KRIDA NEWS

IPL 2024 से पहले इस पूर्व खिलाड़ी की हुई घर वापसी, टीम के लिए निभाएंगे मुख्य भूमिका

IPL 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने पुराने टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए हैं। गौतम गंभीर अपनी पुरानी टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़ गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने से पहले गंभीर ने आईपीएल की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर (मार्गदर्शक) पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने खुद ही कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की।

केकेआर ने गंभीर की कप्तानी में ही 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था। गम्भीर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बुधवार को डाली गयी पोस्ट में कहा, ”मैं लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ अपने शानदार सफर के अंत की घोषणा करता हूं। मैं सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और हर उस व्यक्ति का बेहद शुक्रगुजार हूं जिसने इस सफर को यादगार बनाया।”

वर्ष 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स से बतौर मार्गदर्शक जुड़े गम्भीर ने एक अन्य पोस्ट में अब कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने का भी ऐलान किया। केकेआर ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। केकेआर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”घर में आपका स्वागत है, मेंटर गौतम गम्भीर।”

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

टीम ने अपने आधिकारिक वेब पेज पर की गयी पोस्ट में कहा, ”केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने आज (बुधवार, 22 नवंबर) घोषणा की कि गौतम गम्भीर केकेआर में मेंटर के रूप में लौटेंगे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर काम करेंगे। वर्ष 2011-17 तक गम्भीर का केकेआर के साथ पिछला जुड़ाव ऐतिहासिक था। इस दौरान टीम ने दो बार खिताब जीता, पांच बार प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 के फाइनल में पहुंची।” गम्भीर वर्ष 2012 से 2014 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रह चुके हैं और उनकी अगुवाई में केकेआर ने 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल का खिताब जीता था।

गम्भीर ने एक्स पर एलएसजी को अपने विदाई संदेश में कहा, ”मैं संजीव गोयनका को उनके प्रेरणादायक नेतृत्व और मेरे सभी लक्ष्यों को हासिल करने में बेहतरीन सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह टीम भविष्य में आश्चर्यजनक परिणाम देगी और लखनऊ सुपरजायंट्स के हर एक प्रशंसक को गौरवान्वित करेगी। एसजी ब्रिगेड को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

केकेआर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर गम्भीर ने कोलकाता की फ्रेंचाइजी में वापसी पर एक अन्य संदेश में कहा, ”मैं भावुक व्यक्ति नहीं हूं और बहुत सी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं मगर यह अलग है। मैं वहीं पर वापस आ गया हूं जहां से सब शुरू हुआ था। अब मैं एक बार फिर की बैंगनी और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के बारे में सोच रहा हूं तो मेरा गला रुंधा है और दिल में आग है। मैं न केवल केकेआर में वापस आ रहा हूं बल्कि मैं सिटी ऑफ जॉय में वापस आ रहा हूं। मैं वापस आ गया हूं। मैं भूखा हूं। मैं 23वें नंबर का खिलाड़ी हूं। आमी केकेआर।”

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: मंगल महरूर के दोहरे शतक से जीता गया, शेखपुरा को 8 विकेट से हराया

नालंदा: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के तीसरे मुकाबले में गया ने शेखपुरा को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच 24 फरवरी 2026 को एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया, जिसकी मेजबानी नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने की।

अंकुश का शतक, शेखपुरा ने बनाए 309 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 309 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अंकुश राज ने शानदार 119 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा शुभम (44), अमरजीत (44), रश्मि (25), सूरज (22) और संजीव (17) ने उपयोगी योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाजी में निक्कू ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि गौतम और शिवम ने 2-2 विकेट झटके।

मंगल महरूर का ऐतिहासिक दोहरा शतक

310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने महज 37.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान मंगल महरूर ने नाबाद 211 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए और शेखपुरा के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया। उनके अलावा गौतम (35), अभिषेक (26) और राजीव (20) ने टीम की जीत में योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से नवाज खान और सूरज को 1-1 विकेट मिला। शानदार नाबाद 211 रनों की पारी के लिए गया के कप्तान मंगल महरूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर राजीव रंजन, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी बीसीए पैनल अंपायर राजीव कुमार और नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

कुसुमराज खेल सम्मान समारोह 1 मार्च को, सम्मानित होने वालों की सूची जारी

पटना: सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा कुसुमराज एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन के सहयोग से एक मार्च को कुसुमराज खेल सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सम्मानित होने वालों की सूची जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने दी। फाउंडेशन का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा खेल एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

साथ ही इस मौके पर खेल को विभिन्न क्षेत्रों में प्रमोट करने वाले प्रमोटर, डॉक्टर, खेल पत्रकार के संग शिक्षाविद को भी सम्मानित किया जाएगा। दिन रविवार समय दोपहर 12.30 को श्रीराम खेल मैदान, सुल्तानपुर मठ, दानापुर (पटना) में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों के नाम

उत्कृष्ठ खिलाड़ी: नीरज कुमार (इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर), सोनिया कुमारी (फुटबॉल), आदिश्री अग्रवाल, चांदनी कुमारी, ऋृषिका कश्यप, रिया राज, हेमा कशिश, अनुष्का सिंह (सभी क्रिकेट), प्राची राजन (ताइक्वांडो), देवंती कुमारी, अमेशा राजपूत, नैना कुमारी (कबड्डी), रिया राजन, सावणी कुमार (तीरंदाजी), सिल्की कुमारी (कराटे), सौभ्या अखौरी, अन्नया चंद्रा (महिला क्रिकेट खिलाड़ी), अंतरा राज, प्रज्ञा सिंह (पिट्टो नेशनल खिलाड़ी), सारिका राय, राजेश्वरी कुमारी (गेटबॉल नेशनल खिलाड़ी), लक्ष्मी मंडल, नीतू कुमारी (नेशनल पिकलबॉल खिलाड़ी), प्रियंकर कश्यप, शिवांगी (सॉफ्टबॉल), तन्नु कुमारी, सिमरन (मिनी गोल्फ), अनमोल कुमारी (योगा), नव्या गोयंका, श्रेया कोमालम(शतरंज)।

खेल प्रशिक्षक: पिंकी कुमारी (कराटे), सपना कुमारी (फुटबॉल), नेहा सिंह (शतरंज), राजीव रंजन (बैडमिंटन), स्मिता कुमारी (कबड्डी), अजीत कुमार सिंह (युवा क्रिकेट प्रशिक्षक), प्रियदर्शनी (योगा), राजू प्रसाद (रेफरी बिल्यर्डस), श्रीमोद पाठक (बैडमिंटन), आकिब जावेद खां (ताइक्वांडो)।

खेल प्रमोटर: सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव (प्रमोटर), राजकुमार सिंह (सचिव, बिहार पिट्टो संघ), रंजन गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), धर्मवीर कुमार (सचिव, बिहार साफ्टबॉल), सतीश कुमार (सचिव, ग्रेपलिंग कुश्ती संघ), दीप नारायण प्रसाद (सचिव, बिहार गेटबॉल), ओमप्रकाश (चेयरमैंन, बिहार पिट्टो संघ), मृत्युंजय झा (उदद्योषक, दूरदर्शन)।

प्रोमोसिंग प्लेयर अवार्ड: आर्यन कुमार, अंशुभान जैन, रुद्रांश कुमार, आरव कुमार, शशांक शेखर, आशीष राज, शरद सिंह, मानव कुमार, हार्दिक काव्याण (सभी युवा क्रिकेटर)।

खेल पत्रकार: आशीष कुमार, (दैनिक हिन्दुस्तान), आलोक सिंह (दैनिक भास्कर), जितेंद्र कुमार(फोटो जर्नलिस्ट, दैनिक भास्कर), धर्मनाथ जी (प्रभात खबर), बृज बिहारी जी, (दैनिक जागरण, दानापुर), शशि भूषण जी (दैनिक आज), पीयूष शर्मा (दैनिक जागरण आईनेक्स्ट), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), सुरेश मिश्रा (पुरबिया न्यूज ), सूरज कुमार (अंश भारत), चंदन कुमार (प्राइम न्यूज), अविनाश कुमार (न्यूज 21), शुभम कुमार (न्यूज ऐरा), अंकित कुमार (न्यूज बीट), उज्जवल कुमार सिन्हा (क्रीड़ा न्यूज), नीरज कुमार (बिहार ब्रेकिंग), रमण कुमार (बिहार लाइव टुडे), गोपाल प्रसाद (सी न्यूज), संजय भारती (हिन्दी दर्पण)।

फिजियोथेरेपिस्ट: डॉ बबलू कुमार, डॉ सुदीक्षा, डॉ. निशि सिंह, डॉ. पुलकित राज व डॉ. खुशी रानी.

शिक्षक: संतोष कांजीरमण, प्राचार्य, कुसुमराज मणियम पब्लिक स्कूल, शत्रुघ्न कुमार, प्राचार्य कुसुमराज पॉलिटेक्निक कॉलेज व डॉ. अरशद इमाम (शिक्षाविद)।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: मगध जोन में शेखपुरा की नवादा को 5 विकेट से हराया, दीपक की शतकीय पारी बेकार

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के दूसरे मुकाबले में शेखपुरा ने नवादा को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच 23 फरवरी 2026 को एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया, जिसकी मेजबानी नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने की।

दीपक का शतक, नवादा ने बनाए 248 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा की टीम ने 44.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 248 रन बनाए। कप्तान दीपक ने 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अमन (26), सुदर्शन (24), सुमन (22) और आदर्श (18) ने उपयोगी योगदान दिया।शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी में सूरज विजय ने 42 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख मोड़ दिया। वहीं नवाज खान ने 54 रन पर 3 विकेट तथा रश्मि ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

शेखपुरा ने लक्ष्य किया हासिल

249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेखपुरा ने 46 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अंकुश राज ने 72 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मंजीत ने 62 रन बनाए। अमन (33) और शुभम (20) ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नवादा की ओर से विवेक कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। घातक गेंदबाजी के लिए शेखपुरा के सूरज विजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

मैच के दौरान पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर राजीव रंजन, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी बीसीए पैनल अंपायर राजीव कुमार और नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

निलेश यादव के दोहरे शतक से किरण क्रिकेट एकेडमी की बड़ी जीत, अभिनव एकेडमी को 133 रनों से हराया

जहानाबाद: डीएन कॉलेज, मसौढ़ी के मैदान पर 23 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद ने अभिनव क्रिकेट एकेडमी मसौढ़ी को 133 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की। मैच के नायक रहे निलेश यादव, जिन्होंने 211 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

निलेश का दोहरा शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद ने 34.4 ओवर में 380 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी की सबसे बड़ी खासियत रही निलेश यादव की नाबाद 211 रनों की विस्फोटक पारी। उन्होंने 138 गेंदों का सामना करते हुए 41 चौके और 3 छक्के जड़े तथा 152.90 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

शुरुआत में टीम के लगातार विकेट गिरने के बावजूद निलेश एक छोर पर मजबूती से डटे रहे और पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में रन बटोरते रहे। उनके अलावा प्रिंस यादव ने 112 रन और समीर राज ने 53 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम 380 के मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

जवाब में 247 रन पर सिमटी मसौढ़ी

381 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिनव क्रिकेट एकेडमी मसौढ़ी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट पर 247 रन ही बना सकी। प्रिंस यादव ने 112 और समीर यादव ने 53 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा साबित हुआ। निलेश यादव ने केवल बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।

यादगार पारी बनी चर्चा का विषय

निलेश यादव की 211 रनों की पारी लंबे समय तक याद की जाएगी। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। मैदान के चारों ओर लगाए गए उनके आकर्षक शॉट्स दर्शकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं थे। उनकी इस असाधारण पारी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें मैच का सबसे बड़ा हीरो भी बना दिया।

संक्षिप्त स्कोर

Kiran Cricket Acadamy Jehanabad – 380/10 (34.4 ओवर)
निलेश यादव 211* (138), प्रिंस यादव 112 (78), समीर राज 53 (41)
प्रिंस यादव 4/54, सोनू कुमार 2/76

Abhinav Cricket Acadamy Masaurhi – 247/8 (35 ओवर)
प्रिंस यादव 112 (78), समीर यादव 53 (41), सोनू कुमार 25 (40)
निलेश यादव 2/14, आदित्य कुमार 1/4

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.