KRIDA NEWS

सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं दिग्गज हस्तियां, ईमानदारी से मेहनत कर जीवन में हर लक्ष्य को पा सकते हैं : खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता

पटना, 23 जून। जीवन के किसी क्षेत्र में सफल होने के लिए जरूरी है कि लक्ष्य पाने के लिए आप दृढसंकल्पित होकर ईमानदारी से मेहनत कर रहे हों और साथ ही बिना किसी शार्टकट मेथड को अपनाये आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। ऐसे में लक्ष्य को पाने से आपको कोई नहीं रोक पायेगा। ये बातें बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र महता ने टर्निंग प्वायंट के द्वारा राजधानी पटना के राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित सरदार पटेल सम्मान समारोह के दौरान अपने उद्घाटन भाषण में कहीं।

खिलाड़ी केवल खेल पर ध्यान दें आगे बढ़ें
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने खेलो इंडिया के तहत मेडल लाओ,नौकरी पाओ का नारा दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि खेल की सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। सरकार खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए सतत प्रयास कर रही है। हर गांव में खेल मैदान की व्यवस्था की जायेगी। हर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। मेडल लाओ-नौकरी पाओ के तहत बिहार सरकार भी नौकरी दे रही है। इसीलिए आप खिलाड़ी गण बिना किसी चीज की चिंता किये हुए खेल पर ध्यान दे और जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर नाम रौशन करें।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ समारोह का उद्घाटन
इससे पहले इस समारोह का उद्घाटन खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केसी सिन्हा, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, पटना नगर निगम की उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, प्रसिद्ध लोक गायिका और लेखिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, महिला विकास मंच की अध्यक्षा वीणा मानवी और मौसम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

चार डी पर ध्यान दें पांचवें डी को पायें
बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जीवन में चार डी पर ध्यान दें तो पांचवां डी आपको अपने आप मिल जायेगा। यह चार डी है डिजायर यानी इच्छा, डेडिकेशन यानी समर्पण, डिटरमिनेशन यानी दृढ़संकल्प और डिसिपलीन यानी अनुशासन। इन पर आपने अमल कर लिया तो देश के लिए खेलने का मौका आपको मिल गया।

समाज के हर क्षेत्र के लोगों को किया गया सम्मानित
इस सम्मान समारोह में खेल के क्षेत्र में अपनी जिंदगी बीता देने वालों से लेकर उदीयमान प्लेयरों समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों और जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया जिसमें पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद और सशक्त समिति के सदस्य शामिल थे। इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-4 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा
इस कार्यक्रम के दौरान धीरज कुमार सिंह, माही सिंह, अंजलि और नृ्त्यांगना हौबी सेंटर के कलाकारों ने भक्ति से लेकर फिल्मी गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया। सबों का स्वागत टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने किया। सबों का धन्यवाद व्यक्त संतोष तिवारी ने किया जबकि मंच संचालन मृत्युंजय कुमार झा और संदीप पाटिल ने किया।

सम्मानित होने वालों की सूची इस प्रकार है-

लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 2024 : अजय नारायण शर्मा
सरदार पटेल खेल रत्न सम्मान 2024 : अधिकारी मदन मोहन प्रसाद
सरदार पटेल विभूति रत्न सम्मान 2024 : देवकी नंदन दास
सरदार पटेल विभूति रत्न सम्मान 2024 : रंजीत भट्टाचार्या
सरदार पटेल खेल सम्मान 2024 : सौरभ चक्रवर्ती
स्पेशल अवार्ड 2024 : नवीन कुमार।

सम्मानित होने वाले नगर निगम सशक्त समिति के सदस्य

आशीष सिन्हा, इंद्रदीप चंद्रवंशी, श्रीमती श्वेता राय, श्रीमती कावेरी सिंह, श्रीमती कांति देवी, मनोज कुमार, विनोद कुमार।

सम्मानित होने वाले शिक्षा क्षेत्र की संस्था

ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर, अगस्त्या क्लासेज, वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन, किड्जी स्कूल, गुलफेरा बाजार, बिहटा, बिरला ओपन माइंड ए प्री स्कूल, सगुना मोड़ दानापुर।

सम्मानित होने वाले शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज

प्रेम रंजन, ब्रजेश कुमार, प्रिया कश्यप, शुभम कुमार, आयुषी सिंह, दीपक कुमार, स्नेहा कुमारी, शिवानी सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, आदित्य कुमार, शैलेंद्र लाल, गौरीशंकर शर्मा।

सम्मानित होने वाले कला क्षेत्र के दिग्गज

मौसम शर्मा, श्रीमती पापिया गांगुली खत्री, हर्षित मेहता, प्रदीप, अंजलि, दिव्या ज्योति, आशीष आर्या, धीरज सिंह, जया तिवारी, स्मृता सिंह।

सम्मानित होने वाले उद्योग क्षेत्र की संस्थाएं

अंशुल होम्स, को वर्किंग स्टूडियो (प्रख्यात कश्यप), विजारिया सिक्यूरिटी (प्रशांत कुमार झा), नायाब स्पोट्र्स, नीतेश कुमार सिंह (पाटलिपुत्र ओवरसीज प्रा. लि.) जेनमिश इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एस आर प्लास्टिक प्रा. लि.।

सम्मानित होने वाले कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के ऑफिसियल

राजेश रंजन, यतेंद्र कुमार, बैजनाथ प्रसाद (सभी अंपायर), राजा कुमार (स्कोरर), गोविंद कुमार (फीजियो), अंकित जी (ऑनलाइन स्कोरिंग), चंदन कुमार (ग्राउंड संयोजक), परदेशी, रुपेश कुमार, प्रिंस कुमार (सभी ग्राउंड स्टॉफ),

सम्मानित होने वाले खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले दिग्गज

मनोज कुमार (फुटबॉल, सचिव पीएफए), डॉ सरिता कुमारी (मनोचिकित्सक), डॉ कुंदन कुमार (फीजियो), डॉ रवि गोस्वामी (फीजियो), रिमझिम सिंह (मैनेजर, बिहार अंडर-15 वीमेंस क्रिकेट टीम), एमपी वर्मा (क्रिकेट प्रशिक्षक), चंदन कुमार सिंह (क्रिकेट प्रोमोटर), अतुल कुमार (क्रिकेट प्रोमोटर), संतोष कुमार (क्रिकेट प्रशिक्षक), कृष्णा पटेल (क्रिकेट प्रशिक्षक), राजेश राणा (क्रिकेट प्रशिक्षक), अभिषेक कुमार जड्डू (ट्रेनर, बीसीए टीम), निर्मल कुमार (एथलेटिक्स कोच), अभिनव कुमार (एनआईएस कोच, कबड्डी),श्रीमोद पाठक (बैडमिंटन), सत्यजीत आदित्य (कैरम), संदीप कुमार (जिम्नास्टिक), योगी अमिशा (योगा), प्रियदर्शना (योगा), करणधीर शर्मा (एथलेटिक्स), सुरेश कुमार मिश्रा (कमेंटेटर), नीतीश उपाध्याय (सॉफ्टटेनिस), उत्तम केसरी (स्केटिंग), राकेश रंजन (शतरंज), अजीत सिंह (क्रिकेट कोच), मुकेश कुमार (क्रिकेट कोच), राजू राय (क्रिकेट कोच), विकास कुमार (बॉडी बिल्डिंग), अजय निषाद (फुटबॉल रेफरी), विकास कुमार (अंपायर), नीतीन राठौर ‌(टग ऑफ वार), मृत्युंजय झा (कमेंटेटर), संदीप पाटिल (कमेंटेटर), राजेश कुमार अग्रवाल (समाजसेवी)।

सम्मानित होने वाले मीडिया बंधु

मोहम्मद ईशाउद्दीन (राष्ट्रीय सहारा), अरुण सिंह (दैनिक जागरण), अमरनाथ (आज), आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), रजि अहमद (कौमी तंजीम), आलोक कुमार, धर्मनाथ (प्रभात खबर), राहुल कुमार (हिन्दुस्तान), पुष्कर कुमार (दैनिक भास्कर), अक्षत पांडेय (दैनिक जागरण), नवीन चंद्र (खेलढाबा.कॉम), आलोक नवीन (सन्मार्ग), विकास पांडेय (दैनिक आई नेक्सट), विनिता मिश्रा (न्यूज 18), शिवांजलि (दैनिक भास्कर डिजिटल),आशीष गुप्ता (फोटोग्राफर), जितेंद्र कुमार (फोटोग्राफर), जेपी (फोटोग्राफर), राजनंदन (खेल बिहार), उज्ज्वल (क्रीड़ा न्यूज),

सम्मानित होने वाले स्पोट्र्स प्रोमोटर

डॉ मुकेश कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार, हुसैन अख्तर (खेलोज), शांभवी राज (अधिवक्ता), सुमित शर्मा, सुमन अग्रवाल, महताब आलम (सीए), विकास कुमार, कंचन कुमारी, मोहित श्रीवास्तव।

सम्मानित होने वाले प्लेयर्स

समर कादरी (दलीप ट्रॉफी क्रिकेटर), कुमार रजनीश (रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर), हिमांशु हरि (रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर), ऋषभ राज (रणजी ट्रॉफी प्लेयर), प्रतीक आर्या (सीनियर स्टेट क्रिकेटर), आशुतोष ज्योति सिंह (सीनियर स्टेट क्रिकेटर), कुमार शुभम (क्रिकेटर),स्वर्णिमा चक्रवर्ती (सीनियर बीसीए प्लेयर & अंडर-19 एसजीएफआई कप्तान), डॉली कुमारी (सीनियर प्लेयर), इंद्राक्षी (क्रिकेटर), सौम्या अखौरी (अंडर-15 स्टेट प्लेयर), सिमरन कुमारी (अंडर-19 स्टेट प्लेयर), जूली कुमारी (अंडर-15 स्टेट प्लेयर), दीपा कुमारी (अंडर-15 स्टेट प्लेयर), पूजा कुमारी (सॉफ्टबॉल), पूजा सिंह (वुशू), माही गुप्ता (टेबुल टेनिस), रुहानिका राय (कबड्डी), सुयश मधुप (बैडमिंटन), सुशांत शेखर (बेसबॉल), किरण कुमारी (एथलेटिक्स), अन्या कुमारी (ताइक्वांडो), ओम आदित्य शंकर (शूटिंग), खुशबू कुमारी (फुटबॉल), गीतांजलि रानी (अंडर-19 क्रिकेटर), सुहानी कुमारी (अंडर-19 क्रिकेटर), बेबी कुमारी (फुटबॉल), श्वेता गुप्ता (फीजियो)।

पिच क्यूरेटर

देवीशंकर तिवारी, हिमांशु रिशु, राजीव नंदन, हिमांशु कुमार, मंटू कुमार, शुभम पांडेय।

उदीयमान क्रिकेटर्स

त्रयोशी चटर्जी, साक्षी कुमारी ठाकुर, विराज कुमार,आदित्य कुमार, रेयान, आर्यन सिंह, साहिल कुमार, आयुष कुमार, संकु कुमार, अभिनव सिन्हा, आयोन रितेश सिन्हा, रचित सिंह राजपूत, अगस्त्या, रवि कुमार, पीयूष कुमार, पवन कुमार, दिव्यांशु कुमार, रौनिक (सभी क्रिकेटर)।

स्कूल क्रिकेट लीग के अनुशासनप्रिय कप्तान : करण कुमार
स्कूल क्रिकेट लीग के अनुशासनप्रिय खिलाड़ी : प्रियांशु कुमार।

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के हीरो
मैन ऑफ द टूर्नामेंट-संस्कार प्रभाकर
बेस्ट बैटर-हिमांशु राज
बेस्ट बॉलर-अंकित कुमार पारस
बेस्ट विकेटकीपर : अयान रितेश सिन्हा

Read More

ई.सी.डब्ल्यू.ए. सी.पी.एल. 2026: रोमांचक फाइनल में वॉरियर्स बने चैंपियन, चैलेंजर्स को 20 रन से हराया

पटना, 29 मार्च 2026: श्री कृष्ण क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ई.सी.डब्ल्यू.ए. क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.पी.एल.) 2026 का भव्य समापन रविवार को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। खिताबी भिड़ंत में ई.सी.डब्ल्यू.ए. वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ई.सी.डब्ल्यू.ए. चैलेंजर्स को 20 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 110 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स की टीम वॉरियर्स की सधी हुई और धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 9 विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी।

इस जीत में वॉरियर्स के कप्तान कौशल राजपूत का अहम योगदान रहा। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान भी दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सीईओ स्वदेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजेता टीम (ई.सी.डब्ल्यू.ए. वॉरियर्स): कौशल राजपूत (कप्तान), विजय शर्मा, नवाज अहमद, रणजीत रंजन, ऋषि, राशिद हयात, अभिषेक, अंकित, सत्यजीत, हरिओम, आसिफ।

रनर-अप टीम (ई.सी.डब्ल्यू.ए. चैलेंजर्स): अभिषेक (कप्तान), राहुल पांडेय, प्रेम रंजन, आशुतोष, नवाजुद्दीन, अब्बास, अस्मित, पप्पू, विश्वकर्मा, दीपक, सतीश।

मुख्य प्रायोजक
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज (पटना), फॉनिक्स यूनिवर्सिटी (रुड़की), मारवाड़ी यूनिवर्सिटी (गुजरात) एवं मैत्री ग्रुप ऑफ कॉलेज (पटना) ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Read More

पटना में बिहार रूरल लीग के मैच 2 अप्रैल से होंगे शुरू, शेड्यूल हुआ जारी

पटना: प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते बिहार रूरल लीग के मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले यह मुकाबले 29 मार्च से शुरू होने वाले थे, लेकिन अब इन्हें स्थगित कर 2 अप्रैल से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। लीग के मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने बताया कि लगातार खराब मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैचों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

वहीं, बिहार गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के अनुसार, इस लीग में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें तीन पूल में विभाजित किया गया है। फिलहाल एक पूल के मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद अन्य पूलों के मुकाबले क्रमशः कराए जाएंगे।
प्रमुख टीमों में पटना टाइगर, पटना बूस्टर, पटना न्यूलैब्स, पटना चैंप्स, पटना मास्टर्स, पटना हीरोज, पटना नाइट राइडर्स और पटना रेंजर्स शामिल हैं। जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

संशोधित मैच कार्यक्रम (Tournament Schedule)

तारीख समय मुकाबला
2 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे पटना टाइगर vs पटना बूस्टर
दोपहर 1:30 बजे पटना नवाब्स vs पटना चैंप्स
3 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे पटना मास्टर्स vs पटना हीरोज
दोपहर 1:30 बजे पटना नाइट राइडर्स vs पटना रेंजर्स
4 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे सेमीफाइनल: मैच 1 vs मैच 2 के विजेता
दोपहर 1:30 बजे सेमीफाइनल: मैच 3 vs मैच 4 के विजेता
5 अप्रैल 2026 सुबह 11:00 बजे  फाइनल मुकाबला

आयोजन स्थल
सभी मुकाबले पटना के नौबतपुर रोड स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पीटमास दरियापुर मैदान में खेले जाएंगे। आयोजन समिति को उम्मीद है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

Read More

शिपु की शानदार पारी और प्रियांशु-आर्यन की घातक गेंदबाजी से जेनेक्स अकादमी की बड़ी जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जेनेक्स क्रिकेट अकादमी ने आशा बाबा क्रिकेट अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 145 रनों से करारी शिकस्त दी। प्रियांशु जे.एस को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेक्स क्रिकेट अकादमी की टीम ने 34 ओवर में 208 रन बनाए। टीम की ओर से शिपु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 69 रन ठोके, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं आकर्ष राज ने 38 रनों की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान प्रियांशु जे.एस. ने 19 रन का योगदान दिया।

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशा बाबा क्रिकेट अकादमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 20.2 ओवर में मात्र 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान युवराज भाट ने सबसे अधिक 15 रन बनाए।

जेनेक्स की ओर से गेंदबाजी में कप्तान प्रियांशु जे.एस. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि आर्यन राज ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस शानदार जीत के साथ जेनेक्स क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

Read More

मगध तूफांस ने जीता कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 का खिताब, फाइनल में आईआईटी पैंथर्स को हराया

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 सीजन—1 का खिताब मगध तूफांस ने अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में मगध तूफांस ने आईआईटी पैंथर्स को 21 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मगध तूफांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाया। जवाब में आईआईटी पैंथर्स 143 रन ही बना सकी।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक पर रविवार को इस टूर्नामेंट के फाइनल में आईआईटी पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मगध तूफांस की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के स्टार बल्लेबाज आदित्य राज ने बेहतरीन 59 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा अभिनव आर्या ने 26 और अनुराग यादव व आयुष्मान जैन ने 13-13 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त 32 रन भी मिले, जिसने स्कोर को और मजबूती दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईटी पैंथर्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि आयुष कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की दमदार पारी खेली और अंत तक टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। परिणामस्वरूप पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी और खिताब से चूक गई।

गेंदबाजी में मगध तूफांस के आयुष्मान जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रुद्र नारायण और अन्य गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया। मैच के टर्निंग प्वाइंट के रूप में पैंथर्स के मध्यक्रम का जल्दी आउट होना रहा, जिससे टीम उबर नहीं सकी।

आदित्य राज बने मैन ऑफ द मैच

मैच के बाद आयोजित संक्षिप्त समारोह में विजेता टीम के आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान रूबन हॉस्पिटल के दीपू जी और जीएसटी उपायुक्त शशि शेखर सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर हैलो सिटी फिजियोथेरेपी एंड रिहेब सेंटर के डॉ. बब्लू कुमार, चंदन कुमार और अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों को फिजियोथेरेपी व रिहेब की सुविधा देने की घोषणा की, जो युवा खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने जानकारी दी कि विजेता और उपविजेता टीमों के लिए अलग से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही सोमवार से अंडर-15 वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत होगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को और भी रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।

संक्षिप्त स्कोर
मगध तूफांस: 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन, अनुराग यादव 13, आयुष्मान जैन 13, आदित्य राज 59, अभिनव आर्या 26, अभिषेक 14, अतिरिक्त 32, आदित्य राज 1/27, शुभम आर्या 1/33, शशांक शेखर 1/15, साहिल राय 1/15, आरव कुमार चंद्रा 1/27.

आईआईटी पैंथर्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन, आरव कुमार चंद्रा 16, आयुष कुमार 81, शुभम आर्या 11, अतिरिक्त 20, आयुष्मान जैन 3/22, रुद्र नारायण 1/25, 1/17, आयुष कुमार 1/23, आनंद कुमार 1/23.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.