KRIDA NEWS

Hindustan Premier League U-17 का आगाज 4 फरवरी से खगड़िया में, विजेता टीम पर होगी इनामों की बारिश

हिंदुस्तान प्रीमियर लीग टी20 द्वारा आयोजित हिंदुस्तान प्रीमियर लीग अंडर-17 टूर्नामेंट (Hindustan Premier League U-17) का आगाज 4 फरवरी से खगड़िया में आयोजित किया जाएगा। गोगरी सब-डिवीजन और खगड़िया में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का संचालन प्रवीण कुमार सिन्हा को सौंपी गई है।

इस टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीमों को कई तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे। हिंदुस्तान प्रीमियर लीग टी20 के नेशनल चेयरमैन कुमार समिताभ ने बताया कि इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले लीग सह नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा लेगी। जबकि 8 अलग-अलग राज्य की टीम भी इसमें शामिल होगी। वहीं लड़कियों के टूर्नामेंट के लिए 6 टीम अलग-अलग राज्य से आएगी।

टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51,000 और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 25,000 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द टूर्नामेंट को ट्रॉफी के साथ 5,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बेस्ट बैटर को ट्रॉफी के साथ 2,500 नकद और बेस्ट बॉलर को ट्रॉफी के साथ 2,500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को और भी कई तरह के आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं मैच के दौरान खिलाड़ियों को लंच दिया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रवीण सिन्हा से इस नंबर 6206081260 संपर्क कर सकते हैं। टूर्नामेंट का फाइनल ऊर्जा स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि नॉक आउट के मुकाबले अल्फा स्पोर्ट्स में खेला जाएगा। लड़कियों का मुकाबला पटना के अल्फा स्पोर्ट्स में खेला जाएगा। फाइनल का मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया जाएगा।

Read More

कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग मई में, सिर्फ पटना जिला के खिलाड़ियों को मौका

पटना: राजधानी पटना में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आगामी मई महीने में कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग का आयोजन किया जायेगा। यह लीग खास तौर पर स्कूली खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-12 और अंडर-15 दो आयु वर्गों में मुकाबले होंगे।

स्कूली स्तर के क्रिकेट को बढ़ावा देना उद्देश्य

फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य पटना जिला में स्कूली स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि चयन ट्रायल पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किये जायेंगे और हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

सिर्फ पटना जिला के खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर

इस प्रतियोगिता की एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि इसमें केवल पटना जिला के स्कूलों के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता और बेहतर अवसर मिल सके। आयोजकों के अनुसार, दोनों कैटेगरी में कुल 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे प्रतियोगिता काफी प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक होने की उम्मीद है। लीग में भाग लेने वाली टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल के माध्यम से किया जायेगा, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही मंच मिल सके।

सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में होंगे मुकाबले

इस लीग की खास बात यह होगी कि सभी मुकाबले सफेद गेंद से रंगीन ड्रेस (कलर किट) में खेले जायेंगे, जिससे खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट जैसा अनुभव मिलेगा। आयोजन समिति का मानना है कि इस तरह के प्रारूप से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और वे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकेंगे।

खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

लीग के दौरान खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था भी की गई है। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं और चयन प्रक्रियाओं में प्राथमिकता देने की भी योजना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस लीग को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके। यह लीग निश्चित रूप से पटना के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगी, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार कर सकेंगे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी U-13: रोमांचक मुकाबले में बीसीसीए ‘बी’ टीम की जीत, आशा बाबा अकादमी को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच आखिरी ओवर तक रोमांच से भरपूर रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने 36.5 ओवर में 275 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 101 गेंदों पर 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 23 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान युवराज भट्ट ने 69 रन और मुन्ना कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। बीसीसीए ‘बी’ टीम की ओर से गेंदबाजी में गौरव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 17 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर के बावजूद दबाव में रखा। इसके अलावा अवधेंद्र कुमार ने 2 विकेट और आदित्य राज ने 2 विकेट हासिल किए।

276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीए ‘बी’ टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान अंकुश यादव ने 30 रन बनाए, जबकि गौरव कुमार ने 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा। मध्यक्रम में अवधेंद्र कुमार (24 रन), आदित्य कुमार (18 रन) और ऋषभ राज तिवारी (22 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां चिरंजीवी (नाबाद 11 रन) और सुमरन कुमार (नाबाद 4 रन) ने संयम दिखाते हुए टीम को 40 ओवर में 9 विकेट पर 276 रन तक पहुंचाया और 1 विकेट से यादगार जीत दिलाई।

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में मुन्ना कुमार ने 2 विकेट, जबकि आदित्य राज, आयुष कुमार, उमंग प्रभाकर और तरुण सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से चूक गई। इस तरह बीसीसीए ‘बी’ टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए असंभव दिख रहे लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना में ‘लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट’ का आगाज 28 मार्च से, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मंच

पटना: राजधानी पटना के खेल प्रेमियों और उभरते क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कछुआरा स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड में “लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट” का भव्य उद्घाटन आगामी 28 मार्च से होने जा रहा है। यह क्रिकेट एकेडमी उन सभी बच्चों और युवाओं के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म साबित होगी, जो क्रिकेट में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एकेडमी में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। अनुभवी और प्रशिक्षित कोच खिलाड़ियों को बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की ट्रेनिंग देंगे, जिससे वे अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।एकेडमी की खास बात यह है कि यहां हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों का स्वागत है। चाहे आप शुरुआती खिलाड़ी हों या अपने खेल को निखारना चाहते हों, यहां हर किसी के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

आधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं, प्रोफेशनल कोचिंग और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल इस एकेडमी को खास बनाते हैं। यहां नियमित प्रैक्टिस सेशन, मैच सिमुलेशन और फिटनेस ट्रेनिंग के जरिए खिलाड़ियों को पूरी तरह तैयार किया जाएगा। अगर आप या आपके बच्चे में क्रिकेट को लेकर जुनून है, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। आज ही नामांकन कराएं और अपने क्रिकेट सपनों को उड़ान दें।

यह एकेडमी पटना के कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड खेमनीचक, कछुआरा में खोला जा रहा है। जहां खिलाड़ियों के लिए खेल का एक अलग माहौल बनाया गया है, जिससे खिलाड़ियों का खेल निखर सके। इच्छुक खिलाड़ी और अभिभावक अधिक जानकारी और नामांकन के लिए इन नंबरों पर 7782868048, 9113311313 संपर्क कर सकते हैं।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12: पैंथर्स की दमदार जीत, टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में 2 रन से मारी बाजी

पटना: श्रीकृष्णा खेल मैदान खेमनीचक में जारी कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 के तीसरे दिन मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे। दिन के पहले मैच में आईआईटी पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में कुसुमराज टाइगर्स ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में न्यूटन विक्टर्स को 2 रन से हराकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

पैंथर्स 27 रन से जीता

डायगो केयर परफैक्टस और आईआईटी पैंथर्स के बीच खेले गए मुकाबले में डायगो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पैंथर्स की टीम ने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 35 रन की पारी खेली, जबकि रुद्रांश ने 21 और सिद्धार्थ गौतम व शुभम आर्या ने 16-16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्नव प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। अमोद सिंह को 2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायगो की टीम निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन ही बना सकी। कप्तान आदित्य प्रकाश ने नाबाद 41 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह आईआईटी पैंथर्स ने 27 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।विजेता टीम के शुभम आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
आईआईटी पैंथर्स: 18 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन, आयुष 35, सिद्धार्थ गौतम 16, रुद्रांश 21, शुभम आर्या 16, अतिरिक्त 38, अनर्व प्रताप सिंह 4/26, अमोद सिंह 2/29, कृष्णा 1/36

डायगो केयर परफैक्टस: 18 ओवर में 6 विकेट पर 115, कृष्णा 16, साहिल 12, आदित्य प्रकाश नाबाद 41, सुमित 11, अतिरिक्त 32, आदित्य 2/21, शुभम आर्या 1/21, शशांक शेखर 2/14, साहिल राय 1/14.

टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत

दिन का दूसरा मुकाबला कुसुमराज टाइगर्स और न्यूटन विक्टर्स के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसुमराज टाइगर्स की टीम 17 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान ऋषभ ने शानदार अर्धशतक (50 रन) लगाया, जबकि यश राज ने 18 रन का योगदान दिया। न्यूटन के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

जवाब में न्यूटन विक्टर्स की टीम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में किस्मत ने साथ नहीं दिया। टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन ही बना सकी और जीत से महज 2 रन दूर रह गई।इस रोमांचक मुकाबले में कुसुमराज टाइगर्स ने 2 रन से जीत दर्ज की। मैच समाप्ति उपरांत विशिष्ठ अतिथि रहे श्रीराम फाइनेंस बिहार के चीफ ऑडिटर उपेंद्र यादव ने कप्तान ऋषभ को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
कुसुमराज टाइगर्स: 17 ओवर में 118 रन पर आलआउट, रिषभ 50, यश राज 18, अतिरिक्त 40, दिव्यांशु 2/17, एकलव्य भारद्वाज 2/21, अनमोल राज 1/17, प्रत्यय अमृत 1/20, प्रतिक शर्मा 2/20.

न्यूटन विकटर्स: 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन, आशीष 14, समर आनंद 15, अभिराज अकेला 11, उत्कर्ष 19, अतिरिक्त 33, प्रतीक अभय 3/21, अदविक यादव 2/15, वेदांत वरुण 1/19.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.