KRIDA NEWS

बिहार के नए खेल मंत्री से मिले बेसबॉल संघ बिहार के कोषाध्यक्ष रूपक कुमार

पटना- बिहार सरकार में नवनियुक्त खेलमंत्री सुरेंद्र मेहता ने सोमवार को पदभार संभालने के बाद वरीय क्रिकेटर सह बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष रूपक कुमार ने उनके कार्यालय में मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई दी। उक्त अवसर पर रूपक ने बताया कि नव मनोनित खेलमंत्री से खेल और उसके हालात पर भी चर्चा हुई।

इस आत्मीय मुलाकात के बाद रूपक ने बताया कि सुरेंद्र मेहता जी के कार्यकाल में खेल मंत्रालय बिहार के खिलाड़ियों के हित में कार्य करेगी। उम्मीद है कि जल्द इनके दिशा—निर्देश में खेल आयोग का गठन होने के साथ खिलाड़ियों के उत्थान हेतु खेल ग्राउंड के सौंदर्यीकरण व खिलाड़ियों के जरूरत को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा।

इसके लिए बेसबॉल संघ बिहार की तरफ से आग्रह किया है जिससे बिहार के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े और वे खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय—अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन कर सकें।

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए नालंदा की टीम घोषित, नमन गौरव को सौंपी गई कमान

नालंदा: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा ने 31 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिनमें से अंतिम 16 सदस्यीय टीम का चयन प्रत्येक मैच से एक दिन पूर्व सीनियर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

जारी सूची के अनुसार नमन गौरव को टीम का कप्तान (C) और मनीष राज को उपकप्तान (VC) बनाया गया है। अन्य खिलाड़ियों में सुमन सौरव, अंकित राज, मुन्ना कुमार, अर्नव किशोर, अमन आदित्य, आदित्य राज, आकाश राज, लव कुमार, कुश कुमार, चंद्रशेखर, शशि यादव, कुंदन कुमार, दिव्यांश राज, रामवर्धन, अर्नव सिंह, गौतम कुमार, पवन कुमार, राजामणि, राजीव रंजन, अमित कुमार, अयान अरमान, विकास मयूरेश्वर, आरव रॉय, शेष कुमार, अमृतांशु, बिक्रम सोलंकी, एमडी गुफरान, सुजल कांत और गौरव शामिल हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि चयनित खिलाड़ी मगध जोन में नालंदा का मजबूत प्रतिनिधित्व करेंगे और बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। टीम के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। अंतिम 16 सदस्यीय टीम का निर्णय मैच से एक दिन पहले किया जाएगा, ताकि प्रतिद्वंद्वी टीम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित संयोजन उतारा जा सके।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: प्रियांशु की शतकीय पारी से वाईसीसी जीता, लक्ष्य इंजिटेक को 129 रनों से हराया

पटना: पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर में खेले गए मुकाबले में वाईसीसी (YCC) ने लक्ष्य इंजिटेक को 129 रनों से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य इंजिटेक की टीम 29.2 ओवर में 154 रन पर सिमट गई।

वाईसीसी की पारी की शुरुआत मजबूत रही। प्रियांशु कुमार ने 89 गेंदों पर 119 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। रोहित अरुण पांडे ने 70 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि पियूष रॉबिन्स कुमार ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

283 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य इंजिटेक की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अतुल राज ने 32 रन और पियूष इंदरदेव कुमार ने 35 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 154 रन पर सिमट गई। वाईसीसी की ओर से अनिमेष राज और केशव सिन्हा ने 2-2 विकेट चटकाए। कप्तान बिनीत कमलेश कुमार ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के कारण मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

Read More

आयुष्मान का हरफनमौला प्रदर्शन, आईकेए की 42 रन से दमदार जीत

पटना: सीएबी क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रोमांच और रन का संगम देखने को मिला। आईकेए और सीएबी के बीच हुए इस हाई-स्कोरिंग मैच में आयुष्मान जैन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। उनके विस्फोटक शतक और कप्तान अमन कुमार के जिम्मेदार अर्धशतक की बदौलत आईकेए ने सीएबी को 42 रन से शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईकेए ने निर्धारित 37 ओवर में चार विकेट खोकर 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की धुरी बने आयुष्मान जैन ने 101 गेंदों पर 20 चौकों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे। कप्तान अमन कुमार ने 53 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की बदौलत 52 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम के स्कोर में अतिरिक्त 79 रन का भी अहम योगदान रहा।

322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया, लेकिन 33।4 ओवर में 280 रन पर सिमट गई। सीएबी की ओर से आर्यन सिन्हा ने 95 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन बनाकर शानदार पारी खेली, जबकि चंदन कुमार ने 31 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।

बल्ले से कमाल दिखाने के बाद आयुष्मान ने गेंद से भी असर छोड़ा। उन्होंने 2।4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शिवम ने छह ओवर में 46 रन देकर तीन और विराट वैभव ने आठ ओवर में 56 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आयुष्मान जैन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी शानदार पारी और घातक गेंदबाजी ने आईकेए की जीत को यादगार बना दिया।

संक्षिप्त स्कोर
आइकेए: 37 ओवर में 322/4, बल्लेबाजी: आयुष्मान जैन 109, अमन कुमार 52, वेदांत वरुण 40, हर्षित राज 22, रौनक गुप्ता नाबाद 11, अतिरिक्त 79, कुमार आदित्य 1/28, अभिनव 3/45।

सीएबी : 33।4 ओवर 280/10, आर्यन सिन्हा 113, श्रेष्ठ सुमन 25, आर्यन राजपूत 16, अतिरिक्त 47, विराट वैभव 2/56, शिवम 3/46, वेदांत वैभव 1/3, आयुष्मान जैन 3/14।

Read More

पटना जिला सीनियर मेंस क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 21 फरवरी को

पटना, 20 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला अंडर-23 मेंस टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 21 फरवरी को आयोजित किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के लीग आयोजन समिति के चेयरमैन और चयन समिति के संयोजक धनंजय कुमार ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल 21 फरवरी को राजेंद्रनगर स्थित शाखा मैदान पर सुबह नौ बजे से होगा।

खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र की मूल और छाया प्रति लानी होगी। साथ में दो फोटो भी लाना होगा। टीम की चयन समिति में राजीव प्रसाद चेयरमैन हैं जबकि सुमन कुमार सिंह और संजय कुमार सदस्य होंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.