CSK vs RR: गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद कप्तान रूतुराज गायकवाड़ (नाबाद 42 रन) की संयम से खेली गयी पारी के दम पर रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कम स्कोर वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद मजबूत की।
सीएसके ने तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह (26 रन देकर तीन विकेट) के प्रदर्शन और अनुशासित गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स की टीम को धीमी पिच पर पांच विकेट पर 141 रन का स्कोर ही बनाने दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए फॉर्म में चल रहे रियान पराग 35 गेंद में नाबाद 47 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए गायकवाड़ के अलावा सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने 18 गेंद में 27 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में समीर रिज्वी (आठ गेंद में नाबाद 15 रन) ने चौका लगाकर सीएसके को जीत दिलायी। टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाये। सीएसके के लिए शिवम दुबे ने 18 रनों की पारी खेली। अश्विन ने 35 रन देकर 2 विकेट लिए।
इस जीत से सीएसके 14 अंक लेकर चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गयी और खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा। राजस्थान रॉयल्स 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, उसकी यह लगातार तीसरी हार थी।
IPL 2024 का प्वांइट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | रनरेट | अंक | नेट रनरेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 12 | 9 | 3 | 0 | 0 | 18 | +1.428 |
| राजस्थान रॉयल्स | 12 | 8 | 4 | 0 | 0 | 16 | +0.349 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 13 | 7 | 6 | 0 | 0 | 14 | +0.528 |
| सनराइज़र्स हैदराबाद | 12 | 7 | 5 | 0 | 0 | 14 | +0.406 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.316 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.769 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | +0.217 |
| गुजरात टाइटन्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -1.063 |
| मुंबई इंडियंस | 13 | 4 | 9 | 0 | 0 | 8 | -0.271 |
| पंजाब किंग्स | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 8 | -0.423 |


फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय तिवारी, हरिशंकर रवि (एनएसडी स्नातक एवं नेशनल अवार्डी), छोटे लाल सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), विनोद कुमार सिंह (समाजसेवी), सुनील कुमार (समाजसेवी) और राकेश कुमार चंद्रवंशी (समाजसेवी) खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु ने निभाई। अंपायर राजेश रंजन और बैजनाथ प्रसाद थे। सबों का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त आयोजक संस्था के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने किया।


