KRIDA NEWS

Ranji Trophy: बिहार को पारी की हार का खतरा, शिवम दुबे इस मैच के बाद जुडेंगे भारतीय टीम के साथ

Ranji Trophy: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप बी के रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के खिलाफ बिहार की टीम पारी की हार के करीब पहुंच गई है। बिहार की टीम पारी की हार बचाने की कोशिश कर रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिहार 6 विकेट गंवाकर 91 रन बना सकी है। बिहार की पहली पारी 100 रनों पर सिमट गई। बिहार को पारी से हार बचाने के लिए अभी भी 60 रन और बनाने हैं। मुंबई ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। मुंबई के शिवम दुबे इस मैच के बाद सीधे भारतीय टीम के जुडेंगे। उनका चयन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ है।

खेल के तीसरे दिन रविवार को बिहार ने दूसरे दिन के स्कोर 6 विकेट पर 89 रन से आगे खेलना शुरू किया और 11 रन जोड़ कर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। बिहार की टीम 100 रन ही बना सकी। पहली पारी में बिहार की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 19, बाबुल कुमार ने 8, आकाश राज ने 32, सकीबुल गणि ने 22, सचिन कुमार सिंह ने 5, आशुतोष अमन ने 7 रन बनाए। मुंबई की ओर से पहली पारी में मोहित अवस्थी ने 27 रन देकर 6, आर एच डायस ने 29 रन देकर 1, शिवम दूबे ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

मुंबई ने कम स्कोर पर रोकने के बाद बिहार को फॉलोआन खेलने के लिए आमंत्रित किया। दूसरी पारी में बिहार की शुरुआत अच्छी रही। सरमन निगरोध और वैभव सूर्यवंशी के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई। वैभव 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद बाबुल 1, आकाश राज 5 और सकीबुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। सचिन कुमार सिंह बिना खाता खोले शम्स मुलानी के शिकार बने। बिहार को पारी की हार से उबारने के लिए विपिन सौरभ 30 रन और आशुतोष अमन 2 रन बना कर विकेट पर टिके हैं। मुंबई की ओर से दूसरी पारी में शिवम दूबे ने 7 रन देकर 4, तनुष कोटियन ने 43 रन देकर 1 और शम्स मुलानी ने 7 रन देकर 1 विकेट चटकाए।

Read More

जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में बिहार का धमाकेदार आगाज, बालक-बालिका दोनों टीमों की शानदार जीत

देवघर : 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट बॉल चैंपियनशिप में बिहार की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का आगाज़ जीत के साथ किया। पहले ही दिन बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मध्य प्रदेश की टीमों को शिकस्त देकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।

बालिका टीम की एकतरफा जीत
बिहार की बालिका टीम ने अपने पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ पूरी तरह एकतरफा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में दबदबा बनाते हुए बिहार ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से ममता ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

बालक टीम ने भी दिखाया दम
वहीं बालक वर्ग में बिहार की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश को 37 रनों से हराकर जीत दर्ज की। बिहार के खिलाड़ियों ने अनुशासित और संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को दबाव में बनाए रखा। इस जीत के हीरो कार्तिक रहे, जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया।

बिहार कैंप में उत्साह का माहौल
टूर्नामेंट के पहले ही दिन मिली दोहरी सफलता से बिहार टीम का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है। कोच और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि टीमें आगे भी इसी लय को बरकरार रखेंगी। इस शानदार शुरुआत के साथ बिहार ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है और अब सभी की निगाहें आने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं।

Read More

नवादा का विजयी अभियान जारी, शेखपुरा को 8 विकेट से रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पावापुरी (नालंदा): बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) में नवादा का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में पावापुरी खेल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से अर्णव ने शानदार 99 रन की पारी खेली, जबकि सचिन ने 61 रन का योगदान दिया। इसके अलावा पीयूष ने 17 और संजीव ने 12 रन बनाए। नवादा की ओर से गेंदबाजी में इशू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। वहीं सचिन ने 40 रन देकर 3 विकेट और अभिनव ने 30 रन पर 2 विकेट हासिल किए।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज 26.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सूरज ने 76 रन, हर्ष ने 77 रन और सुभाष ने नाबाद 54 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। शेखपुरा की ओर से आशीष और गौरव को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नवादा के इशू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को शेखपुरा और गया के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Read More

मगध जोन में बीसीए U-19 ट्रॉफी का आगाज, अमन के 6 विकेट से नवादा की नालंदा पर शानदार जीत

पावापुरी (नालंदा): बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) का भव्य आगाज़ बुधवार को पावापुरी खेल मैदान में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में नवादा ने नालंदा को 5 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए नवादा के अमन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम 37.2 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सौरव ने 29 रन, विनीत ने 26 रन, तेज प्रताप ने 18 रन, अंकित सौरव ने 16 रन, आरव ने 14 रन और अभिनव ने 11 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाजी में अमन ने कहर बरपाते हुए 28 रन देकर 6 विकेट झटके और नालंदा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अंश ने 38 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सत्या और साहिल को एक-एक सफलता मिली।

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने 27 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सुरज ने 37 रन, हर्ष ने 31 रन, सुभाष ने 21 रन, इशू ने 20 रन और विक्रम ने 21 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। नालंदा की ओर से गेंदबाजी में अरुणेश वर्मा ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि तेज प्रताप ने 51 रन देकर 2 विकेट झटके, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को शेखपुरा और नवादा के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है।

Read More

राजीव का तूफान, जावेद-रंजीत का कमाल; इंजीनियरिंग विभाग की 181 रन से धमाकेदार जीत

सोनपुर: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में चल रहे अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने वाणिज्य विभाग को 181 रनों के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। मैच में इंजीनियरिंग के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए और फिर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत सुनिश्चित की।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी वाणिज्य विभाग की टीम ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की। मनीष कुमार सिंह की घातक गेंदबाजी के चलते इंजीनियरिंग विभाग के दो बल्लेबाज महज 18 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।

इंजीनियरिंग विभाग की ओर से रंजीत ने 52 रन, राज कुमार ने 45 रन और जावेद ने 67 रनों की शानदार पारियां खेलीं। इसके बाद राजीव ने तो जैसे तूफान ला दिया। उन्होंने मात्र 18 गेंदों में नाबाद 63 रन ठोकते हुए पारी को विस्फोटक अंदाज में समाप्त किया। इन दमदार पारियों के दम पर इंजीनियरिंग विभाग ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 268 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।वाणिज्य विभाग की ओर से मनीष कुमार सिंह, सुमित, मिथिलेश, प्रदीप मौर्य और अभिनव राज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

269 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाणिज्य विभाग की टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 38 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम दबाव में बिखर गई। निर्धारित 20 ओवर में टीम 7 विकेट पर सिर्फ 87 रन ही बना सकी। वाणिज्य विभाग की ओर से मनीष ने 24 रन और अमित ने 21 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके। इंजीनियरिंग विभाग की गेंदबाजी में राजीव और उस्मान अली ने 2-2 विकेट झटके, जबकि कुंदन, जावेद और सुधीर ने एक-एक विकेट लेकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए राजीव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए। इस जीत के साथ इंजीनियरिंग विभाग ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और टीम का आत्मविश्वास भी चरम पर है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.