Dinesh Karthik Retirement: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। दिनेश कार्तिक अब घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलेंगे। 20 साल के क्रिकेटिंग करियर पर कार्तिक ने विराम लगा दिया। आईपीएल 2024 में आरसीबी के प्लेऑफ में बाहर होने के बाद ही दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आखिरी मैच के बाद इस खिलाड़ी ने हाथों में ग्लव्स लिए साथी खिलाड़ियों और फैंस का शुक्रिया अदा किया था।
कार्तिक ने लगभग दो शतक तक चले अपने क्रिकेटिंग करियर पर विराम लगा दिया है। जिसका आधिकारिक ऐलान उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए दी। कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन पर आधिकारिक रूप से संन्यास का फैसला किया।
कार्तिक ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘काफी सोच विचार के बाद मैंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करता हूं और आगे आने वाली नयी चुनौतियों के लिए तैयार हूं। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैं अपने सभी कोच, कप्तानों, चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मेरी लंबी यात्रा का खुशगवार और आनंददायक बनाया। ’’
तीनों प्रारूपों में भारत के लिए 180 मैच में प्रतिनिधित्व करते हुए कार्तिक ने एक शतक और 17 अर्धशतक से 3463 रन बनाये हैं। बतौर विकेटकीपर उन्होंने 172 खिलाड़ियों को आउट किया है।
वह अंतिम बार भारत के लिए 2022 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले थे। वह देश के लिए राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नेतृत्व में भी खेल चुके हैं।


भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 दिसंबर 2025 तक मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में पूरे बिहार से सैकड़ों महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। ट्रायल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुनकर टीम का गठन किया जाएगा, जिससे राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिल सके।आयोजकों ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


