KRIDA NEWS

राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना ओवरऑल चैंपियन

राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब पटना ने कुल 60 अंक प्राप्त कर जीता, जबकि कुल 35 अंकों के साथ पश्चिमी चम्पारण दूसरे स्थान पर रही। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में संपन्न तीन दिवसीय प्रतियोगिता के टीम चैम्पियनशीप का खिताब बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में पश्चिमी चम्पारण (23 अंक), बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में पटना (20 अंक) तथा बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में पटना (38 अंक) ने जीता।

गुरूवार को संपन्न प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह की मुख्य अतिथि, कला संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव, श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, भा.प्र.से. ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने खेल की महत्ता के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न खेलों की 50 गैर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गयी है और आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत में एक केन्द्र खोलने की योजना है।

इस योजना के अन्तर्गत खिलाड़ियों को निःशुल्क सुबह-शाम प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अन्य सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें प्रतिमाह स्काॅलरशीप भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रशिक्षकों के मानदेय को भी बढ़ाया गया है। अब खिलाड़ी और प्रशिक्षक पूरी तनमयता से खेलें, विभाग उन्हें सभी सुविधायें प्रदान करेंगी। उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए आयोजकों, तकनीकी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दी।

श्री खगेश चन्द्र झा, अपर जिला दण्डाधिकारी, पटना ने मुख्य अतिथि को पौधा एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। जबकि सबों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव श्री ओम प्रकाश ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक कुमार, वरिष्ठ एन0आई0एस0 प्रशिक्षक ने किया। अन्त में प्रतियोगिता का ध्वज उतारकर कर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता की विधिवत समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर श्री अरविन्द कुमार, निदेशक, डी0आर0डी0ए0, पटना, श्री सरवर ईमाम, खेल विशेषज्ञ, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्री संजय कुमार, सहायक निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय, श्री राजेन्द्र कुमार, क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, श्री अरूण कुमार सिन्हा, स्टेडियम प्रबन्धक, मोईनुलहक स्टेडियम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गुरूवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-

अंडर-14 बालिका (4 x 100 मीटर रिले)
1. प्रिती कुमारी, दिपीका कुमारी, बिंदिया कुमारी, गीता कुमारी – पश्चिमी चम्पारण।
2. श्रेया कुमारी, आँचल कुमारी, गुड़िया कुमारी, माधुरी कुमारी – मुजफ्फरपुर।
3. सानिया कुमारी, अस्तुति कुमारी, अर्चिता कुमारी, कोमल कुमारी – पटना।

अंडर-17 बालिका (4 x 100 मीटर रिले)
1. अनुप्रिया कुमारी, आशिवाणी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मान्वी कुमारी – पश्चिमी चम्पारण।
2. प्रिती लक्ष्य, सुलेखा कुमारी, प्रिया कुमारी, बिंदी कुमारी – एकलव्य सेंटर भागलपुर।
3. खुशी कुमारी, अरिबा कमर, कोमल रानी, पार्वती कुमारी – भागलपुर।

अंडर-19 बालिका (4 x 100 मीटर रिले)
1. लक्ष्मी कुमारी, शालु कुमारी, उम्मे हबीबा, आद्रिका कुमारी – पटना।
2. कोमल कुमारी, रितु कुमारी, निशा कुमारी, सिखा कुमारी – नवादा।
3. प्रिया कुमारी, करीना कुमारी, पूजा कुमारी, चुनचुन कुमारी – नालन्दा।

अंडर-19 बालिका (4 x 400 मीटर रिले)
1. नवादा।
2. शेखपुरा।
3. रोहतास।

अंडर-19 बालिका (3 Km Walk Race)
1. नन्दिनी कुमारी, एकलव्य वैशाली।
2. पुष्पांजली यादव, कैमूर।
3. मनीषा कुमारी, मधुबनी।

अंडर-19 बालिका (5000 मीटर)
1. सोनी कुमारी, पटना।
2. ओलिभा लकड़ा, पश्चिमी चम्पारण।
3. शारदा सिन्हा, दरभंगा।

अंडर-17 बालिका (3000 मीटर)
1. खुशी कुमारी, भागलपुर।
2. गुंजा कुमारी, गया।
3. अणु कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।

अंडर-19 बालिका (3 Km Cross Country)
1. स्वीटी कुमारी, सारण।
2. सिमा कुमारी, रोहतास।
3. ईशा कुमारी, सारण।

अंडर-17 बालिका (जेवलीन थ्रो)
1. प्रिती लक्ष्य, भागलपुर।
2. अपराजिता श्रीवास्तव, पटना।
3. कोमल कुमारी, पटना।

अंडर-19 बालिका (जेवलीन थ्रो)
1. शालु कुमारी, पटना।
2. अम्बा कुमारी, मधुबनी।
3. रितु कुमारी, नवादा।

अंडर-14 बालिका (लाॅन्ग जम्प)
1. रिना कुमारी, सिवान।
2. श्रेया कुमारी, मुजफ्फरपुर।
3. आर्या कुमारी, गया।

अंडर-17 बालिका (लाॅन्ग जम्प)
1. तनु कुमारी, नालन्दा।
2. कुमाता कुमारी, पूर्वी चम्पारण।
3. अंजली कुमारी, जहानाबाद।

अंडर-19 बालिका (लाॅन्ग जम्प)
1. काजल कुमारी, सारण।
2. मोनी कुमारी, औरंगाबाद।
3. उम्मे हबीबा, पटना।

अंडर-14 बालिका (200 मीटर)
1. प्रिती कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।
2. काजल कुमारी, कैमूर।
3. दिपीका कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।

अंडर-17 बालिका (200 मीटर)
1. सोनम प्रकाश, औरंगाबाद।
2. मिनी कुमारी, गोपालगंज।
3. प्रियांशी, पटना।

अंडर-19 बालिका (200 मीटर)
1. निशा कुमारी, नवादा।
2. निधी, पटना।
3. सोनी कुमारी, समस्तीपुर।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 9 विकेट से शानदार जीत, अभिनव अकेला बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान पर The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने स्किल क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष गुप्ता ने 49 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हर्षित सिंह ने 28 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि किशन ने 8 गेंदों में तेज़ 21 रन का योगदान दिया। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाज़ी में अमन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं अमन कुमार ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 22.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अभिनव अकेला ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली।

उनके अलावा अमन कुमार ने 37 गेंदों में 38 रन और शुभम सम्राट ने 32 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से राहुल राज को एकमात्र विकेट मिला। मैच में शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More

इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट: पटना अंडर-23 टीम का ऐलान, खिलाड़ियों को 25 फरवरी को रिपोर्ट करने का निर्देश

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी दस मार्च होने वाले बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा अभिनव सिंह की कप्तानी में कर दी गई है। पटना की टीम गत वर्ष बेगूसराय के साथ संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था।

चयनित खिलाड़ियों को 10 मार्च को को सुबह 7:30 बजे याशवन क्रिकेट ग्राउंड, विक्रम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी चयन समिति के संयोजक धनंजय सिंह ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर दी। पटना जिला पाटलिपुत्र जोन में खेल रही है। पाटलिपुत्र जोन में अरवल, जहानाबाद और वैशाली की टीम है।

टीम इस प्रकार है

अभिनव सिंह (कप्तान), विकास कृष्णा, यश प्रताप, अनिमेष कुमार, यशश्वी शुक्ला, हर्षवर्धन, सिमुख कुमार, सत्यम कुमार, उत्कर्ष कुमार, रौशन कुमार, अक्षत मिश्रा, अमित गुंजन, अगस्त्य, ऋषभ राज, आकाश वर्मा, शुभम सिंह, ऋषभ भारद्वाज, आदित्य शिवम, अमृतांशु राज, प्रखर ज्ञान, आर्यमन और प्रकाश कुमार शामिल हैं।

मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

  • 10 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम पटना
  • 11 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम अरवल
  • 12 मार्च 2026: वैशाली बनाम अरवल
  • 13 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम वैशाली
  • 14 मार्च 2026: पटना बनाम अरवल
  • 15 मार्च 2026: पटना बनाम वैशाली
Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्रनगर विजयी

पटना, 10 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्र नगर ने शानदार जीत दर्ज की। अल्फा स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को 31 रन से हराया, जबकि जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड में वाईएसी राजेंद्र नगर ने बाटा सीसी को 52 रन से पराजित किया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को हराया

अल्फा स्पोट्स एकेडमी पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को 31 रन से हराया। शर्मा स्पोर्टिंग ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 292 रन बनाए, जिसके जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन ही बना सकी।

शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से आरके विराज ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 53 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आदित्य कुमार राय ने 35 रन और साहिल कुमार ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। क्रिसेंट सीसी की ओर से हिमांशु कुमार ने 3, प्रिंस कुमार ने 2, रितविक राज और आदित्य सहाय ने 1-1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिसेंट सीसी की शुरुआत संभली हुई रही। टीम के कप्तान अभिनव सिन्हा ने 79 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आशीष राज ने 33 गेंदों पर तेजतर्रार 60 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 261 रन ही बना सकी। शर्मा स्पोर्टिंग की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। गौरव कुमार ने 7 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि राहुल कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर
शर्मा स्पोर्टिंग : 40 ओवर में 8 विकेट पर 292, आदित्य राय 35, अमन 17, अश्विनी राज 23, आरके विराज 107, अनीस कुमार 25, साहिल कुमार 41, अतिरिक्त 25, हिमांशु कुमार 3/52, रितविक राज 1/57, प्रिंस 2/52, आदित्य सहाय 1/38

क्रिसेंट सीसी : 40 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन, मोहम्मद कैफ 42, अभिनव सिन्हा 89, आशीष राज 60,नदीम 11, आदित्य सहाय 11, उत्कर्ष 16, अतिरिक्त 20, गौरव कुमार 4/53, राहुल कुमार 2/54, अनीस 1/33.

वाईएसी राजेंद्रनगर ने बाटा सीसी को हराया

जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईएसी राजेंद्रनगर ने बाटा सीसी को 52 रन से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर की टीम ने 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में बाटा सीसी की टीम 31.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। वाईएसी राजेंद्र नगर की ओर से आदित्य राज (49) ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा सौभाग्य मिश्रा (32) और हरिओम शर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाटा सीसी की शुरुआत तेज रही और पार्थ सिन्हा (37) ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मनीष मणि (26) और आर्यन राज (22) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, पर टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। गेंदबाजी में वाईएसी राजेंद्र नगर के पुष्कर (3/36) और दीपू कुमार (2/3) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अमृत कमल (2/19) ने भी महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर बाटा सीसी के लिए शिवम मुकुल सिंह (5/18) ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।

संक्षिप्त स्कोर
वाईएसी राजेंद्रनगर : 33.3 ओवर में 192 रन, दीपू 24, आदित्य राज 49, सौभाग्य मिश्रा 32, हरिओम शर्मा 31, ओम प्रकाश 19, अतिरिक्त 20, विकेश यादव 2/40, सौरभ सिंह 1/40, शिवम सिंह 5/18, अर्जुन 1/28, आर्यन राज 1/5

बाटा सीसी : 31.2 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट 37, अभिनव 17, आर्यन राज 22, मनीष मणि 26, अतिरिक्त 12, पुस्कर 3/36, हरिओम शर्मा 1/19, ओम प्रकाश 1/16, अमृत कमल 2/19, दीपू कुमार 2/3

Read More

यूनिटी कप: शुभम सम्राट के ऑलराउंड प्रदर्शन से खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 6 विकेट से जीत

पटना : राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) स्थित मैदान पर The GamePlan Co द्वारा स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 24.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम की ओर से रॉकी ने 43 गेंदों में 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सुमित रॉय ने 14 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया।

खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में शुभम सम्राट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। वहीं अमन शर्मा ने 2 विकेट और अमन ने 1 विकेट हासिल किया।

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम की ओर से अमन कुमार ने 70 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पार्थ ने 35 गेंदों में 42 रन बनाए। शुभम सम्राट ने भी 25 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रॉकी ने 2 विकेट, जबकि अंकित सिंह और अंकित कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच में शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए शुभम सम्राट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब – 148/9 (24.2 ओवर)
खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी – 149/4 (24.1 ओवर)

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.