KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

Ranji Trophy: आंध्र प्रदेश की टीम पहले दिन रही हावी, गिरिनाथ ने झटके 5 विकेट, बिहार के प्रताप शतक से चूके

पटना: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आंध्रप्रदेश और बिहार के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) मैच में आंध्र प्रदेश की टीम पहले दिन बिहार पर हावी रही। आंध्र ने पहली पारी में बिहार को 182 रनों पर समेट दिया। बिहार के तरफ से राधवेंद्र प्रताप सिंह अकेले डटे रहे और आंध्र के गेंदबाजों का जमकर सामना किया। प्रताप ने 92 रनों की पारी खेलकर 182 रनों तक पहुंचाया। आंध्र प्रदेश के लिए गिरिनाथ ने 5 विकेट चटकाए।

बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बलजीत सिंह बिहारी 2 रन, श्रमण निग्रोध 16 रन, पीयूष, गनी और बाबुल बिना खाता खोले, बिपिन सौरभ 19 रन, वीर प्रताप 11 रन, आशुतोष अमन एक रन तथा नवाज़ 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हिमांशु 32 रन बनाकर नाबाद रहे। जहां एक ओर  बिहार के कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पा रहे थे, वहीं प्रताप ने टिककर 198 गेंद खेलते हुए पाँच चौके और तीन छक्के के सहारे 92 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली, मगर शतक से चूक गए।

आंध्र की ओर से गिरिनाथ रेड्डी ने पाँच विकेट, नितीश रेड्डी ने दो विकेट तथा के वी सशिकांत ने एक विकेट लिए, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट के शिकार हुए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिहार सभी विकेट खोकर 182 रन बनाए। जबकि आंध्र प्रदेश आज बल्लेबाजी नहीं कर सकी। कल आंध्र की टीम बल्लेबाजी करेगी।

Read More

नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैम्फैंट सीसी रेड और बिहार क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक पर आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में सोमवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में ट्रैम्फैंट सीसी रेड ने एससीए एकादश को छह विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने एके क्रिकेट एकेडमी पर चार विकेट से जीत दर्ज की।

प्रियांशु की घातक गेंदबाजी से ट्रैम्फैंट की आसान जीत
पहले मुकाबले में एससीए एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ट्रैम्फैंट सीसी रेड के गेंदबाज प्रियांशु जेएस के सामने पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई। प्रियांशु की धारदार गेंदबाजी के आगे एससीए की पारी 15.2 ओवर में महज 58 रन पर सिमट गई। कृष ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि टीम का कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। प्रियांशु जेएस ने पांच ओवर में केवल 16 रन देकर पांच विकेट झटके। मयंक ने भी दो विकेट हासिल कर उनका अच्छा साथ निभाया।

59 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फैंट सीसी रेड ने 11.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमित कुमार ने 22 और स्पर्श ने 14 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि प्रतीक सिन्हा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। शानदार गेंदबाजी के लिए प्रियांशु जेएस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
एससीए एकादश: 15.2 ओवर में 58 रन पर आलआउट, कृष 29, प्रियांशु जेएस 5/16, मयंक 2/4, प्रतीक सिन्हा 1/28, प्रिंस यादव 1/10.

ट्रैम्फैंट सीसी रेड: 11.2 ओवर में 4 विकेट पर 62 रन, अमित कुमार 22, स्पर्श 14, प्रतीक सिन्हा नाबाद 10, अतिरिक्त 6, करन 1/8, पीयूष आनंद 1/9, इशु साहिल 2/11.

आर्यन अरविंद राज के अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी विजयी
दिन के दूसरे मुकाबले में एके क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य रिषुराज ने 28, आर्यन राज ने 17, मो. कैफ जावेद ने 25 और प्रिंस दूबे ने नाबाद 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शुभम शर्मा ने भी नाबाद 14 रन जोड़े।

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत संतुलित रही। टीम को जीत दिलाने में आर्यन अरविंद राज की शानदार अर्धशतकीय पारी निर्णायक साबित हुई। उन्होंने 37 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। अंत में वतन प्रकाश पांडे और अमन सिंह की संयमित बल्लेबाजी से बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 17.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए आर्यन अरविंद राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
एके क्रिकेट एकेडमी: 19 ओवर में 6 विकेट पर 143 रन, आदित्य रिषुराज 28, आर्यन राज 17, प्रिंस दूबे नाबाद 39, मो. कैफ जावेद 25, शुभम शर्मा नाबाद 14, अतिरिक्त 19, वतन प्रकाश पांडे 1/16, प्रिंस 1/41, राजकुमार यादव 1/14, अमन सिंह 2/33.

बिहार क्रिकेट एकेडमी: 17.4 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन, धर्मवीर 12, आर्यन अरविंद राज 53, अमन सिंह नाबाद 15, ​नीतीश कुमार 15, वतन प्रकाश पांडे नाबाद 17, अतिरिक्त 23, प्रिंस दूबे 1/27, इशान 1/21, अंकित कुमार पारस 1/30, आदित्य रिषुराज 1/25, आर्यन राज 2/28.

Read More

बिहार प्राइड कप का ट्रायल मैच 15 और 16 मई को, प्रभात कुमार बने कन्वेनर

पटना : बिहार प्राइड कप के ट्रायल मैच आगामी 15 और 16 मई को बिहार के चार जिलों पटना, मोतिहारी, समस्तीपुर और लखीसराय में एक साथ आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए प्रभात कुमार को कन्वेनर बनाया गया है। प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पूरे बिहार से 60 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी बिहार प्राइड कप की छह टीमों का हिस्सा बनेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी खिलाड़ियों का कैंप पटना में लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि Bihar Cricket Association से 30 सीनियर खिलाड़ियों की मांग की गई है, ताकि सभी छह टीमों में पांच-पांच अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके। इससे युवा खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव से सीखने और अपने खेल को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल और चयन प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्व खिलाड़ियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए खिलाड़ियों और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट पद्मभूषण राम विलास पासवान की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुनील पासवान ने कहा कि बिहार प्राइड कप राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने तथा बिहार क्रिकेट को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ केवल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। हमारा उद्देश्य बिहार के युवाओं को बेहतर अवसर और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।”

पटना ट्रायल की टीम सूची

टीम-ए– पंकज कुमार, रवि कुमार, शिवम कुमार, अंश राज, मानव कुमार,अंकित सिंह, आदित्य कुमार, अभिनव, रविश कुमार, सोनू कुमार, उत्कर्ष दुबे, सलील श्रेय, गुलशन यादव, विशाल सिंह, आयुष राज, अपित कुमार, गोलू कुमार, आयाश पांडेय, अंकुश, सत्यम अग्रवाल एवं शिव शक्ति कृष्णा।

टीम-बी– दीपक केआर यादव, मुन्ना कुमार, गुलशन कुमार, मोहित कुमार, करण कुमार, सरस कुमार, आदित्य राज, अदित कुमार, एमडी अरमान, पियूष कुमार, अजय कुमार, वैभव राज, कुमार अनुराग, सचिन कुमार, साहिल कुमार, सत्यम कुमार, इशु साहिल, करण कुमार, अमन कुमार एवं एमडी शाहिद आलम।

टीम-सी– शुभम कुमार, ऋषव कुमार, हिमांशु राज, आशीष कुमार, युवराज कुमार, अस्तित्व चंद्र, सुधांशु सौरव, कुमार कर्तव्य, अभिषेक केआर मिश्रा, मोहित रंजन, रवि कुमार,राज आर्यन, आयुष कुमार तिवारी, सचिन कुमार, शिव शक्ति, अभिषेक कुमार, सूर्यकांत कुमार, बसंत मौर्य, अंकुल कुमार एवं मोहित कुमार।

टीम-डी– पार्थ कुमार, रोशन यादव, आदित्य मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह, पियूष राज, प्रे सिंधु, अमन कुमार,राहुल कुमार, मनदीप कुमार, आयुष राज, अमन केशरी, गौरव कुमार, मोनू कुमार, सुमित, साकेत तिवारी, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, मोहित कुमार, उमंग कुमार एवं कुंदन कुमार।

टीम-ई– सक्षम भारती, अमित कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, रितिक रौशन, नंद किशोर कुमार, लकी राज, दिलीप कुमार, रूपेश कुमार,प्रणव राज, आयुष राज, विराज, कृष कुमार, सनी, शशांक कुमार, अंकित कुमार, पियूष सिंह, एमडी सासिद आलम, सूर्यकांत कुमार, आदित्या राज एवं पीयूष राज सिंह।

टीम-एफ– प्रिंस कुमार राज, कुणाल कुमार, हुसैन रज़ा, रेयांश सिंह, साहिल, आर्यन राज ऋषु, राहुल कुमार, पवन कुमार, सुभम कुमार, अभिनव गुप्ता, हर्ष, विनय कुमार,सोनू कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, निशांत गौरव, कुमार अनुराग, श्रेयश सिद्धार्थ, विकाश कुमार ठाकुर, रोहित कुमार, दिव्यांश कुमार, प्रशांत कुमार, प्रिंस राज सिंह एवं पवन कुमार।

समस्तीपुर ट्रायल की टीम सूची

टीम-ए– अविनाश रॉय, आदित्य कुमार, शाश्वत वत्स, आकिब रहमान, अभिषेक कुमार, शुभ श्रेष्ठ, हमीद जावेद, रितेश कुमार, अफसर आलम, आयुष आनंद, विकास कुमार, सौरभ कुमार, विकेश कुमार, उत्सव दीप, सोनू कुमार, हरप्रीत सिंह बग्गा एवं मोहम्मद एहतेशाम।

टीम-बी– सार्थक कुमार, अमित कुमार, नितेश कुमार, शुधांशु कुमार, सुधांशु कुमार, गौतम कुमार, अभिषेक कुमार, आदर्श राज, हर्षित राज, बिट्टी कुमार, युग राज, आर्यन कुमार, दिलखुश कुमार, शुभम कुमार, अभिजीत अभिनव, दानिश हुसैन एवं राहुल रोमॉल्ड।

टीम-सी– जयंत मणि, दक्षा सिन्हा, शिव प्रकाश, अंशु राज, संजीत यादव, रामनदीप सिंह, अनमोल कुमार, अनुराग कुमार, अमतेश कुमार, देवांश कुमार, मोहम्मद अबुहंजला, थताजत सिंह, अनुराग कौशिक, विशाल कुमार, राहुल कुमार, चैतन्य सलिल, कुणाल मणि एवं आदर्श प्रशर।

टीम-डी– भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद अयान, कुणाल प्रियदर्शी, आजम खान, ईशान अभिरंजन, प्रिंस कुमार, अरुणेश आनंद, संजीत यादव, आशिक खान, राहुल कुमार सिंह, प्रिंस महासेठ, विजय कुमार, सत्यम कुमार, आर्यमन सिंह, अभिनव पटेल, राहिल आजम, सुमन मिश्रा एवं धनंजय कुमार चौधरी।

मोतिहारी ट्रायल की टीम सूची

टीम-ए– अभिनव गुप्ता, सिद्धार्थ राठौर, युवराज सिंह, सत्यम सिंह, हिमांशु, केशव सोनी, राजू चौधरी, रजेर कुमार, तुषार राज, साहिल कनौजिया, रजनीश कुमार, विशेष केसवानी, गौरव कुमार झा, उन्नत मिश्रा, आयुष सिंह, हिमांशु सिंह, सत्य प्रकाश, नौशाद आलम एवं अमृत कुमार।

टीम-बी– अमरेंद्र कुमार, नीरज, फैजान, अनुराग तिवारी, सत्यम, मनीष राय, वीरू कुमार पांडेय, शाहिद खान, रितेश कुमार, मनीष कुमार यादव, इरफान मलिक, वैभव ठाकुर, कुणाल तिवारी, निवाद मणिंद्रम, सरन कुमार, रेहान आलम, ऋषु राज एवं जिगर अंसारी।

टीम-सी– अमन सौरव, गुड्डू, प्रभात प्रसाद, साहिल कटेरा, अवनीश, निशांत भारद्वाज, कृष कुमार, दिपांशु वर्मा, हिमांशु कुमार, गोविंद पासवान, अजय, संदीप कुमार, मेराज, धीरज, आसिफ अली, सुलभ, दीपांशु वर्मा, पियुष कुमार, आदित्य पासवान एवं सत्यम सिंह।

टीम-डी– प्रियांशु राज, पियुष, सिद्धार्थ कुमार, प्रियंशु, अशरफुल हक, आदित्य कुमार, आदित्य कुमार, अनुभार यादव, राम कुमार झा, धीरज कुमार, अथर्व रंजन, कलश नमन, पियुष कुमार, राजा कुमार, मन्दीप यादव, विक्रम कुमार, सागर, प्रिंस कुमार, कुणाल कुमार एवं गुलशन कुमार।

लखीसराय ट्रायल की टीम सूची

टीम-A– शशि रंजन सिंह (विकेटकीपर), राकेश कुमार, निकशन कुमार, आयुष राज, ऋषव सौर्य, सुशांत कुमार, निशांत राज, अजीत कुमार, गोपाल कुमार (विकेटकीपर), गौरव, अनीश, शिवानंद, सूरज, बाबुल, रौशन, अनिल, हरिओम सिंह एवं सुशांत सिंह।

Team-B– अभिमन्यु कुमार, गोलू कुमार, दीपक कुमार, आलोक कुमार, शिवम राज, अभिनाश कुमार, विकास कुमार, पीयूष कुमार, सूरज कुमार, परसन शर्मा, बसंती कुमार, सत्यम कुमार, विक्रम कुमार, राहुल जोशी, हिमांशु केशरी, रंजन कुमार मांझी, सूर्य सुमन (विकेटकीपर), निकशन एवं रहमान चौरसिया कृष्लय राज।

टूर्नामेंट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए खिलाड़ी एवं अभिभावक कन्वेनर प्रभात कुमार से मोबाइल नंबर 9939089666 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More

पटना में स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण

पटना : राजधानी पटना के संपतचक स्थित लागुन वाटर पार्क एंड रिसोर्ट में रविवार को अत्याधुनिक स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। उनके साथ बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग कुमार, ओलंपिक कम्युनिटी के कार्यकारी सदस्य प्रवीण पंकज, बीरेश श्रीवास्तव, सोनू, राहुल कृष्ण कुमार, सचिन शर्मा, नीरज शर्मा, उपेन्द्र सिंह और विवेकानंद पटना जिला के सचिव जीत बलराज सहित कई खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान मॉडर्न पेंटाथलॉन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों की ऊर्जा और कौशल ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर सतीश राजू ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्विमिंग ट्रेनिंग प्रदान करेगा। साथ ही मॉडर्न पेंटाथलॉन के विभिन्न इवेंट्स की भी विशेष कोचिंग यहां उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होगा, जहां उन्हें आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और बेहतर भविष्य की दिशा मिलेगी।

आयोजकों ने बताया कि इस ट्रेनिंग सेंटर में राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की उपलब्धता रहेगी, जिससे उभरते खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा। यह पहल न केवल पटना बल्कि पूरे बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Read More

अंकुल कुमार के तूफानी शतक से किरण क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत, पीसीटीसी को 7 रन से हराया

जहानाबाद: एरोड्रम स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर (PCTC) को 7 रन से हरा दिया। मैच आखिरी ओवर तक सांसें रोक देने वाला रहा, जहां गेंदबाजों ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी ने 29.3 ओवर में 228 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की जीत के हीरो रहे अंकुल कुमार, जिन्होंने मात्र 61 गेंदों पर 112 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 18 चौके और 3 छक्के जड़कर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनके अलावा उमंग रविंद्र ने 19 और अदीद यूसुफ ने 17 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीटीसी की टीम ने भी कड़ा मुकाबला दिया। प्रकाश कुमार (पृथ्वी) ने 90 रन की शानदार नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। कप्तान पीयूष कुमार ने 26 और दीपक यादव ने 29 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया।

हालांकि, अंत के ओवरों में किरण एकेडमी के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मैच पलट दिया। आयुष रंजन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रोशन कुमार ने 4 विकेट लेकर विरोधी बल्लेबाजी को झकझोर दिया। टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन ही बनने दिए और 7 रन से जीत अपने नाम कर ली।

इस मुकाबले में अंकुल कुमार की शतकीय पारी निर्णायक साबित हुई, जिसके दम पर किरण क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं, प्रकाश कुमार की जुझारू पारी के बावजूद पीसीटीसी को करीबी हार का सामना करना पड़ा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.