KRIDA NEWS

CSK vs RCB: IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ की आगाज, मुस्तफिजुर रहमान के चौके ने बैंगलोर को चौकाया

CSK vs RCB: IPL 2024 का आगाज शानदार तरीके से हुआ। इस सीजन के पहल मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हराकर जीत के साथ शुरुआत कर दी है। शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा ने मिलकर ने इस मुकाबले को 6 विकेटों से जीत लिया। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सितरों ने महफिल लूट ली। इस दौरान अक्षय कुमार, टाइगर श्राफ, सोनू निगम और एआर रहमान दर्शकों के सामने समां बांध दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता टॉस 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फाफ ने शानदार शुरुआत दिलाई। 4 ओवर तक बैंगलोर ने तेजी से रन बनाए। पांचवें ओवर में मुस्ताफिजुर ने फाफ को 35 के निजी स्कोर पर आउट किया। उसके बाद इसी ओवर में रजत पाटीदार को चलता किया। इसके बाद मैक्सवेल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मुस्ताफिजुर ने अपने अगले ओवर में विराट कोहली को 21 और ग्रीन को 18 रन पर आउट करके टीम को पांचवीं सफलता दिलाई।

छठे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की

पांच विकेट गिरने के बाद दिनेश कार्तिक और अनुज रावत ने छठे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी करके टीम को 6 विकेट के नुकसान पर 173 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान अनुज रावत ने 48 और दिनेश कार्तिक ने 38 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने 4 और दीपक चाहर ने 1 विकेट चटकाए।

PBKS Vs DC Dream 11 Prediction, 2nd Match, IPL 2024: 14 महीने बाद पंत की हो रही है वापसी, पंजाब के शेर से भिड़ेंगे दिल्ली के योद्धा

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी ठीक रही। चेन्नई का पहला विकेट 38 रन पर गिरा। रुतुराज गायकवाड ने 15 रन बनाकर यश दयाल का शिकार बने। उसके बाद रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 71 के स्कोर पर रचिन रविंद्र 37 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अजिंक्य रहाणे भी 27 रन बनाकर आउट हो गए। डेरिल मिचेल भी ज्यादा कुछ कर नहीं पाए और 22 रन बनाकर आउट हो गए।

उसके बाद शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 18.4 ओवर में मुकाबले को जीत दिला दी। शिवम दुबे ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 25 रन बनाकर चेपॉक पर अपना बर्चास्व बरकरार रखा। 16 साल बाद भी आरसीबी की टीम चेपॉक में चेन्नई को हराने में कामयाब नहीं हो सकी। बैंगलोर के लिए यश दयाल ने 1, कमरून ग्रीन ने 2 और कर्ण शर्मा ने 1 विकेट चटकाए। 

Read More

बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज का भव्य आगाज, शीर्ष वरीय खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत

पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग (बिहार सरकार) एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ मंगलवार को कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ियों की शानदार भागीदारी देखने को मिली।

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चार देशों और 18 राज्यों के कुल 617 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक ग्रैंडमास्टर, एक इंटरनेशनल मास्टर और तीन फिडे मास्टर (FM) भी भाग ले रहे हैं, जिससे मुकाबले का स्तर बेहद ऊंचा हो गया है।

दूसरे चक्र में दिग्गजों का दबदबा

प्रतियोगिता के दूसरे चक्र में शीर्ष वरीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले आसानी से जीत लिए। शीर्ष बोर्ड पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने बंगाल की रियाना खातून को फ्रेंच डिफेंस में 42 चालों में हराया। वहीं दूसरे बोर्ड पर बिहार के उभरते सितारे रेयान मोहम्मद ने जुकर्टोर्ट ओपनिंग में शानदार खेल दिखाते हुए कार्तिकेय नंदन को महज 25 चालों में पराजित किया।तीसरे बोर्ड पर अलेख्य मुखोपाध्याय ने इंग्लिश ओपनिंग में वैभव मिश्रा को 21 चालों में शिकस्त दी।

उद्घाटन समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी

प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय ग्रैंडमास्टर और शतरंज ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान रहे नारायण श्रीनाथ ने रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव के साथ प्रतीकात्मक बाजी खेलकर किया। इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक हिमांशु सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अपने संबोधन में नारायण श्रीनाथ ने बिहार सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेयान मोहम्मद, मरियम फातिमा और देवांश केशरी जैसे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और आने वाले समय में बिहार शतरंज में बड़ी ताकत बन सकता है। उद्घाटन समारोह में अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली, सिक्किम शतरंज संघ के सचिव महेंद्र ढकाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पहले दिन के परिणाम

प्रतियोगिता के पहले दिन दो चक्रों के बाद सभी शीर्ष वरीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरे चक्र के प्रमुख परिणामों में पीटर क्रियाकोव, रेयान मोहम्मद, अलेख्य मुखोपाध्याय, इंद्रजीत मानिंद्रकर, अभ्रोज्योति नाथ, रुपेश जायसवाल, प्रखर त्रिपाठी, कुमार गौरव, सुधांशु रंजन, परमब्रता सरकार और सुमन कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। इस तरह प्रतियोगिता के पहले ही दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिससे आने वाले राउंड और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट: अगस्त्या स्ट्राइकर्स और कुसुमराज टाइगर्स ने हासिल की जीत

पटना। श्रीकृष्णा खेल मैदान पर जारी कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट में अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायगो केयर परफैक्टस को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जहां अगस्त्या की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दबदबा बनाया। दिन का दूसरा मुकाबला कुसुमराज टाइगर्स और महाविद्या योद्धास के बीच खेला गया, जिसमें टाइगर्स ने 26 रन से शानदार जीत दर्ज की।

अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने हासिल की 10 विकेटों से जीत

बुधवार को लीग के चौथे दिन डायगो केयर परफैक्टस और अगस्त्या स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और डायगो को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायगो की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज अभि नारायण ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य प्रकाश ने 10 रन और अभिनव राज ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। अगस्त्या की गेंदबाजी काफी प्रभावी रही। अचित्या तेजस दिव्यांश और शौर्य ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि हर्षित शर्मा और निखिल को 1-1 सफलता मिली।

111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्या स्ट्राइकर्स की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए शानदार अंदाज में 16.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान अभिनव ने नाबाद 56 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 54 गेंदों पर 11 चौके जड़े। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज वेद नारायण ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। अभिनव के शानदार प्रदर्शन के लिए जेपी उपाध्याय ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:
डायगो केयर परफैक्टस: 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन , अभि नारायण 31, अभिनव राज नाबाद 19, आदित्य प्रकाश 10, अतिरिक्त 26। गेंदबाज: अचित्या तेजस दिव्यांश 2/22, शौर्य 2/13, हर्षित शर्मा 1/9, निखिल 1/22
अगस्त्या स्ट्राइकर्स: 16.2 ओवर में बिना विकेट पर 112 रन, अभिनव नाबाद 56, वेद नारायण नाबाद 26, अतिरिक्त 30.

कुसुमराज टाइगर्स ने महाविद्या योद्धास को हराया

टॉस जीतकर महाविद्या योद्धास ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसुमराज टाइगर्स ने निर्धारित 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यश राज ने 37 रन, कप्तान ऋषभ ने 36 रन और वेदांत वरुण ने 26 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौर्या ने 13 रन जोड़े, जबकि टीम को 29 अतिरिक्त रन भी मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाविद्या योद्धास की टीम निर्धारित ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। कप्तान शशांक शेखर ने 41 रन की पारी खेली, जबकि भागर्व ने नाबाद 26 और प्रणव शाश्वत ने 25 रन बनाए। इसके बावजूद टीम 18 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और मुकाबला 26 रन से हार गई। कुसुमराज टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में अनुशासित प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे योद्धास की टीम दबाव में रही।मुनिश कुमार ने यश राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:
कुसुमराज टाइगर्स: 18 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन (यश राज 37, ऋषभ 36, वेदांत वरुण 26, मौर्या 13, अतिरिक्त 29)
गेंदबाज: कान्हा 1/8, वंश कुमार 1/19, शशांक शेखर 1/24

महाविद्या योद्धास: 18 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन (शशांक शेखर 41, भागर्व नाबाद 26, प्रणव शाश्वत 25, अतिरिक्त 31)
गेंदबाज: कुमार दर्श 1/15, प्रखर गिरी 1/18

Read More

कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग मई में, सिर्फ पटना जिला के खिलाड़ियों को मौका

पटना: राजधानी पटना में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आगामी मई महीने में कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग का आयोजन किया जायेगा। यह लीग खास तौर पर स्कूली खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-12 और अंडर-15 दो आयु वर्गों में मुकाबले होंगे।

स्कूली स्तर के क्रिकेट को बढ़ावा देना उद्देश्य

फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य पटना जिला में स्कूली स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि चयन ट्रायल पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किये जायेंगे और हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

सिर्फ पटना जिला के खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर

इस प्रतियोगिता की एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि इसमें केवल पटना जिला के स्कूलों के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता और बेहतर अवसर मिल सके। आयोजकों के अनुसार, दोनों कैटेगरी में कुल 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे प्रतियोगिता काफी प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक होने की उम्मीद है। लीग में भाग लेने वाली टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल के माध्यम से किया जायेगा, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही मंच मिल सके।

सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में होंगे मुकाबले

इस लीग की खास बात यह होगी कि सभी मुकाबले सफेद गेंद से रंगीन ड्रेस (कलर किट) में खेले जायेंगे, जिससे खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट जैसा अनुभव मिलेगा। आयोजन समिति का मानना है कि इस तरह के प्रारूप से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और वे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकेंगे।

खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

लीग के दौरान खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था भी की गई है। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं और चयन प्रक्रियाओं में प्राथमिकता देने की भी योजना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस लीग को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके। यह लीग निश्चित रूप से पटना के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगी, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार कर सकेंगे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी U-13: रोमांचक मुकाबले में बीसीसीए ‘बी’ टीम की जीत, आशा बाबा अकादमी को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच आखिरी ओवर तक रोमांच से भरपूर रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने 36.5 ओवर में 275 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 101 गेंदों पर 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 23 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान युवराज भट्ट ने 69 रन और मुन्ना कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। बीसीसीए ‘बी’ टीम की ओर से गेंदबाजी में गौरव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 17 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर के बावजूद दबाव में रखा। इसके अलावा अवधेंद्र कुमार ने 2 विकेट और आदित्य राज ने 2 विकेट हासिल किए।

276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीए ‘बी’ टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान अंकुश यादव ने 30 रन बनाए, जबकि गौरव कुमार ने 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा। मध्यक्रम में अवधेंद्र कुमार (24 रन), आदित्य कुमार (18 रन) और ऋषभ राज तिवारी (22 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां चिरंजीवी (नाबाद 11 रन) और सुमरन कुमार (नाबाद 4 रन) ने संयम दिखाते हुए टीम को 40 ओवर में 9 विकेट पर 276 रन तक पहुंचाया और 1 विकेट से यादगार जीत दिलाई।

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में मुन्ना कुमार ने 2 विकेट, जबकि आदित्य राज, आयुष कुमार, उमंग प्रभाकर और तरुण सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से चूक गई। इस तरह बीसीसीए ‘बी’ टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए असंभव दिख रहे लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.