झारखंड के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से झारखंड ने कर्नल सीके नायडू (C.K. Nayudu) अंडर-23 क्रिकेट के इस मैच में महाराष्ट्र को करारा जवाब दिया है। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में सोमवार को मैच के दूसरे दिन महाराष्ट्र की पहली पारी लंच के पहले 401 रनों पर सिमट गई। इसके बाद पहले तो शिखर मोहन के आक्रामक अर्धशतकीय पारी व फिर शरणजीत सिंह के अविजित शतक की मदद से दूसरे दिन स्टंप तक झारखंड ने एक विकेट पर 262 रन बना लिए हैं।
महाराष्ट्र ने सुबह सात विकेट पर 335 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 66 रन और जोड़े। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे साहिल चुरी ने 46 रनों की अच्छी पारी खेली और महाराष्ट्र की पारी 400 के पार पहुंचा दिया। झारखंड के लिए साहिल राज ने 95 पर तीन, मनीषी ने 87 पर तीन, हर्ष राज ने 79 पर दो विकेट लिए। जतिन पांडेय और ओम सिंह को एक-एक विकेट मिला।
वहीं झारखंड को शिखर मोहन और शरणजीत सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई। शिखर जब आउट हुए तो झारखंड की पहली पारी में 72 रन बने थे और इसमें शिखर के 52 रन थे। दूसरे ओपनर शरणजीत ने सत्य सेतु के साथ पारी संभाली और बिना किसी नुकसान के दिन का खेल खत्म किया। शरणजीत 122 और सत्य सेतु 79 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।



महिला वर्ग: श्रेया रमेश (कप्तान), नेहा यादव (उपकप्तान), श्रुति प्रिया (मुजफ्फरपुर), जूही (मुजफ्फरपुर), दिव्या (पटना), स्नेहा (पटना), सोनाल्या राज (नालंदा), आराध्या नारायण (पटना), पीहू सिंह (पटना), ईशा नंदिनी (पटना), ज्योति कुमारी सिंह (पटना), प्रिया वर्मा (पटना), बीबीयाना बेक (भोजपुर), नीलू कुमारी (पटना), नंदिनी (पटना), श्रेया कुमारी (पटना)। सुरक्षित खिलाड़ी: सारा अंजलि (पटना), ईशा कुमारी (पटना), अनम मेहता (पटना), अनन्या (पटना)। कोच: राजेश कुमार और मैनेजर: तनु प्रिया।

