बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 10 मई से पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित बिहार स्कूल ऑफ चेस में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 मई से 12 मई तक खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में अपनी हुनर दिखाने वाली लड़कियों को चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन कल सुबह ग्यारह बजे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण करेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक फिडे आर्बीटर नंदकिशोर होंगे। कुल सात चक्रो मे आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का अंतिम चक्र 12 मई को खेला जायेगा।