KRIDA NEWS

लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति खेल सम्मान से सम्मानित हुए खेल जगत की हस्तियां, खेल से समाज में एकता, भाईचार और अनुशासन का होता है विकास

पटना, 23 सितंबर। खेल से न केवल हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि यह एक विद्या है जो समाज में एकता, अनुशासन और भाईचारा का पैगाम देती है। खिलाड़ी की न कोई जाति होती है न कोई धर्म। सब एक समान। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहता है तो उसे खेल से जुड़ना चाहिए और आप सब खेल हस्तियां तो हमारे नायक हैं। हमें आप पर गर्व है और आज हम आप सबों को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ये बातें श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष संस्थापक स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी की स्मृति व सेना के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति खेल सम्मान समारोह के अवसर मंचासीन अतिथियों ने कही।

इन सबों ने कहा कि खेल से अब न केवल यश व सम्मान पाया जाता है बल्कि अपने जिंदगी की आर्थिक कमियों को पूरा करता है। अब तो खिलाड़ियों पर उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद धनों की वर्षा होती है। इसीलिए हमारी सभी अविभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को खेल से जोड़े।

राजधानी के कर्पूरी ठाकुर हॉल में आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्य के खेल पत्रकारों, खेल प्रोमोटर, महिला व पुरुष क्रिकेटरों के साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल समेत अन्य क्षेत्रों के विकास और सुधार में अपनी भूमिका अदा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इन सबों को श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन, कुंवर रोहित राजपूत, अश्वनी कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र नारायण सिंह, जीवेश सिंह,पंकज सिंह,नेहा सिंह,प्रतिमा शशिकांत सिंह,अमित सिंह उर्फ़ मिंटू सिंह,सुमित कुमार सिंह,मुकेश सिंह, जय सिंह राठौड़,मनजीत सिंह,मूनचुन सिंह चौहान,संजीव सिंह राठौड़, अजय सिंह मरहौर, संजीव सिंह सोलंकीं, अविनाश सिंह, सात्विक सिंह, विशाल सिंह,आदित्य सिंह, रौशन सिंह ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

इस मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के अधयक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि संस्था अपने शीर्ष संस्थापक की स्मृतियों को ताजा रखने के लिए और उनके आदर्शों को पूरा करने इस सम्मान समारोह को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की है। श्री राजपूत करणी सेना समाज के हर वर्ग के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। मंच का संचालन उदघोषक मृत्युंजय झा ने किया, जबकि सभी के प्रति आभार संतोष तिवारी ने व्यक्त किया।

इन्हें किया गया सम्मनित
नीजर कुमार पप्पू-लाइफ टाइम अचीवमेंट, आजाद गांधी-समाज सेवी, पवन कुमार (कोच बिहार रणजी ट्रॉफी), अली राशिद (बीसीए पैनल कोच), एमपी वर्मा (सीनियर क्रिकेट कोच), डॉ. कुंदन कुमार (सीनियर स्पोटर्स फीजियो), रौनित नारायण, सौरव चक्रवर्ती (स्पोटर्स प्रमोटर), मोहित श्रीवास्तव (नेशनल साफ्टबॉल बेसबॉल प्लेयर), सुरेश मिश्रा (वरिष्ठ क्रिकेटर व उद्घोषक), अखिलेश शुक्ला (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), कृष्णा पटेल (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), नीरज कुमार (स्पोटर्स प्रमोटर), रवि गोस्वामी (बीसीए पैनल फिजियो), मृत्युंजय झा (उद्घोषक), अनंत गोस्वामी (युवा समाजसेवी), अमित कुमार (रक्तवीर), हिमांशु हरि (रणजी ट्रॉफी प्लेयर), कुमार रजनीश (रणजी ट्रॉफी प्लेयर), प्रतीक कुमार (युवा अधिवक्ता सह क्रिकेटर), सन्नी कुमार (युवा क्रिकेट कोच), सुयश मधुप (बैडमिंटन प्लेयर), नवीन कुमार (महासचिव, सरदार पटले स्पोटर्स फाउंडेशन), अभिनव कुमार (बीसीसीआई पैनल स्कोरर), ज्योति कुमार (स्पोटर्स प्रमोटर), नवनीत आनंद (स्पोटर्स प्रमोटर), विजय शर्मा (स्पोटर्स प्रमोटर)

महिला खिलाड़ी
शाम्भवी राज (लीगल एडवाइजर, बिहार वीमेंस लीग), कोमल कुमारी (सीनियर स्टेट प्लेयर), स्वर्णिमा चक्रवर्ती (सीनियर महिला क्रिकेटर), सूर्या भारद्वाज (अंडर-19 स्टेट प्लेयर), दीप कुमारी (अंडर-15 स्टेट प्लेयर), पूजा कुमारी (सीनियर स्टेट प्लेयर), सौम्या अखौरी (अंडर-15 क्रिकेटर), अनहिता सिंह (बैडमिंटन प्लेयर)

प्रेस प्रतिनिधि
मो.इशाउद्दीन, अरुण सिंह, आशीष कुमार, आलोक सिंह, धर्मनाथ, अमरनाथ,आशीष गुप्ता, राहुल कुमार, रजी अहमद, शंभूकांत सिन्हा, विकास कुमार, विनीता मिश्रा, निधि तिवारी, वरीय छायाकार वीरेंद्र जी।

Read More

बिहार में पहली बार आयोजित होगा ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप, 700 से अधिक निशानेबाज लेंगे हिस्सा

पटना :- बिहार में पहली बार 15 से 19 सितंबर तक 9वीं ईस्ट जोन निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता नालंदा जिले के राजगीर स्थित सोलह सिंह शूटिंग एकेडमी में होगी। इस आयोजन की जिम्मेदारी बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन को सौंपी गई है।

भारतीय शूटिंग संघ, नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत इस प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम के लगभग 700 से अधिक निशानेबाज भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल के मैच इंडोर शूटिंग रेंज राजगीर में आयोजित होंगे, जबकि 25 मीटर फायर पिस्टल, 50 मीटर पिस्टल और 50 मीटर राइफल इवेंट्स का आयोजन पटना स्थित विक्रम सिंह शूटिंग कॉम्प्लेक्स में होगा।

प्रतियोगिता में बिहार के करीब 110 निशानेबाज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगामी राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जगह बनाने का मौका मिलेगा। बिहार के लगभग 250 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन ने इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्घाटन समारोह 15 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता बिहार सरकार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र करेंगे। इस मौके पर ओलंपिक खिलाड़ी-सह-विधायकसुरेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1968 में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को निशानेबाजी से जोड़ना और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

Read More

रूपक कुमार बने लोजपा (रामविलास) खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रूपक कुमार को राष्ट्रीय सचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) द्वारा जारी किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने कहा कि रूपक कुमार की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से न केवल बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश में भी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। रूपक कुमार ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और युवाओं को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। रूपक की इस नियुक्ति पर पार्टी नेताओं ने भी बधाई दी है।

आपको बता दें कि रूपक कुमार अंतर्राष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी और राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। खेल जगत में उनके अनुभव से संगठन को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

 

Read More

पटना में खेलो इंडिया जोनल आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य समापन, शुभम दास और प्राप्ति वेटेबल ने जीता स्वर्ण

पटना :- पाटलिपुत्र खेल परिसर में 13 और 14 सितंबर तक आयोजित खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट 2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। यह टूर्नामेंट पहली बार बिहार में आयोजित किया गया, जिसमें छह राज्यों और विभिन्न बोर्डों के कुल 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

फाइनल दिन खेले गए कंपाउंड प्रतिस्पर्धा में पुरुष वर्ग का स्वर्ण आरएसपीबी के शुभम दास ने जीता। रजत झारखंड के दिव्यांशु सिंह को मिला, जबकि कांस्य बिहार के विक्रम कुमार के हिस्से आया। चौथे स्थान पर एसपीएसबी के एमडी आदिल रहे।
महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की प्राप्ति वेटेबल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। झारखंड की संगीता कुमारी मुर्मू ने रजत, राज अदिति कुमारी ने कांस्य जीता और सलोनी उरांव चौथे स्थान पर रहीं।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। स्वर्ण विजेता को ₹20,000, रजत विजेता को ₹15,000, कांस्य विजेता को ₹10,000 और चौथे स्थान पर रहने वाले को ₹5,000 की राशि दी गई।

समापन समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव रविंद्र नाथ चौधरी, बिहार तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार, भारतीय तीरंदाजी संघ के कंपटीशन डायरेक्टर हरेश कुमार, बिहार ओलंपिक संघ की उपाध्यक्ष नूतन कुमारी और अंजलि कुमारी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, एसपीएसबी, आरएसपीबी और सीएसईबी से 200 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 350 प्रतिभागी शामिल हुए। अकेले बिहार से 72 खिलाड़ी (36 पुरुष व 36 महिला) मैदान में उतरे।

Read More

खेलो इंडिया आर्चरी टूर्नामेंट मुंगेर की अंशिका ने जीता स्वर्ण, पुरुष वर्ग में झारखंड के गोल्डी मिश्रा ने मारी बाजी

पटना, 13 सितंबर 2025 : पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में आयोजित खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट 2025 के पहले दिन बिहार की बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। मुंगेर की अंशिका कुमारी ने महिला रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। वहीं पुरुष रिकर्व वर्ग में झारखंड के गोल्डी मिश्रा ने स्वर्ण पर निशाना साधा।

दो दिवसीय इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार बिहार में किया गया है, जिसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल सहित एसपीएसबी, आरएसबी और सीएसईबी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल 350 प्रतिभागी, प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी प्रतियोगिता का हिस्सा बने हैं। इसमें 200 पुरुष और 120 महिला तीरंदाज शामिल हैं। केवल बिहार से 72 खिलाड़ी (36 पुरुष और 36 महिला) भाग ले रहे हैं।

पहले दिन के परिणाम (रिकर्व वर्ग):

महिला वर्ग:

  • स्वर्ण – अंशिका कुमारी (बिहार)
  • रजत – रूम विश्वास (पश्चिम बंगाल)
  • कांस्य – बसंती महतो (पश्चिम बंगाल)चौथा स्थान – प्रज्ञा दलाई (उड़ीसा)

पुरुष वर्ग:

  • स्वर्ण – गोल्डी मिश्रा (झारखंड)
  • रजत – कृष्ण पिंगा (झारखंड)
  • कांस्य – आकाश राज (छत्तीसगढ़)
  • चौथा स्थान – शुभम कुमार (बिहार)

विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिए गए। स्वर्ण पदक विजेताओं को ₹20,000, रजत विजेताओं को ₹15,000, कांस्य विजेताओं को ₹10,000 और चौथे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

सम्मान समारोह में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर, निदेशक महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उप निदेशक  हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, अंजलि कुमारी, बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आजय कुमार और बिहार आर्चरी एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.