए जाने पर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 200 प्रतिभागियों के साथ मुझे शामिल किया गया है, जिसमें तरह-तरह के खिलाड़ियों एवं ताइक्वांडो के दिग्गजों के साथ समय बिताने और कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

अतुल राघव ने 2017 में पहली बार ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लिया था भाग

अतुल राघव का जन्म 24 सिंतबर 2004 को बुलंदशहर में हुआ था। जब वे 10 वर्ष के थे तब उनका पूरा परिवार उनकी बेहतर शिक्षा के लिए गाजियाबाद शिफ्ट हो गए। जिसके बाद अतुल ने 2017 में स्कूल स्तर पर विभिन्न ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की।

जी-2 रैंकिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम किया रौशन

अतुल राघव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जी-2 रैंकिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। अतुल गाजियाबाद के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने जी रैंकिंग जैसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और पदक भी हासिल किया। इसके अलावा अतुल राज्य औऱ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर चुके हैं। अतुल इस समय गाजियाबाद नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर के पद पर नियुक्त है।

सभी प्रतियोगिता के परिणाम
Year Event Rank Location Place
2018 सीआईएससीई राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप राज्य उत्तर प्रदेश 1 स्वर्ण
2018 सीआईएससीई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप राष्ट्रीय गुजरात 1 स्वर्ण
2019 सीआईएससीई स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप राज्य उत्तर प्रदेश 1 स्वर्ण
2019 64वें राष्ट्रीय स्कूल खेल (एसजीएफआई) राष्ट्रीय गुजरात भाग लिया
2019 चौथी नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप राष्ट्रीय देहरादून 3 कांस्य
2019 अखिल भारतीय राष्ट्रीय कप 2019 राष्ट्रीय दिल्ली 1 स्वर्ण
2020 8वीं इंटरनेशनल ओपन फुजैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय दुबई 3 कांस्य

 

 

Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.