KRIDA NEWS

पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का ट्रायल 16 अक्टूबर से शुरू, रेनबो मैदान में होगा क्रिकेट का ट्रायल

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा दिनांक 16.10.2023 से 19.10.2023 तक पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग पटना में होगा।

पटना जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कल सुबह 10 बजे रंगारंग उद्घाटन होगा। जबकि रेनबो मैदान कंकड़बाग मे सुबह 10:30 बजे से U14 बालक क्रिकेट का चयन प्रकिया शुरू होगा। वहीं U17 का क्रिकेट ट्रायल 17 अक्टूबर को जबकि U19 का ट्रायल 18 अक्टूबर को रखा गया है।  बालिका राज्यस्तरीय ओपन चयन प्रकिया 30 अक्टूबर को होगा। क्रिकेट की चयन प्रक्रिया अरुण कुमार सिंह, रूपक कुमार, शशीभूषण कुमार, संजय सिंह, शिखा की देख रेख में होगी।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

Read More

बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) का सफल ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पटना: बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) के प्रथम चरण का ट्रायल रविवार को हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी, फुलवारीशरीफ रेलवे क्रॉसिंग के समीप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। आयोजन समिति के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रही। चयन समिति ने खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल, फिटनेस, खेल समझ और अनुशासन के आधार पर मूल्यांकन किया।

चयन समिति के सदस्य

  • समर क़ादरी
  • अंशुमान गौतम
  • रेहेन दास गुप्ता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्या ग्लोबल स्कूल के CMD अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं टूर्नामेंट के निर्देशक अमित रंजन (निर्देशक, बिरला ओपन माइंड शगुना मोड़) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के मंच बिहार की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को सही दिशा और अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल स्तर पर संगठित प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों की मजबूत नींव तैयार करती हैं।

ट्रायल के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी चरण और टूर्नामेंट में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का उद्देश्य राज्य के स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त, प्रतिस्पर्धी और संरचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला की टीम घोषित, सूरज कश्यप को सौंपी गई कमान

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा सूरज कश्यप के नेतृत्व में कर दी गई है। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट लीग आयोजन समिति के चेयरमैन सह चयन समिति के संयोजक धनंजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि श्लोक कुमार टीम के उपकप्तान होंगे। पटना की टीम पाटलिपुत्र जोन में खेलेगी और उसका पहला मैच जहानाबाद से होगा। टीम का कैंप 17 और 18 फरवरी लगेगा। इसके लिए 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला की टीम

सूरज कश्यप (कप्तान), श्लोक कुमार (उपकप्तान), आकाश राज, पीयूष कुमार सिंह, आशीष कुमार, हर्ष राज, कुमार रजनीश, अनिमेष कुमार, विराट पांडेय, बलजीत सिंह बिहारी, यशस्वी शुक्ला, अभिषेक कुमार सिंह, पवन कुमार, शहबाज अनवर, अभिजीत साकेत, रौशन कुमार, मलय राज, मनमोहन, राहुल राठौर, अभिनव सिंह, मनीष मणि, शिवम, कुमार आदित्य, रोहित राज और विकास कृष्णा।

Read More

अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग के ट्रायल हेतु चयन समिति का गठन, 15 फरवरी को ट्रायल

पटना। बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) के आगामी सत्र के लिए 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले ट्रायल के मद्देनजर चयन समिति का औपचारिक गठन कर दिया गया है। इसकी जानकारी ओपन माइंड्स बिड़ला स्कूल, सगुना मोड़, दानापुर के निदेशक सह टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री अमित रंजन ने दी।

अमित रंजन ने बताया कि अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का ट्रायल दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे से हाई परफार्मेंस क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। चयन समिति के सभी सदस्यों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों से निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व मैदान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

चयन समिति के सदस्य (Selectors)

  • श्री समर क़ादरी – पूर्व दलीप ट्रॉफी एवं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (झारखंड एवं बिहार)
  • अंशुमान गौतम – पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (बिहार)
  • रेहान दास गुप्ता – पूर्व विश्वविद्यालय स्तरीय खिलाड़ी

अमित रंजन ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित होगी। चयन समिति का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने सभी विद्यालयों, खेल शिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Read More

मैट्रिक-इंटर परीक्षाओं के चलते बिहार रुरल लीग स्थगित, होली के बाद होगा भव्य आगाज

पटना: बिहार में जारी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को देखते हुए बिहार प्रीमियर लीग के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने कहा कि बिहार रूरल लीग के मैच फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी खिलाड़ियों ने अपनी शैक्षणिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए टूर्नामेंट को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद आयोजकों ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

आयोजन समिति ने कहा कि खिलाड़ियों की भावनाएं और उनका भविष्य सर्वोपरि है। हजारों खिलाड़ियों द्वारा भेजे गए अनुरोधों का सम्मान करते हुए टूर्नामेंट की नई तिथि निर्धारित की गई है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है और वे हर परिस्थिति में खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं।

नई घोषणा के अनुसार, बिहार रुरल लीग अब होली के तुरंत बाद शुरू की जाएगी। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिल सके। आयोजकों ने विश्वास जताया है कि परीक्षाएं समाप्त होने के बाद खिलाड़ी पूरे जोश और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेंगे, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक और सफल बनेगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.