KRIDA NEWS

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने खिलाड़ी सम्मान समारोह में 43 खेलों के 160 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पटना : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ी सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी, बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी, जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी, विधान परिषद सदस्य श्री अनिल शर्मा जी एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने भारत रत्न मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खिलाड़ी सम्मान समारोह में 43 खेलों के 160 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी ने कहा की राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। इस सम्मान समारोह से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वो आने वाले दिनों में अपने खेलों का और बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे जिससे वे अंतराष्ट्रीय पटल पर देश के लिए मेडल जीत कर बिहार का नाम रौशन करेंगे। साथ ही साथ श्री चौधरी ने कहा की बिहार में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है लेकिन खिलाड़ियों के प्रति बिहार सरकार की उदासीनता के कारण उन्हें उचित प्लेटफार्म प्राप्त नही हो पा रहा है ना ही उन्हें उचित ग्राउंड उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे उनका खेल प्रभावित हो रहा है।

बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी ने कहा की राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने यह साबित कर दिया की भाजपा सभी वर्ग को साथ ले कर चलती है आज के इस सम्मान समारोह से बिहार के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो आने वाले दिनों में बिहार के लिए मेडल लाने का कार्य करेगा और बिहार का नाम देश के साथ साथ विदेशों में भी रौशन होगा।

अजय कुमार मुन्ना बने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ पटना महानगर के संयोजक, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने दी बधाई

जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी ने कहा की भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जिसने खिलाड़ियों के हित में अपने यहां स्पोर्ट्स सेल का गठन किया है ताकि खिलाड़ियों की समस्याओं को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ उचित मंच पर उठा सके। साथ ही साथ खिलाड़ी सम्मान समारोह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे पता है की सम्मान पाने पर गर्व की अनुभूति होती है।

बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री अनिल शर्मा ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खिलाड़ियों के उत्थान हेतु कार्यक्रम करते रहती है इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। खिलाड़ी सम्मान समारोह का मंच संचालन प्रदेश सह संयोजक राकेश ओझा, स्वागत भाषण प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सह संयोजक धीरेंद्र सिन्हा द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश सह संयोजक धीरेन्द्र सिन्हा, मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, जेपी मेहता, विकास सिंह, सुमित झा, कंचन कुमारी, रिमझिम कुमारी, अजय कुमार मुन्ना, कुंदन कुमार रमेश गुप्ता, शंकर गुप्ता, डॉ रवि, सुशिल कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने कहा की हॉकी के जादूगर भारत रत्न मेजर ध्यानचंद जी के जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में वैसे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जो किसी ना किसी खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने का काम किए है वैसे 43 खेलों के 160 खिलाड़ियों को आज सम्मानित कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है ताकि सभी खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे और आने वाले दिनों में वे और लग्न के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करें । भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खिलाड़ियों के उत्थान हेतु समर्पित रही है और आगे भी खिलाड़ियों के हित में कार्य करते रहेगी।

बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित
श्री अधिकारी एम. एम. प्रसाद जी (वरीय प्रशिक्षक (क्रिकेट)), श्री प्रणव पाण्डेय जी एवं सुचित्रा पाण्डेय (ईशान किशन), श्री पवन कुमार जी (कोच एवं प्रशिक्षक क्रिकेट), श्री अभिनव कुमार सिंह (एन. आई. एस. कोच (कबड्डी))

सम्मानित खिलाड़ियों की सूची – 2023

2. दिव्यांग खिलाड़ी : साक्षी (बैडमिंटन), पारसमाणी (स्विमिंग), प्रताप (स्विमिंग), रामनिवास (फुटबॉल), तारा मधुर (रोलर स्केटिंग) ।
3. हॉकी : आयुषी कुमारी, मोहम्मद दानिश ।
4. महिला क्रिकेट : स्वर्णिमा चक्रवर्ती, याशिता सिंह, शिल्पी सेन, शिखा सिंह, अन्नू कुमारी, सौम्या अखौरी, सोनी कुमारी (वैशाली), काजल कुमारी (दरभंगा) ।
5. महिला फुटबॉल : खुशबु कुमारी, गुड़िया कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुभी कुमारी, बेबी कुमारी, शिल्पा कुमारी, नीतू कुमारी।
6. आर्चरी : अपर्णा कुमारी, रानी कुमारी, ज्योति कुमारी ।
7. बास्केटबॉल : अंकित राज, जागृति राज, स्नेहा मिश्रा ।
8. सॉफ्टबॉल : सियुली कुमारी रंजन, हर्ष वर्धन, पूजा कुमारी, वर्षा सागर ।
9. बेसबॉल : शुशांत शेखर, प्रमोद कुमार, रिषा कुमारी, आरोही राज, मोनू कुमार ।
10. कराटे : दिव्या कुमारी, अहाना कुमारी, कौतिक राज, अनिका कुमारी, गार्गी त्रिपाठी, अंकित कुमार ।
11. हैंडबॉल : विक्की कुमार, प्रियंका कुमारी, स्नेहा सिंह राजपूत ।
12. गटखा : अंकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, मुकुल कुमार, कन्हैया झा, अदिति कुमारी, अनन्या कुमारी, प्राची कुमारी, गोरख कुमार ।
13. वॉलीबॉल : सोनल कुमारी, शिल्पी कुमारी, ऋद्धि प्रिया, सौरव, अमन रजक ।
14. बेसबॉल सॉफ्टबॉल : नीलमणि कुमारी, रश्मि कुमारी ।
15. लाठी : ओम केशव सिंह कीर्ति, रौशन राज, संजना भारती, सुमन कुमारी, चाँदनी कुमारी, विकास कुमार ।
16. जूडो : वैष्णवी कुमारी, अंकेश कुमारी, प्रियंका कुमारी ।
17. रोलर स्केटिंग : अनन्या कश्यप ।
18. स्विमिंग : माही स्वेतराज, खुशी कश्यप, अंकित कुमार, ज्ञान गुंजन ।
19. बॉक्सिंग : अमरजीत आनंद, आयुष राज, साक्षी लोचन, रिमझिम कुमारी ।
20. बैडमिंटन : तन्वी आर्या, सुलेखा कुमारी, अमन कुमार, सत्यम कुमार ।
21. टायक्वोंडो : खुशदिल सिंह, अंकित आर्यन, अमीषा पटेल, अभिनव आनंद, सोनम कुमारी बसकी, अमन कुमार, शाहबाज अली, कुमारी संध्या, अभिराज नायक, सौम्या सिन्हा ।
22. सेपक थ्रू : आरती कुमारी, सनी कुमार, जयवीर सिंह ।
23. थ्रो बॉल : ज्योति कुमारी, निशांत कुमार ।
24. फ्लाइंग किक : ज्योति कुमारी, साहिल कुमार, हैप्पी कुमार, अंकिता कुमारी ।
25. पावर लिफ्टिंग : सुधा कुमारी, विकास कुमार ।
26. स्ट्रेय लिफ्टिंग : ऋषिका राज ।
27. रग्बी : सुधांशु रंजन, वैष्णवी ।
28. सॉफ्ट टेनिस : शंकर कुमार, योगिता कुमारी, संजय कुमार ।
29. बॉल बैडमिंटन : रणबीर कुमार, अनाहिता सिंह 30. टेबल टेनिस : माही गुप्ता, साकेत दास, उज्जवल आनंद ।
31. कबड्डी : विशाल कुमार, संदीप कुमार, निक्की कुमारी, अंजनी कुमार, आर्यन कुमार, विनय कुमार ।
32. ड्रैगन बोट : सोनू कुमार वर्मा, दीपक कुमार, नीलू कुमारी ।
33. स्काय (Sqay) : अंकुश कुमार सिंह , सक्षम सुजीत पाण्डेय, अभिषेक कुमार ।
34. क्रिकेट (पुरुष) : वरुण राज, मनीष कुमार राय, ऋषभ भारद्वाज, हर्ष राज, आदित्य राज ।
35. योग मुंडो : रमता वर्मा, गौरव कुमार, अदनान सउद ।
36. अर्निश : अनिकेत राज, आशुतोष कुमार, आदर्श राज ।
37. चेस : कुमार सृजन, पीयूष कुमार मिश्रा, रूद्र नारायण राय, जगत कुमार, देवराज ।
38. पैरा एथलेटिक्स लॉन्ग जंप : अभ्युदय शरण ।
39. पेंचक सिलाट : सौरव कुमार ।
40. पंजा कुश्ती : अभिषेक कुमार (वैशाली), प्रमोद कुमार (जहानाबाद), सूरज कुमार सिंह (भोजपुर) ।
41. टग ऑफ वॉर : नितिन राठौर ।
42. टेंग सूडो : तुषार कुमार मल्हार, आनंद कुमार यादव, विकाश कुमार, शुभम कुमार, सागर कुमार सिंह ।
43. लॉन्ग कम्योजर: अभ्युदय शरण ।
44. डॉस कम्योजर : सुश्री बरखा ।
45. शूटर : अनुराग भुवलका, करण कुमार, प्रतिथि विग्या।

Read More

रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की जीत, मैकेनिकल विभाग को 1 विकेट से हराया

सोनपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को अंतिम गेंद तक चले मैच में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की शुरुआत खराब रही और टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज महज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले टीम को 116 रन तक पहुंचाया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अमित ने 2 विकेट, जबकि रंजीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 33 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे और मिथिलेश (10 रन) तथा रंजीत (15 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ला दिया। वहीं सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां आखिरी गेंद पर इंजीनियरिंग विभाग ने जीत के लिए जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने और बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने वाले राजा भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंजीनियरिंग विभाग ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शशीम राठौर की तूफानी पारी से पेसू की शानदार जीत

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पेसू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचशील सीसी को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के शशीम राठौर (56 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। केएनसीसी को सचिवालय स्पोट्र्स के खिलाफ वाकओवर मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचशील सीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। खराब शुरुआत हुई पर अनिरुद्ध राज (61 रन), बिट्टू कुमार (46 रन) और अभिषेक कुमार (32 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर पंचशील सीसी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। अंत में आयुष राज ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये। शशीम राठौर और राहुल राठौर को 1-1 सफलता मिली।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। शशीम राठौर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान राजेश कुमार सिन्हा ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि बाबुल कुमार ने 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा पंकज कुमार ने नाबाद 13 और प्रियांशु ने नाबाद 16 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 26.4 ओवर में 188/4 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:

पंचशील सीसी : 184/7 (40 ओवर), अनिरुद्ध राज 61, बिट्टू कुमार 46, अभिषेक कुमार 32, आयुष राज नाबाद 17,अतिरिक्त 10, अभिजीत साकेत 3/38, हर्ष राज 2/34, शशीम राठौर 1/37, राहुल राठौर 1/30

पेसू : 188/4 (26.4 ओवर), शशीम राठौर 56, राजेश कुमार सिन्हा 47, बाबुल कुमार 33, प्रियांशु नाबाद 16, पंकज कुमार नाबाद 13, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/24, अनिरुद्ध राज 1/30, बिट्टू कुमार 1/11

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी की रिकॉर्ड जीत, डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रन से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने विस्फोटक बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रनों के विशाल अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ने 32.5 ओवर में 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष रंजन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 116 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं अंश राज ने 111 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सार्थक ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 3 विकेट, जबकि आशीष रंजन और शौर्य कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सकी।

387 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 22.3 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नेहाल ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। ईशान किशन एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रिआन सैनी और साहिल ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अनिश और अर्जुन राणा ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आयुष रंजन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी और बीएसईबी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में वाईएमसीसी और बीएसईबी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। एक मैच में वाईएमसीसी ने सत्यम कुमार के तूफानी शतक और सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत शर्मा स्पोर्टिंग को 166 रन के बड़े अंतर से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीएसईबी ने बेहद रोमांचक संघर्ष में क्रिसेंट सीसी को 1 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।

YMCC की जीत

स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमसीसी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सत्यम कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 129 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सूरज कुमार कश्यप ने 57 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान विराट पांडेय ने 43 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत वाईएमसीसी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

324 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम वाईएमसीसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल कुमार ने 33 रन और आदित्य कुमार राय ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं सूरज कश्यप ने 3 विकेट विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम के सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

BSEB ने हासिल की जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिसेंट सीसी की टीम ने 40 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आशीष राज ने 37 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि नदीम स्ट्राइकर ने 21 रन और रितविक राज ने 14 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से तुषार कांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं परमेश्वर यादव ने 2 विकेट लिए और शंभू कुमार तथा प्रदीप को 1-1 सफलता मिली।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम को क्रिसेंट सीसी के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। एक समय टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए, लेकिन पंकज कुमार मिश्रा ने 36 गेंदों में 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

इसके अलावा दीपक कुमार ने 25 रन और कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिसेंट सीसी की ओर से गेंदबाजी में गुलरेज अख्तर और रितविक राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। विजेता टीम के तुषारकांत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.