KRIDA NEWS

IPL 2024 में तुषार देशपांडे ने किया बड़ा कारनामा, दिग्गजों की क्लब में हुए शामिल, मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले 25वें बल्लेबाज बने सॉल्ट

IPL 2024 के 22वें मुकाबले में तुषार देशपांडे ने पहली गेंद फिल सॉल्ट को आउट करके एक स्पेशल क्लब में अपनी जगह बना ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए है। चेन्नई में खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले गेंदबाजी करते हुए तुषार देशपांडे पहली ही गेंद पर पहला विकेट लेकर अपने नाम एक उपलब्धि हासिल कर ली। वहीं आईपीएल के इतिहास में पहली गेंद पर आउट होने वाले फिल सॉल्ट 25वें खिलाड़ी बन गए हैं।

तुषार देशपांडे से पहले सीएसके लिए यह कारनामा दीपक चाहर ने 2018 में और लक्ष्मीपति बालाजी ने 2009 में किया था। दीपक ने हैदराबाद के खिलाफ पहली गेंद पर विकेट चटकाया था। वहीं लक्ष्मीपति बालाजी ने दिल्ली के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं, डर्क नैनेस, मलिंगा, भुवनेश्वर, उमेश और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों ने आईपीएल में दो-दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लिए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन बार ऐसा किया है।

फिल सॉल्ट आईपीएल 2023 में पहली गेंद पर आउट हुए थे। पिछले साल फिल सॉल्ट दिल्ली के लिए खेल रहे थे और गुजरात के खिलाफ मोहम्मद शमी ने उनका विकेट पहली ही गेंद पर लिया था। अब 2024 में भी सॉल्ट पहली गेंद पर आउट हो गए है। इसी के साथ वह कोलकाता के लिए खेलते हुए 5 बल्लेबाज बन गए हैं जो पारी के पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं।

मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले केकेआर के बल्लेबाज
ब्रैंडन मैक्कुलम बनाम आरसीबी, 2009
मनोज तिवारी बनाम डेक्कन, 2010
जैक कैलिस बनाम डीसी, 2014
जे डेनली बनाम डीसी, 2019
फिल सॉल्ट बनाम सीएसके, 2024

सॉल्ट किसी आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बने। उनसे पहले पार्थिव पटेल, गौतम गंभीर, जैक कैलिस, ब्रैंडन मैकुलम, सुब्रमणयम बद्रीनाथ, सनथ जयसूर्या, मनोज तिवारी, माइकल लंब, मयंक अग्रवाल, एस अनिरुद्ध, उनमुक्त चंद, कुसल परेरा, ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, सूर्यकुमार यादव, शिखर धवन, जो डेनली, पृथ्वी शॉ, मार्कस स्टोइनिस, केएल राहुल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, प्रभसिमरन सिंह मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं।

मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाजों और विकेट लेने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

बल्लेबाज तब टीम साल खिलाफ गेंदबाज
पार्थिव पटेल CSK 2008 RR सोहेल तानवीर
गौतम गंभीर DC 2009 CSK लक्ष्मीपति बालाजी
जैक कैलिस RCB 2009 DC डर्क नैनेस
ब्रैंडन मैकुलम KKR 2009 RCB केविन पीटरसन
एस बद्रीनाथ CSK 2009 PBKS इरफान पठान
सनथ जयसूर्या MI 2009 DC डर्क नैनेस
मनोज तिवारी KKR 2010 Deccan चमिंडा वास
माइकल लंब RR 2010 KKR अशोक डिंडा
मयंक अग्रवाल RCB 2011 MI लसिथ मलिंगा
एस अनिरुद्ध CSK 2011 PBKS प्रवीण कुमार
ब्रैंडन मैकुलम KTK 2011 PWI अल्फांसो थॉमस
पार्थिव पटेल Deccan 2012 PWI मार्लोन सैमुअल्स
उनमुक्त चंद DC 2013 KKR ब्रेट ली
कुसल परेरा RR 2013 PWI भुवनेश्वर कुमार
जैक कैलिस KKR 2014 DC मोहम्मद शमी
ड्वेन स्मिथ CSK 2015 KKR पैट कमिंस
मयंक अगरवाल DC 2015 MI लसिथ मलिंगा
क्रिस गेल RCB 2017 KKR उमेश यादव
मार्टिन गुप्टिल PBKS 2017 RPSG जयदेव उनादकट
सूर्यकुमार यादव MI 2018 RCB उमेश यादव
शिखर धवन SRH 2018 CSK दीपक चहर
जो डेनली KKR 2019 DC इशांत शर्मा
पृथ्वी शॉ DC 2020 RR जोफ्रा आर्चर
मार्कस स्टेइनिस DC 2020 MI ट्रेंट बोल्ट
के एल राहुल LSG 2022 GT मोहम्मद शमी
विराट कोहली RCB 2022 SRH जगदीश सुचित
डेविड वॉर्नर DC 2022 PBKS लियम लिविंगस्टोन
प्रभसिमरन सिंह PBKS 2023 SRH भुवनेश्वर कुमार
विराट कोहली RCB 2023 RR ट्रेंट बोल्ट
फिलिप सॉल्ट DC 2023 GT मोहम्मद शमी
फिलिप सॉल्ट KKR 2024 CSK तुषार देशपांडे
Read More

रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की जीत, मैकेनिकल विभाग को 1 विकेट से हराया

सोनपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को अंतिम गेंद तक चले मैच में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की शुरुआत खराब रही और टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज महज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले टीम को 116 रन तक पहुंचाया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अमित ने 2 विकेट, जबकि रंजीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 33 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे और मिथिलेश (10 रन) तथा रंजीत (15 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ला दिया। वहीं सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां आखिरी गेंद पर इंजीनियरिंग विभाग ने जीत के लिए जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने और बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने वाले राजा भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंजीनियरिंग विभाग ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शशीम राठौर की तूफानी पारी से पेसू की शानदार जीत

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पेसू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचशील सीसी को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के शशीम राठौर (56 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। केएनसीसी को सचिवालय स्पोट्र्स के खिलाफ वाकओवर मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचशील सीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। खराब शुरुआत हुई पर अनिरुद्ध राज (61 रन), बिट्टू कुमार (46 रन) और अभिषेक कुमार (32 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर पंचशील सीसी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। अंत में आयुष राज ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये। शशीम राठौर और राहुल राठौर को 1-1 सफलता मिली।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। शशीम राठौर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान राजेश कुमार सिन्हा ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि बाबुल कुमार ने 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा पंकज कुमार ने नाबाद 13 और प्रियांशु ने नाबाद 16 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 26.4 ओवर में 188/4 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:

पंचशील सीसी : 184/7 (40 ओवर), अनिरुद्ध राज 61, बिट्टू कुमार 46, अभिषेक कुमार 32, आयुष राज नाबाद 17,अतिरिक्त 10, अभिजीत साकेत 3/38, हर्ष राज 2/34, शशीम राठौर 1/37, राहुल राठौर 1/30

पेसू : 188/4 (26.4 ओवर), शशीम राठौर 56, राजेश कुमार सिन्हा 47, बाबुल कुमार 33, प्रियांशु नाबाद 16, पंकज कुमार नाबाद 13, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/24, अनिरुद्ध राज 1/30, बिट्टू कुमार 1/11

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी की रिकॉर्ड जीत, डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रन से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने विस्फोटक बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रनों के विशाल अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ने 32.5 ओवर में 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष रंजन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 116 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं अंश राज ने 111 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सार्थक ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 3 विकेट, जबकि आशीष रंजन और शौर्य कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सकी।

387 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 22.3 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नेहाल ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। ईशान किशन एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रिआन सैनी और साहिल ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अनिश और अर्जुन राणा ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आयुष रंजन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी और बीएसईबी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में वाईएमसीसी और बीएसईबी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। एक मैच में वाईएमसीसी ने सत्यम कुमार के तूफानी शतक और सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत शर्मा स्पोर्टिंग को 166 रन के बड़े अंतर से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीएसईबी ने बेहद रोमांचक संघर्ष में क्रिसेंट सीसी को 1 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।

YMCC की जीत

स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमसीसी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सत्यम कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 129 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सूरज कुमार कश्यप ने 57 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान विराट पांडेय ने 43 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत वाईएमसीसी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

324 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम वाईएमसीसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल कुमार ने 33 रन और आदित्य कुमार राय ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं सूरज कश्यप ने 3 विकेट विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम के सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

BSEB ने हासिल की जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिसेंट सीसी की टीम ने 40 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आशीष राज ने 37 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि नदीम स्ट्राइकर ने 21 रन और रितविक राज ने 14 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से तुषार कांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं परमेश्वर यादव ने 2 विकेट लिए और शंभू कुमार तथा प्रदीप को 1-1 सफलता मिली।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम को क्रिसेंट सीसी के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। एक समय टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए, लेकिन पंकज कुमार मिश्रा ने 36 गेंदों में 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

इसके अलावा दीपक कुमार ने 25 रन और कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिसेंट सीसी की ओर से गेंदबाजी में गुलरेज अख्तर और रितविक राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। विजेता टीम के तुषारकांत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.