KRIDA NEWS

सुनैना वर्मा मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम का ट्रायल 3 मार्च को अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी, देखें पूरी डिटेल्स

पुतुल फाउंडेशन के द्वारा सुनैना वर्मा मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मार्च में किया जाएगा। सुनैना वर्मा मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8, 9 और 10 मार्च किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में सारे मैच अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में दो टीमें बिहार और झारखंड की टीम को शामिल किया जाएगा। 

बिहार की टीम ट्रायल के माध्यम से बनेगी। जिसके लिए अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार 3 मार्च को ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस ट्रायल में पूरे बिहार की लड़कियां शामिल हो सकती है। इस दौरान खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। ट्रायल के बाद 15 खिलाड़ियों का चयन करके बिहार की टीम का ऐलान किया जाएगा। जिसका मुकाबला झारखंड की टीम से होगा।

इस टूर्नामेंट के बारे में विशेष जानकारी देते हुए अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी के निदेशक सुमित प्रकाश ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 2 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा किया जायेगा। इस दौरान किसी खिलाड़ी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का तीन दिन कैंप लगाया जाएगा। जिसकी सारी देख रेख कमिटी करेगी।

उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट विकेटकीपर सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेंगे। आयु प्रमाण पत्र हेतू आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण पत्र साथ में ट्रायल के दौरान लाना होगा। विशेष जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 7903319578 पर संपर्क कर सकते हैं।

ट्रायल और कैंप का आयोजन भी अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में किया जाएगा। यहां बच्चों के रहने के लिए एवं खाने के लिए सुविधा उपलब्ध है। वहीं अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए तीन टर्फ विकेट, एक एस्ट्रो टर्फ, एक सीमेंटेड विकेट भी है। जहां खिलाड़ियों को ट्रेनिग भी दी जाएगी। इस एकेडमी में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए जिम की सुविधा भी उपलब्ध है।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन, पेसू और राइजिंग स्टार जीते

पटना, 6 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोह प्रसाद मेमोरियल पटना डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए तीन मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी देखने को मिली। पेसू ने एलायंस सीसी को 12 रन, राइजिंग स्टार ने केएनसीसी को 8 विकेट से और अधिकारी इलेवन ने लक्ष्य इंजिटेक को 54 रन से हराकर जीत दर्ज की। इन मुकाबलों में कई बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेलीं, जबकि गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारी इलेवन ने लक्ष्य इंजीटेक को हराया

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लक्ष्य इंजिटेक के सामने अधिकारी इलेवन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट पर 288 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य इंजिटेक की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 234 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

अधिकारी इलेवन की ओर से पुलक ने शानदार शतक लगाते हुए 105 रन (65 गेंद) बनाए, जबकि कप्तान आकाश राज ने तूफानी अंदाज में नाबाद 85 रन (32 गेंद) की पारी खेली। इसके अलावा कुमार रजनीश ने 24 रन, अमन अविनाश ने 25 रन, रोहित कुमार पांडेय ने 12 रन और प्रिंस सिंह ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। निशांत मोहन ने 73 रन देकर चार विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्य इंजिटेक की ओर से सत्यम कुमार ने शानदार 109 रन बनाए और अतुल राज ने 59 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। इसके अलावा आदित्य कुमार ने 13 रन, सुधीर कुमार ओझा ने नाबाद 11 रन और मोहम्मद यासीन ने नाबाद 14 रन बनाए। गेंदबाजी में अधिकारी इलेवन के रौशन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट झटके, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। विजेता टीम के पुलक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

पेसू ने एलायंस सीसी को 12 रन से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पेसू की टीम ने 37.1 ओवर में 215 रन बनाए। जवाब में एलायंस सीसी की टीम 40 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। पेसू की ओर से पंकज कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन (61 गेंद, 8 चौके) बनाए। इसके अलावा निखिलेश रंजन ने 29 रन और प्रियांशु ने 23 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में रजत कुमार आर्यन ने तेज 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। एलायंस सीसी के लिए अगस्त्य और अमन राज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मनीष मणि ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस सीसी की ओर से केसी सुधांशु ने 50 रन और अगस्त्य ने 40 रन की पारी खेली। इसके अलावा कृष्णन गौरव ने तेज 34 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 12 रन पीछे रह गई। पेसू के लिए राहुल राठौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं पवन कुमार ने 3 विकेट और निखिलेश रंजन ने 1 विकेट हासिल किया। विजेता टीम के राहुल राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

राइजिंग स्टार ने केएनसीसी को हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केएनसीसी की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 26.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में राइजिंग स्टार ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 26.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

केएनसीसी की ओर से अनमोल कुमार बोनी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि शुभम सिंह ने नाबाद 29 रन और कप्तान प्रखर ज्ञान ने 21 रन का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी में गोविंद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्षवर्धन पांडेय और गुलशन कुमार ने 2-2 विकेट लेकर केएनसीसी की पारी को जल्दी समेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की शुरुआत शानदार रही। अगस्त्य आनंद ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 44 रन (34 गेंद) बनाए, जबकि कप्तान गुलशन कुमार ने संयमित खेल दिखाते हुए नाबाद 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा अमन राज ने 26 रन और गुल्ली ने नाबाद 21 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

Read More

पटना सीनियर क्रिकेट लीग में ईआरसीसी और एलायंस सीसी की शानदार जीत

पटना, 2 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबलों में ईआरसीसी और एलायंस सीसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः बीएसईबी और सिटी स्टूडेंट क्लब पर जीत दर्ज की। ईआरसीसी ने बीएसईबी को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत हासिल की, जबकि एलायंस सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर महत्वपूर्ण अंक जुटाए।

पहला मैच

ईआरसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बीएसईबी पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 112 रन पर सिमट गई, जिसे ईआरसीसी ने 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बीएसईबी की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। दीपक कुमार ने 30 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे अधिक योगदान दिया, जबकि कुमुद रंजन ने 21 और गौरव कुमार ने 16 रन बनाए। पूरी टीम 27.4 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई। ईआरसीसी की ओर से बंटी कुमार ने 3/34, अभिनव सिंह सिंह ने 2/16 और हर्ष पप्पू वर्धन ने 2/10 की शानदार गेंदबाजी कर बीएसईबी को बड़े स्कोर से दूर रखा।

आदित्य की विस्फोटक पारी से आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईआरसीसी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। आदित्य ने 35 गेंदों पर 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आशीष कुमार ने 19 रन और यश प्रताप यादव ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसईबी – 112 ऑल आउट (27.4 ओवर), दीपक कुमार 30, कुमुद रंजन 21, गौरव कुमार 16, भास्कर वत्स 13, अन्य 32, बंटी कुमार 3/34, अभिनव सिंह 2/16, हर्ष वर्धन 2/10,

ईआरसीसी – 118/1 (9.4 ओवर), आदित्य नाबाद 74, आशीष कुमार 19, यश प्रताप यादव नाबाद 15, एक्स्ट्रा 10

दूसरा मैच

जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) में खेले गए इस मैच में सिटी स्टूडेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए, जिसे एलायंस सीसी ने 32.5 ओवर में हासिल कर लिया।

सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से अंशुल राज ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को संभाला। अयोन घोष ने 29 रन का योगदान दिया, जबकि कार्तिक यादव ने 13 रन बनाए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम 29.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। एलायंस सीसी की गेंदबाजी में प्रज्ज्वल ने 3/24, अगस्त्य ने 2/9 और रजनीकांत ने 2/19 की शानदार गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा।

कृष्ण सुनील गौरव और अगस्त्य ने दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस सीसी की शुरुआत साधारण रही, लेकिन कृष्ण सुनील गौरव ने 56 रन और अगस्त्य ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में आशीष सिंह (नाबाद 11) और मनीष मणि (नाबाद 2) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से प्रज्ज्वल ने 3/24 और रजनीकांत ने 2/19 विकेट लेकर मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की, लेकिन एलायंस सीसी ने संयमित बल्लेबाजी से जीत सुनिश्चित कर ली।

संक्षिप्त स्कोर
सिटी स्टूडेंट क्लब : 151 ऑल आउट (29.2 ओवर), अंशुल राज 71, अयोन घोष 29, कार्तिक यादव 13, प्रज्ज्वल 3/24, अगस्त्य 2/9, रजनीकांत 2/19

एलायंस सीसी : 152/6 (32.5 ओवर), कृष्ण गौरव 56, अगस्त्य 42, रवि राज 14, आशीष सिंह नाबाद 11, सुधांशु रंजन 1/31, रजनीकांत 2/19, प्रज्ज्वल 3/24

Read More

PDCA सीनियर डिवीजन लीग में मुकाबला हुआ टाई, आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी ने साझा किए अंक

पटना, 1 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत रविवार यानी 1 मार्च को आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी के बीच खेला गया रोमांचक मैच टाई पर समाप्त हुआ। पंचशील सीसी के अनिरुद्ध राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने 207-207 रन बनाए और मुकाबला बराबरी पर छूटा।

इंद्रजीत कुमार की कप्तानी पारी

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी ने 27.5 ओवर में 207 रन बनाए। कप्तान इंद्रजीत कुमार ने 53 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। नंद किशोर ने 55 रन और रौनित ने तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पंचशील सीसी की ओर से अनिरुद्ध राज ने 4 विकेट लेकर आरबीएनवाईएसी की पारी को झटका दिया। प्रियांशु प्रतीक ने 3 विकेट और पार्थ कुमार ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को 207 रन पर रोक दिया।

पार्थ अविनाश और सोनू कुमार की दमदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचशील सीसी की शुरुआत शानदार रही। सोनू कुमार ने 49 रन की तेज पारी खेली, जबकि पार्थ कुमार ने 57 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अनिरुद्ध राज ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा। पंचशील को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन की जरुरत थी पर उसके खाते में 14 रन ही आये और टीम 30 ओवर में 207/8 ही बना सकी और मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।

संक्षिप्त स्कोर

आरबीएनवाईएसी : 207/10 (27.5 ओवर), इंद्रजीत कुमार 74, नंद किशोर 55, रौनित 18, सिद्धांत विजय 16, उत्कर्ष कुमार 11, अनिरुद्ध राज 4/42, प्रियांशु प्रतीक 3/45, पार्थ कुमार 2/22, मोहम्मद सुल्तान 1/28

पंचशील सीसी : 207/8 (30 ओवर), पार्थ कुमार 57, सोनू कुमार 49, अनिरुद्ध राज 40, बिट्टू कुमार 16, आयुष राज 14, विकास कृष्णा 3/32, मोहम्मद शहबाज अनवर 2/35, उत्कर्ष कुमार 1/36, शाश्वत राज 1/68

Read More

कुसुमराज खेल सम्मान समारोह: खेल, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान देने वाले हस्तियों को किया गया सम्मानित

पटना, 1 मार्च। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा कुसुमराज एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन के सहयोग से एक मार्च यानी रविवार को कुसुमराज खेल सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने कुसुम राज एजुकेशनल इंस्टीच्यूसन को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

श्रीराम खेल मैदान, सुल्तानपुर मठ, दानापुर (पटना) में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मौजूद पटना नगर निगम के उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, कुसुम राज एजुकेशनल इंस्टीच्यूसन के प्रबंध निदेशक डॉ अमरेंद्र कुमार अम्रीश, यूनियन बेंक के अरविंद पथिक, जीएन आईटी के अश्विनी शर्मा, मानव रचना यूनिवर्सिटी के राजू मिश्रा, टर्निंग प्वाइंट के एमडी सह चेयरमैन स्कूल क्रिकेट लीग के विजय शर्मा व चंदन यादव ने सबों को सम्मानित किया।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। साथ ही खेल के विकास में योगदान देने वाले गर्व महसूस करते हैं कि उनके कार्य को सम्मान दिया गया। इन सबों ने आयोजक संस्था सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि यह फाउंडेशन राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए जरूरी कार्य कर रही है वह अद्वितीय है। इन सबों ने संस्था के संस्थापक संतोष तिवारी की दृढ़इच्छा शक्ति की काफी सराहना की।

सबों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न समर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा खेल एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

सम्मानित होने वालों के नाम

उत्कृष्ठ खिलाड़ी: नीरज कुमार (इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर), सोनिया कुमारी (फुटबॉल), आदिश्री अग्रवाल, चांदनी कुमारी, ऋृषिका कश्यप, रिया राज, हेमा कशिश, अनुष्का सिंह (सभी क्रिकेट), प्राची राजन (ताइक्वांडो), देवंती कुमारी, अमेशा राजपूत, नैना कुमारी (कबड्डी), रिया राजन, सावणी कुमार (तीरंदाजी), सिल्की कुमारी (कराटे), सौभ्या अखौरी, अन्नया चंद्रा (महिला क्रिकेट खिलाड़ी), अंतरा राज, प्रज्ञा सिंह (पिट्टो नेशनल खिलाड़ी), सारिका राय, राजेश्वरी कुमारी (गेटबॉल नेशनल खिलाड़ी), लक्ष्मी मंडल, नीतू कुमारी (नेशनल पिकलबॉल खिलाड़ी), प्रियंकर कश्यप, शिवांगी (सॉफ्टबॉल), तन्नु कुमारी, सिमरन (मिनी गोल्फ), अनमोल कुमारी (योगा), नव्या गोयंका, श्रेया कोमालम(शतरंज)।

खेल प्रशिक्षक: पिंकी कुमारी (कराटे), सपना कुमारी (फुटबॉल), नेहा सिंह (शतरंज), राजीव रंजन (बैडमिंटन), स्मिता कुमारी (कबड्डी), अजीत कुमार सिंह (युवा क्रिकेट प्रशिक्षक), प्रियदर्शनी (योगा), राजू प्रसाद (रेफरी बिल्यर्डस), श्रीमोद पाठक (बैडमिंटन), आकिब जावेद खां (ताइक्वांडो)।

खेल प्रमोटर: सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव (प्रमोटर), राजकुमार सिंह (सचिव, बिहार पिट्टो संघ), रंजन गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), धर्मवीर कुमार (सचिव, बिहार साफ्टबॉल), सतीश कुमार (सचिव, ग्रेपलिंग कुश्ती संघ), दीप नारायण प्रसाद (सचिव, बिहार गेटबॉल), ओमप्रकाश (चेयरमैंन, बिहार पिट्टो संघ), मृत्युंजय झा (उदद्योषक, दूरदर्शन)।

प्रोमोसिंग प्लेयर अवार्ड: आर्यन कुमार, अंशुभान जैन, रुद्रांश कुमार, आरव कुमार, शशांक शेखर, आशीष राज, शरद सिंह, मानव कुमार, हार्दिक काव्याण (सभी युवा क्रिकेटर)।

खेल पत्रकार: आशीष कुमार, (दैनिक हिन्दुस्तान), आलोक सिंह (दैनिक भास्कर), जितेंद्र कुमार(फोटो जर्नलिस्ट, दैनिक भास्कर), धर्मनाथ जी (प्रभात खबर), बृज बिहारी जी, (दैनिक जागरण, दानापुर), शशि भूषण जी (दैनिक आज), पीयूष शर्मा (दैनिक जागरण आईनेक्स्ट), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), सुरेश मिश्रा (पुरबिया न्यूज ), सूरज कुमार (अंश भारत), चंदन कुमार (प्राइम न्यूज), अविनाश कुमार (न्यूज 21), शुभम कुमार (न्यूज ऐरा), अंकित कुमार (न्यूज बीट), उज्जवल कुमार सिन्हा (क्रीड़ा न्यूज), नीरज कुमार (बिहार ब्रेकिंग), रमण कुमार (बिहार लाइव टुडे), गोपाल प्रसाद (सी न्यूज), संजय भारती (हिन्दी दर्पण)।

फिजियोथेरेपिस्ट: डॉ बबलू कुमार, डॉ सुदीक्षा, डॉ. निशि सिंह, डॉ. पुलकित राज व डॉ. खुशी रानी.

शिक्षक: संतोष कांजीरमण, प्राचार्य, कुसुमराज मणियम पब्लिक स्कूल, शत्रुघ्न कुमार, प्राचार्य कुसुमराज पॉलिटेक्निक कॉलेज व डॉ. अरशद इमाम (शिक्षाविद)।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.