KRIDA NEWS

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की टीम में वापसी, शुभमन गिल और रिंकू सिंह को नहीं मिली जगह

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम का ऐलान किया गया है। इस टीम पिछले साल कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है। वहीं संजू सैमसन को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और सैमसन को भी इस टीम में जगह मिली है।

हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा जय शाह ने पहले ही कर दी थी कि टी 20 वर्ल्ड में कप्तान रोहित शर्मा रहेंगे और उनके डिप्टी हार्दिक पांड्या होंगे। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की भी टीम में वापसी हुई है। जो पिछले कुछ समय से चोटिल थे। शिवम दुबे को भी टीम में शामिल किया गया है।

स्पिनर में अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, रविन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ही टीम में जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं।

टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान। 

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल संपन्न, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पटना: मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल शाखा मैदान, राजेंद्र नगर, पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 250 प्रतिभावान महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ट्रायल का उद्घाटन मुख्य संरक्षक डॉ. अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

पारदर्शी तरीके से हुआ खिलाड़ियों का चयन

खिलाड़ियों के चयन हेतु गठित चयन समिति में सुशील कुमार सिन्हा, राम भगत एवं दिलीप कुमार शामिल रहे। चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का मूल्यांकन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया।

जगजीवन स्टेडियम में होगा टूर्नामेंट

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों को रंगीन खेल पोशाक आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं पटना से बाहर से आने वाली खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, उपाध्यक्ष रिंकू गुप्ता, सचिव रणजीत सिंह, सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी पूजा ऋतुराज, संयोजक रजनीकांत तथा विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अनुशासन पर रहेगा विशेष ध्यान

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन एवं खेल भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में माना जाएगा। टूर्नामेंट को Patna District Cricket Association (PDCA) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जबकि Bihar Cricket Association (BCA) से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बिहार की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त, सुरक्षित एवं पेशेवर मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। विशेष जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी सुनील दत्त (मो. 8581968911) से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

रोहित राज के हरफनमौला खेल से बिहार क्रैम्बिज एकेडमी विजयी, ईशान किशन एकेडमी को 5 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर 24 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने ईशान किशन एकेडमी को 5 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे रोहित राज, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।

पहले बल्लेबाजी में ईशान किशन एकेडमी 154/8

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। आयुष्मान जैन ने 25 रन, रौनक गुप्ता ने 27 रन और अर्जुन राणा ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। बिहार कैम्ब्रिज की ओर से गेंदबाजी में रोहित राज ने 6 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिषेक शर्मा (2/17) और रियान सैनी (2/23) ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा।

रोहित राज की नाबाद 84 रन की पारी

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 22.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित राज ने नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए 110 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। कप्तान करन पटेल रंजन ने 23 रन और अंकुश यादव ने 18 रनों का योगदान दिया।

रोहित राज का प्रदर्शन इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत रहा। पहले गेंद से 3 विकेट और फिर बल्ले से नाबाद 84 रन बनाकर उन्होंने टीम को आसान जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बिहार क्रैम्बिज क्रिकेट एकेडमी ने सभी विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: मंगल महरूर के दोहरे शतक से जीता गया, शेखपुरा को 8 विकेट से हराया

नालंदा: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के तीसरे मुकाबले में गया ने शेखपुरा को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच 24 फरवरी 2026 को एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया, जिसकी मेजबानी नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने की।

अंकुश का शतक, शेखपुरा ने बनाए 309 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 309 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अंकुश राज ने शानदार 119 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा शुभम (44), अमरजीत (44), रश्मि (25), सूरज (22) और संजीव (17) ने उपयोगी योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाजी में निक्कू ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि गौतम और शिवम ने 2-2 विकेट झटके।

मंगल महरूर का ऐतिहासिक दोहरा शतक

310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने महज 37.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान मंगल महरूर ने नाबाद 211 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए और शेखपुरा के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया। उनके अलावा गौतम (35), अभिषेक (26) और राजीव (20) ने टीम की जीत में योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से नवाज खान और सूरज को 1-1 विकेट मिला। शानदार नाबाद 211 रनों की पारी के लिए गया के कप्तान मंगल महरूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर राजीव रंजन, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी बीसीए पैनल अंपायर राजीव कुमार और नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

कुसुमराज खेल सम्मान समारोह 1 मार्च को, सम्मानित होने वालों की सूची जारी

पटना: सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा कुसुमराज एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन के सहयोग से एक मार्च को कुसुमराज खेल सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सम्मानित होने वालों की सूची जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने दी। फाउंडेशन का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा खेल एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

साथ ही इस मौके पर खेल को विभिन्न क्षेत्रों में प्रमोट करने वाले प्रमोटर, डॉक्टर, खेल पत्रकार के संग शिक्षाविद को भी सम्मानित किया जाएगा। दिन रविवार समय दोपहर 12.30 को श्रीराम खेल मैदान, सुल्तानपुर मठ, दानापुर (पटना) में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों के नाम

उत्कृष्ठ खिलाड़ी: नीरज कुमार (इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर), सोनिया कुमारी (फुटबॉल), आदिश्री अग्रवाल, चांदनी कुमारी, ऋृषिका कश्यप, रिया राज, हेमा कशिश, अनुष्का सिंह (सभी क्रिकेट), प्राची राजन (ताइक्वांडो), देवंती कुमारी, अमेशा राजपूत, नैना कुमारी (कबड्डी), रिया राजन, सावणी कुमार (तीरंदाजी), सिल्की कुमारी (कराटे), सौभ्या अखौरी, अन्नया चंद्रा (महिला क्रिकेट खिलाड़ी), अंतरा राज, प्रज्ञा सिंह (पिट्टो नेशनल खिलाड़ी), सारिका राय, राजेश्वरी कुमारी (गेटबॉल नेशनल खिलाड़ी), लक्ष्मी मंडल, नीतू कुमारी (नेशनल पिकलबॉल खिलाड़ी), प्रियंकर कश्यप, शिवांगी (सॉफ्टबॉल), तन्नु कुमारी, सिमरन (मिनी गोल्फ), अनमोल कुमारी (योगा), नव्या गोयंका, श्रेया कोमालम(शतरंज)।

खेल प्रशिक्षक: पिंकी कुमारी (कराटे), सपना कुमारी (फुटबॉल), नेहा सिंह (शतरंज), राजीव रंजन (बैडमिंटन), स्मिता कुमारी (कबड्डी), अजीत कुमार सिंह (युवा क्रिकेट प्रशिक्षक), प्रियदर्शनी (योगा), राजू प्रसाद (रेफरी बिल्यर्डस), श्रीमोद पाठक (बैडमिंटन), आकिब जावेद खां (ताइक्वांडो)।

खेल प्रमोटर: सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव (प्रमोटर), राजकुमार सिंह (सचिव, बिहार पिट्टो संघ), रंजन गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), धर्मवीर कुमार (सचिव, बिहार साफ्टबॉल), सतीश कुमार (सचिव, ग्रेपलिंग कुश्ती संघ), दीप नारायण प्रसाद (सचिव, बिहार गेटबॉल), ओमप्रकाश (चेयरमैंन, बिहार पिट्टो संघ), मृत्युंजय झा (उदद्योषक, दूरदर्शन)।

प्रोमोसिंग प्लेयर अवार्ड: आर्यन कुमार, अंशुभान जैन, रुद्रांश कुमार, आरव कुमार, शशांक शेखर, आशीष राज, शरद सिंह, मानव कुमार, हार्दिक काव्याण (सभी युवा क्रिकेटर)।

खेल पत्रकार: आशीष कुमार, (दैनिक हिन्दुस्तान), आलोक सिंह (दैनिक भास्कर), जितेंद्र कुमार(फोटो जर्नलिस्ट, दैनिक भास्कर), धर्मनाथ जी (प्रभात खबर), बृज बिहारी जी, (दैनिक जागरण, दानापुर), शशि भूषण जी (दैनिक आज), पीयूष शर्मा (दैनिक जागरण आईनेक्स्ट), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), सुरेश मिश्रा (पुरबिया न्यूज ), सूरज कुमार (अंश भारत), चंदन कुमार (प्राइम न्यूज), अविनाश कुमार (न्यूज 21), शुभम कुमार (न्यूज ऐरा), अंकित कुमार (न्यूज बीट), उज्जवल कुमार सिन्हा (क्रीड़ा न्यूज), नीरज कुमार (बिहार ब्रेकिंग), रमण कुमार (बिहार लाइव टुडे), गोपाल प्रसाद (सी न्यूज), संजय भारती (हिन्दी दर्पण)।

फिजियोथेरेपिस्ट: डॉ बबलू कुमार, डॉ सुदीक्षा, डॉ. निशि सिंह, डॉ. पुलकित राज व डॉ. खुशी रानी.

शिक्षक: संतोष कांजीरमण, प्राचार्य, कुसुमराज मणियम पब्लिक स्कूल, शत्रुघ्न कुमार, प्राचार्य कुसुमराज पॉलिटेक्निक कॉलेज व डॉ. अरशद इमाम (शिक्षाविद)।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.