IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। यह आईपीएल का 17वां सीजन है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस सीजन के लिए अभी सिर्फ 17 दिन का कार्यक्रम ही जारी किया गया। लोकसभा चुनाव के चलते अभी सिर्फ 7 अप्रैल तक का शेड्यूल ही जारी किया गया है। इन 17 दिनों में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे।
सभी टीमों को ग्रुप मुकाबले में 14 मैच मिलेंगे। पांच – पांच टीमें को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीम से दो बार घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेलेगी। वह दूसरे ग्रुप में चार टीम से एक एक बार भिड़ेगी जबकि बची हुई दो टीम दो बार एक दूसरे के आमने सामने होगी।
IPL 2024 के पहले फेज का पूरा शेड्यूल
| Date | Home Team | Away Team | Venue |
|---|---|---|---|
| मार्च 22 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई |
| मार्च 23 | पंजाब किंग्स | दिल्ली कैपिटल्स | मोहाली |
| मार्च 23 | कोलकाता नाइटराइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता |
| मार्च 24 | राजस्थान रॉयल्स | लखनऊ सुपर जायंट्स | जयपुर |
| मार्च 24 | गुजरात टाइटंस | मुंबई इंडियंस | अहमदाबाद |
| मार्च 25 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पंजाब किंग्स | बेंगलुरु |
| मार्च 26 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटंस | चेन्नई |
| मार्च 27 | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई इंडियंस | हैदराबाद |
| मार्च 28 | राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली कैपिटल्स | जयपुर |
| मार्च 29 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | कोलकाता नाइटराइडर्स | बेंगलुरु |
| मार्च 30 | लखनऊ सुपर जायंट्स | पंजाब किंग्स | लखनऊ |
| मार्च 31 | गुजरात टाइटंस | सनराइजर्स हैदराबाद | अहमदाबाद |
| मार्च 31 | दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | विशाखापत्तनम |
| April 1 | मुंबई इंडियंस | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई |
| April 2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | लखनऊ सुपर जायंट्स | बेंगलुरु |
| April 3 | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता नाइटराइडर्स | विशाखापत्तनम |
| April 4 | गुजरात टाइटंस | पंजाब किंग्स | अहमदाबाद |
| April 5 | सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद |
| April 6 | राजस्थान रॉयल्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | जयपुर |
| April 7 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई |
| April 7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | गुजरात टाइटंस | लखनऊ |


फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय तिवारी, हरिशंकर रवि (एनएसडी स्नातक एवं नेशनल अवार्डी), छोटे लाल सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), विनोद कुमार सिंह (समाजसेवी), सुनील कुमार (समाजसेवी) और राकेश कुमार चंद्रवंशी (समाजसेवी) खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु ने निभाई। अंपायर राजेश रंजन और बैजनाथ प्रसाद थे। सबों का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त आयोजक संस्था के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने किया।


