KRIDA NEWS

12th National School Chess Championship का भव्य आगाज, 1000 खिलाड़ी ले रहे हैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा

बिहार के धरती पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और ऑल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं राष्ट्रीय शतरंज (12th National School Chess Championship) 2024, पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन के सभागार में आज से आरंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग 29 राज्यों से एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह प्रतियोगिता अंडर-7 आयु वर्ग, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 ओपन और गर्ल्स  वर्ग में खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता में बिहार से लगभग ढाई सौ (250) खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को कुल 5 लाख से ज्यादा के नगद पुरस्कार सहित मेडल और ट्रॉफी दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता 6 फरवरी से आरंभ होकर 10 फरवरी के संध्या पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन होगा।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन पुरस्कार विजेता ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के खेल विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. बी राजेंद्र ,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग की सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी के साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण, निदेशक सहसचिव श्री पंकज कुमार राज, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के सचिव श्री अजीत कुमार वर्मा, ऑल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दलजीत खन्ना तथा सचिव धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक बी एच बसंत और सह मुख्य निर्णायक के तौर पर आनंद बाबू, अनिल कुमार रायजादा एवं स्वप्निल बंसोड के तौर पर यहां पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ भारत के विभिन्न राज्यों से आए हुए लगभग 50 निर्णायक की टीम उनका सहयोग कर रही है। इस प्रतियोगिता में कुल 9 चक्रों की बाजी खेली जाएगी। उसमें आए हुए अंको के आधार पर विजेता का फैसला किया जाएगा। कल से प्रतियोगिता में सुबह के चक्र साढ़े नौ बजे जबकि दोपहर बाद के चक्र साढ़े तीन बजे से खेले जाएंगे।

अंडर 17 गर्ल्स– प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए आंध्र प्रदेश की निलया कृष्णा ने राजस्थान की सुहानी को हराया, वहीं बिहार की परी सिन्हा  ने दो नंबर बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए केरल की अनुपम श्री कुमार को बराबरी पर रोक कर सबको चकित कर दिया।

अंडर 17 बॉयज– दिल्ली के गोयल दक्ष प्रथम बोर्ड पर  काले मोहरों से खेलने खेलते हुए  तेलंगाना के डी राजा कुमार को हराया।

अंडर 15 गर्ल्सः– प्रथम बोर्ड पर उत्तराखंड की शर्ली पटनायक काले मोहरों से खेलते हुए आंध्र प्रदेश की उषा थनमई श्री को हराया।

अंडर 15 ब्वॉयज– उत्तराखंड के रौतेला सद्भाव काले मोहरे से खेलते हुए बोर्ड नंबर एक पर पंजाब के रुद्रांश कुमार को हराया ।

अंडर 13 गर्ल्स– आंध्र प्रदेश के अनमुक्था गुंटका सफेद मोहरों से प्रथम बोर्ड पर खेलते आश्रिता बालाजी को हराया।

अंडर 13 बॉयज– हरियाणा के नीमय अग्रवाल प्रथम बोर्ड पर ब्लैक मोहरों से खेलते हुए पश्चिम बंगाल के अभिरूप ठाकुर को हराया। द्वितीय नंबर बोर्ड पर बिहार के मोहम्मद रियान सफेद मोरोसे से खेलते हुए अचिंत कश्यप के विरुद्ध आसान जीत दर्ज करते हुए अपने विजय अभियान की शुरुआत की।

अंडर 11गर्ल्स– महाराष्ट्र की वेदिका पाल ने प्रथम बोर्ड पर ब्लैक मोहरो से खेलते हुए पश्चिम बंगाल के अहाना डालबेरा को हराया।

अंडर 11 बॉयज– आंध्र प्रदेश के हेमल  वर्षण ने प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरो से खेलते हुए बिहार के अच्युत  शंकर झा के विरुद्ध कठिन मुकाबले में जीत हासिल की।

अंडर 09 गर्ल्स– प्रथम बोर्ड पर आंध्र प्रदेश के सरवन गिर्डल को वाक ओवर मिला ,जहां तमिलनाडु की शेरवानिका के नहीं आने के कारण फायदा मिला। वहीं दूसरी बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए राजस्थान की परिहार कियाना ने हरियाणा के हुनर  कपूर को हराया।

अंडर 09 बॉयज– महाराष्ट्र के अद्विक अमित अग्रवाल ने प्रथम बोर्ड पर काले मोहरो के साथ खेलते हुए बिहार के चंद्रप्रकाश को हराया ।वहीं द्वितीय बोर्ड पर दिल्ली के आरित कपिल ने आसान जीत दर्ज किया।

अंडर 7 गर्ल्स– तमिलनाडु के अरण्या आर. सफेद मोहरो से प्रथम बोर्ड पर खेलते हुए चंडीगढ़ की जियाना गर्ग को हराया।

अंडर 7 बॉयज– उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह प्रथम बोर्ड पर ब्लैक मोहरों  से खेलते हुए महाराष्ट्र के निहांश खोडे को हराया।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: मंगल महरूर के दोहरे शतक से जीता गया, शेखपुरा को 8 विकेट से हराया

नालंदा: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के तीसरे मुकाबले में गया ने शेखपुरा को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच 24 फरवरी 2026 को एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया, जिसकी मेजबानी नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने की।

अंकुश का शतक, शेखपुरा ने बनाए 309 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 309 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अंकुश राज ने शानदार 119 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा शुभम (44), अमरजीत (44), रश्मि (25), सूरज (22) और संजीव (17) ने उपयोगी योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाजी में निक्कू ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि गौतम और शिवम ने 2-2 विकेट झटके।

मंगल महरूर का ऐतिहासिक दोहरा शतक

310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने महज 37.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान मंगल महरूर ने नाबाद 211 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए और शेखपुरा के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया। उनके अलावा गौतम (35), अभिषेक (26) और राजीव (20) ने टीम की जीत में योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से नवाज खान और सूरज को 1-1 विकेट मिला। शानदार नाबाद 211 रनों की पारी के लिए गया के कप्तान मंगल महरूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर राजीव रंजन, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी बीसीए पैनल अंपायर राजीव कुमार और नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

कुसुमराज खेल सम्मान समारोह 1 मार्च को, सम्मानित होने वालों की सूची जारी

पटना: सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा कुसुमराज एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन के सहयोग से एक मार्च को कुसुमराज खेल सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सम्मानित होने वालों की सूची जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने दी। फाउंडेशन का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा खेल एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

साथ ही इस मौके पर खेल को विभिन्न क्षेत्रों में प्रमोट करने वाले प्रमोटर, डॉक्टर, खेल पत्रकार के संग शिक्षाविद को भी सम्मानित किया जाएगा। दिन रविवार समय दोपहर 12.30 को श्रीराम खेल मैदान, सुल्तानपुर मठ, दानापुर (पटना) में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों के नाम

उत्कृष्ठ खिलाड़ी: नीरज कुमार (इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर), सोनिया कुमारी (फुटबॉल), आदिश्री अग्रवाल, चांदनी कुमारी, ऋृषिका कश्यप, रिया राज, हेमा कशिश, अनुष्का सिंह (सभी क्रिकेट), प्राची राजन (ताइक्वांडो), देवंती कुमारी, अमेशा राजपूत, नैना कुमारी (कबड्डी), रिया राजन, सावणी कुमार (तीरंदाजी), सिल्की कुमारी (कराटे), सौभ्या अखौरी, अन्नया चंद्रा (महिला क्रिकेट खिलाड़ी), अंतरा राज, प्रज्ञा सिंह (पिट्टो नेशनल खिलाड़ी), सारिका राय, राजेश्वरी कुमारी (गेटबॉल नेशनल खिलाड़ी), लक्ष्मी मंडल, नीतू कुमारी (नेशनल पिकलबॉल खिलाड़ी), प्रियंकर कश्यप, शिवांगी (सॉफ्टबॉल), तन्नु कुमारी, सिमरन (मिनी गोल्फ), अनमोल कुमारी (योगा), नव्या गोयंका, श्रेया कोमालम(शतरंज)।

खेल प्रशिक्षक: पिंकी कुमारी (कराटे), सपना कुमारी (फुटबॉल), नेहा सिंह (शतरंज), राजीव रंजन (बैडमिंटन), स्मिता कुमारी (कबड्डी), अजीत कुमार सिंह (युवा क्रिकेट प्रशिक्षक), प्रियदर्शनी (योगा), राजू प्रसाद (रेफरी बिल्यर्डस), श्रीमोद पाठक (बैडमिंटन), आकिब जावेद खां (ताइक्वांडो)।

खेल प्रमोटर: सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव (प्रमोटर), राजकुमार सिंह (सचिव, बिहार पिट्टो संघ), रंजन गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), धर्मवीर कुमार (सचिव, बिहार साफ्टबॉल), सतीश कुमार (सचिव, ग्रेपलिंग कुश्ती संघ), दीप नारायण प्रसाद (सचिव, बिहार गेटबॉल), ओमप्रकाश (चेयरमैंन, बिहार पिट्टो संघ), मृत्युंजय झा (उदद्योषक, दूरदर्शन)।

प्रोमोसिंग प्लेयर अवार्ड: आर्यन कुमार, अंशुभान जैन, रुद्रांश कुमार, आरव कुमार, शशांक शेखर, आशीष राज, शरद सिंह, मानव कुमार, हार्दिक काव्याण (सभी युवा क्रिकेटर)।

खेल पत्रकार: आशीष कुमार, (दैनिक हिन्दुस्तान), आलोक सिंह (दैनिक भास्कर), जितेंद्र कुमार(फोटो जर्नलिस्ट, दैनिक भास्कर), धर्मनाथ जी (प्रभात खबर), बृज बिहारी जी, (दैनिक जागरण, दानापुर), शशि भूषण जी (दैनिक आज), पीयूष शर्मा (दैनिक जागरण आईनेक्स्ट), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), सुरेश मिश्रा (पुरबिया न्यूज ), सूरज कुमार (अंश भारत), चंदन कुमार (प्राइम न्यूज), अविनाश कुमार (न्यूज 21), शुभम कुमार (न्यूज ऐरा), अंकित कुमार (न्यूज बीट), उज्जवल कुमार सिन्हा (क्रीड़ा न्यूज), नीरज कुमार (बिहार ब्रेकिंग), रमण कुमार (बिहार लाइव टुडे), गोपाल प्रसाद (सी न्यूज), संजय भारती (हिन्दी दर्पण)।

फिजियोथेरेपिस्ट: डॉ बबलू कुमार, डॉ सुदीक्षा, डॉ. निशि सिंह, डॉ. पुलकित राज व डॉ. खुशी रानी.

शिक्षक: संतोष कांजीरमण, प्राचार्य, कुसुमराज मणियम पब्लिक स्कूल, शत्रुघ्न कुमार, प्राचार्य कुसुमराज पॉलिटेक्निक कॉलेज व डॉ. अरशद इमाम (शिक्षाविद)।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: मगध जोन में शेखपुरा की नवादा को 5 विकेट से हराया, दीपक की शतकीय पारी बेकार

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के दूसरे मुकाबले में शेखपुरा ने नवादा को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच 23 फरवरी 2026 को एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया, जिसकी मेजबानी नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने की।

दीपक का शतक, नवादा ने बनाए 248 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा की टीम ने 44.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 248 रन बनाए। कप्तान दीपक ने 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अमन (26), सुदर्शन (24), सुमन (22) और आदर्श (18) ने उपयोगी योगदान दिया।शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी में सूरज विजय ने 42 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख मोड़ दिया। वहीं नवाज खान ने 54 रन पर 3 विकेट तथा रश्मि ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

शेखपुरा ने लक्ष्य किया हासिल

249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेखपुरा ने 46 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अंकुश राज ने 72 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मंजीत ने 62 रन बनाए। अमन (33) और शुभम (20) ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नवादा की ओर से विवेक कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। घातक गेंदबाजी के लिए शेखपुरा के सूरज विजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

मैच के दौरान पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर राजीव रंजन, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी बीसीए पैनल अंपायर राजीव कुमार और नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

निलेश यादव के दोहरे शतक से किरण क्रिकेट एकेडमी की बड़ी जीत, अभिनव एकेडमी को 133 रनों से हराया

जहानाबाद: डीएन कॉलेज, मसौढ़ी के मैदान पर 23 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद ने अभिनव क्रिकेट एकेडमी मसौढ़ी को 133 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की। मैच के नायक रहे निलेश यादव, जिन्होंने 211 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

निलेश का दोहरा शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद ने 34.4 ओवर में 380 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी की सबसे बड़ी खासियत रही निलेश यादव की नाबाद 211 रनों की विस्फोटक पारी। उन्होंने 138 गेंदों का सामना करते हुए 41 चौके और 3 छक्के जड़े तथा 152.90 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

शुरुआत में टीम के लगातार विकेट गिरने के बावजूद निलेश एक छोर पर मजबूती से डटे रहे और पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में रन बटोरते रहे। उनके अलावा प्रिंस यादव ने 112 रन और समीर राज ने 53 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम 380 के मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

जवाब में 247 रन पर सिमटी मसौढ़ी

381 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिनव क्रिकेट एकेडमी मसौढ़ी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट पर 247 रन ही बना सकी। प्रिंस यादव ने 112 और समीर यादव ने 53 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा साबित हुआ। निलेश यादव ने केवल बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।

यादगार पारी बनी चर्चा का विषय

निलेश यादव की 211 रनों की पारी लंबे समय तक याद की जाएगी। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। मैदान के चारों ओर लगाए गए उनके आकर्षक शॉट्स दर्शकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं थे। उनकी इस असाधारण पारी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें मैच का सबसे बड़ा हीरो भी बना दिया।

संक्षिप्त स्कोर

Kiran Cricket Acadamy Jehanabad – 380/10 (34.4 ओवर)
निलेश यादव 211* (138), प्रिंस यादव 112 (78), समीर राज 53 (41)
प्रिंस यादव 4/54, सोनू कुमार 2/76

Abhinav Cricket Acadamy Masaurhi – 247/8 (35 ओवर)
प्रिंस यादव 112 (78), समीर यादव 53 (41), सोनू कुमार 25 (40)
निलेश यादव 2/14, आदित्य कुमार 1/4

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.