KRIDA NEWS

सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालों की लिस्ट हुआ जारी, कार्यक्रम 23 जून को

पटना, 18 जून। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 जून को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में शिक्षा, कला, खेल समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी।

सम्मानित होने वालों की सूची जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में खेल के क्षेत्र में अपनी जिंदगी बीता देने वालों से लेकर उदीयमान प्लेयरों समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों और जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा जिसमें पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद और सशक्त समिति के सदस्य शामिल होंगे।

इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-4 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान समारोह सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित किया जायेगा जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

सम्मानित होने वालों की सूची इस प्रकार है-
लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 2024 : अजय नारायण शर्मा
सरदार पटेल खेल रत्न सम्मान 2024 : अधिकारी मदन मोहन प्रसाद
सरदार पटेल विभूति रत्न सम्मान 2024 : देवकी नंदन दास
सरदार पटेल विभूति रत्न सम्मान 2024 : रंजीत भट्टाचार्या
सरदार पटेल खेल सम्मान 2024 : सौरभ चक्रवर्ती
स्पेशल अवार्ड 2024 : नवीन कुमार

सम्मानित होने वाले नगर निगम सशक्त समिति के सदस्य
आशीष सिन्हा, इंद्रदीप चंद्रवंशी, श्रीमती श्वेता राय, श्रीमती कावेरी सिंह, श्रीमती कांति देवी, मनोज कुमार, विनोद कुमार।

सम्मानित होने वाले शिक्षा क्षेत्र की संस्था
ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर, अगस्त्या क्लासेज, वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन।

सम्मानित होने वाले शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज
प्रेम रंजन, ब्रजेश कुमार, प्रिया कश्यप, शुभम कुमार, आयुषी सिंह, दीपक कुमार, स्नेहा कुमारी, शिवानी सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, आदित्य कुमार, शैलेंद्र लाल, गौरीशंकर शर्मा।

सम्मानित होने वाले कला क्षेत्र के दिग्गज
मौसम शर्मा, श्रीमती पापिया गांगुली खत्री, हर्षित मेहता, प्रदीप, अंजलि, दिव्या ज्योति, आशीष आर्या, धीरज सिंह, जया तिवारी।

सम्मानित होने वाले उद्योग क्षेत्र की संस्थाएं
अंशुल होम्स, को वर्किंग स्टूडियो (प्रख्यात कश्यप), विजारिया सिक्यूरिटी (प्रशांत कुमार झा), नायाब स्पोट्र्स, नीतेश कुमार सिंह (पाटलिपुत्र ओवरसीज प्रा. लि.) जेनमिश इंडिया प्राइवेट लिमिटेड।

सम्मानित होने वाले कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के ऑफिसियल
राजेश रंजन, यतेंद्र कुमार, बैजनाथ प्रसाद (सभी अंपायर), राजा कुमार (स्कोरर), गोविंद कुमार (फीजियो), अंकित जी (ऑनलाइन स्कोरिंग), चंदन कुमार (ग्राउंड संयोजक), परदेशी, रुपेश कुमार, प्रिंस कुमार (सभी ग्राउंड स्टॉफ),

सम्मानित होने वाले खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले दिग्गज
मनोज कुमार (फुटबॉल, सचिव पीएफए),डॉ कुंदन कुमार (फीजियो), डॉ रवि गोस्वामी (फीजियो), रिमझिम सिंह (मैनेजर, बिहार अंडर-15 वीमेंस क्रिकेट टीम), एमपी वर्मा (क्रिकेट प्रशिक्षक), चंदन कुमार सिंह (क्रिकेट प्रोमोटर), अतुल कुमार (क्रिकेट प्रोमोटर), संतोष कुमार (क्रिकेट प्रशिक्षक), कृष्णा पटेल (क्रिकेट प्रशिक्षक), राजेश राणा (क्रिकेट प्रशिक्षक), अभिषेक कुमार जड्डू (ट्रेनर, बीसीए टीम), निर्मल कुमार (एथलेटिक्स कोच), अभिनव कुमार (एनआईएस कोच, कबड्डी),श्रीमोद पाठक (बैडमिंटन), सत्यजीत आदित्य (कैरम), संदीप कुमार (जिम्नास्टिक), योगी अमिशा (योगा), प्रियदर्शना (योगा), करणधीर शर्मा (एथलेटिक्स), सुरेश कुमार मिश्रा (कमेंटेटर), नीतीश उपाध्याय (सॉफ्टटेनिस), उत्तम केसरी (स्केटिंग), राकेश रंजन (शतरंज), अजीत सिंह (क्रिकेट कोच), मुकेश कुमार (क्रिकेट कोच), राजू राय (क्रिकेट कोच), विकास कुमार (बॉडी बिल्डिंग), अजय निषाद (फुटबॉल रेफरी), विकास कुमार (अंपायर), नीतीन राठौर ‌(टग ऑफ वार), मृत्युंजय झा (कमेंटेटर), संदीप पाटिल (कमेंटेटर), राजेश कुमार अग्रवाल (समाजसेवी)।

सम्मानित होने वाले प्रेस प्रतिनिधि
मोहम्मद ईशाउद्दीन (राष्ट्रीय सहारा), अरुण सिंह (दैनिक जागरण), अमरनाथ (आज), आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), रजि अहमद (कौमी तंजीम), आलोक कुमार, धर्मनाथ (प्रभात खबर), राहुल कुमार (हिन्दुस्तान), पुष्कर कुमार (दैनिक भास्कर), अक्षत पांडेय (दैनिक जागरण), नवीन चंद्र (खेलढाबा), आलोक नवीन (सन्मार्ग), विकास पांडेय (दैनिक आई नेक्सट), विनिता मिश्रा (न्यूज 18), शिवांजलि (दैनिक भास्कर डिजिटल),आशीष गुप्ता (फोटोग्राफर), जितेंद्र कुमार (फोटोग्राफर), जेपी (फोटोग्राफर), राजनंदन (खेल बिहार), उज्ज्वल (क्रीड़ा न्यूज)

सम्मानित होने वाले स्पोट्र्स प्रोमोटर
डॉ सरिता अखौरी, डॉ मुकेश कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार, हुसैन अख्तर (खेलोज), शांभवी राज, सुमित शर्मा, सुमन अग्रवाल, महताब आलम (सीए), विकास कुमार, कंचन कुमारी, मोहित श्रीवास्तव।

सम्मानित होने वाले प्लेयर्स
हिमांशु हरि (सीनियर क्रिकेटर), ऋषभ राज (रणजी ट्रॉफी प्लेयर), प्रतीक आर्या (सीनियर क्रिकेटर), आशुतोष ज्योति सिंह (सीनियर क्रिकेटर), कुमार शुभम (क्रिकेटर),स्वर्णिमा चक्रवर्ती (सीनियर बीसीए प्लेयर & अंडर-19 एसजीएफआई कप्तान), डॉली कुमारी (सीनियर प्लेयर), इंद्राक्षी (क्रिकेटर), सौम्या अखौरी (अंडर-15 स्टेट प्लेयर), सिमरन कुमारी (अंडर-19 स्टेट प्लेयर), जूली कुमारी (अंडर-15 स्टेट प्लेयर), दीपा कुमारी (अंडर-15 स्टेट प्लेयर), पूजा कुमारी (सॉफ्टबॉल), पूजा सिंह (वुशू), माही गुप्ता (टेबुल टेनिस), रुहानिका राय (कबड्डी), सुयश मधुप (बैडमिंटन), सुशांत शेखर (बेसबॉल), किरण कुमारी (एथलेटिक्स), अन्या कुमारी (ताइक्वांडो), ओम आदित्य शंकर (शूटिंग), खुशबू कुमारी (फुटबॉल), गीतांजलि रानी (अंडर-19 क्रिकेटर), सुहानी कुमारी (अंडर-19 क्रिकेटर), बेबी कुमारी (फुटबॉल), श्वेता गुप्ता (फीजियो)।

पिच क्यूरेटर
देवीशंकर तिवारी, हिमांशु रिशु, राजीव नंदन, हिमांशु कुमार, मंटू कुमार, शुभम पांडेय।

उदीयमान क्रिकेटर्स
साक्षी कुमारी ठाकुर, विराज कुमार, रेयान, आर्यन सिंह, साहिल कुमार, आयुष कुमार, संकु कुमार, अभिनव सिन्हा, आयोन रितेश सिन्हा, रचित सिंह राजपूत, अगस्त्या, रवि कुमार, पीयूष कुमार, पवन कुमार, दिव्यांशु कुमार (सभी क्रिकेट)।

स्कूल क्रिकेट लीग के अनुशासनप्रिय कप्तान : करण कुमार
स्कूल क्रिकेट लीग के अनुशासनप्रिय खिलाड़ी : प्रियांशु कुमार।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शशीम राठौर की तूफानी पारी से पेसू की शानदार जीत

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पेसू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचशील सीसी को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के शशीम राठौर (56 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। केएनसीसी को सचिवालय स्पोट्र्स के खिलाफ वाकओवर मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचशील सीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। खराब शुरुआत हुई पर अनिरुद्ध राज (61 रन), बिट्टू कुमार (46 रन) और अभिषेक कुमार (32 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर पंचशील सीसी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। अंत में आयुष राज ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये। शशीम राठौर और राहुल राठौर को 1-1 सफलता मिली।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। शशीम राठौर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान राजेश कुमार सिन्हा ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि बाबुल कुमार ने 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा पंकज कुमार ने नाबाद 13 और प्रियांशु ने नाबाद 16 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 26.4 ओवर में 188/4 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:

पंचशील सीसी : 184/7 (40 ओवर), अनिरुद्ध राज 61, बिट्टू कुमार 46, अभिषेक कुमार 32, आयुष राज नाबाद 17,अतिरिक्त 10, अभिजीत साकेत 3/38, हर्ष राज 2/34, शशीम राठौर 1/37, राहुल राठौर 1/30

पेसू : 188/4 (26.4 ओवर), शशीम राठौर 56, राजेश कुमार सिन्हा 47, बाबुल कुमार 33, प्रियांशु नाबाद 16, पंकज कुमार नाबाद 13, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/24, अनिरुद्ध राज 1/30, बिट्टू कुमार 1/11

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी की रिकॉर्ड जीत, डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रन से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने विस्फोटक बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रनों के विशाल अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ने 32.5 ओवर में 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष रंजन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 116 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं अंश राज ने 111 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सार्थक ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 3 विकेट, जबकि आशीष रंजन और शौर्य कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सकी।

387 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 22.3 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नेहाल ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। ईशान किशन एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रिआन सैनी और साहिल ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अनिश और अर्जुन राणा ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आयुष रंजन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी और बीएसईबी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में वाईएमसीसी और बीएसईबी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। एक मैच में वाईएमसीसी ने सत्यम कुमार के तूफानी शतक और सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत शर्मा स्पोर्टिंग को 166 रन के बड़े अंतर से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीएसईबी ने बेहद रोमांचक संघर्ष में क्रिसेंट सीसी को 1 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।

YMCC की जीत

स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमसीसी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सत्यम कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 129 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सूरज कुमार कश्यप ने 57 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान विराट पांडेय ने 43 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत वाईएमसीसी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

324 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम वाईएमसीसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल कुमार ने 33 रन और आदित्य कुमार राय ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं सूरज कश्यप ने 3 विकेट विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम के सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

BSEB ने हासिल की जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिसेंट सीसी की टीम ने 40 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आशीष राज ने 37 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि नदीम स्ट्राइकर ने 21 रन और रितविक राज ने 14 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से तुषार कांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं परमेश्वर यादव ने 2 विकेट लिए और शंभू कुमार तथा प्रदीप को 1-1 सफलता मिली।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम को क्रिसेंट सीसी के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। एक समय टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए, लेकिन पंकज कुमार मिश्रा ने 36 गेंदों में 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

इसके अलावा दीपक कुमार ने 25 रन और कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिसेंट सीसी की ओर से गेंदबाजी में गुलरेज अख्तर और रितविक राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। विजेता टीम के तुषारकांत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, YCC को 4 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए YCC क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने अहम भूमिका निभाई। प्रियांशु को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए YCC क्रिकेट एकेडमी की टीम 34 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान अनुराग राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके अलावा शशांक शेखर ने 21 रन और अन्य बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान दिए। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में कप्तान प्रियांशु जे.एस. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं आदित्य कुमार ने 3 विकेट और अंश राज तथा आर्यन राज ने 1-1 विकेट लेकर YCC की पारी को समेट दिया।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। आकर्ष राज ने 49 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अमित कुमार ने 27 रन बनाए। अंत में शिपु ने 36 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 21.4 ओवर में 160/6 तक पहुंचाकर जीत दिला दी। YCC क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रुद्र नारायण ने 2 विकेट, अनुराग राणा ने 2 विकेट और सचिन कुमार ने 1 विकेट हासिल किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया और टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.