पटनाः मैक्सिको में साउथर्न विंटर लीग (Southern Winter League) का आयोजन 4 सिंतबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम ने कैंप का ऐलान कर दिया है। इस कैंप के लिए बिहार के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भारतीय टीम की कैंप रोहतक (महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय) में 21 अगस्त से आयोजित की जाएगी।
इस कैंप में बिहार के पांच खिलाड़ी भाग लेंगे। इस खबर के बाद बिहार के खिलाड़ियों में खुशी का महौल है। वहीं बिहार बेसबॉल सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ने इस खबर को जारी करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
इस अवसर पर बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव एवं बिहार बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष राज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव कार्तिक कुमार मेहता, उमा शंकर, मीडिया प्रभरी निशांत मोहन, सदस्य सोनू कुार सिंह, नितीश कुमार, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी आशुतोष कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
11वें एशियन जूनियर वुशु चैंपियनशिप में बिहार के राहुल कुमार ने रजत पदक जीतकर देश को किया गौरवान्वित
इस मौके पर बिहार बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ के सचिव ओम प्रकाश के कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि बिहार के खिलाड़ी भारतीय बेसबॉल कैंप में है, जो कि बिहार का और अपने देश का नाम रौशन करेंगे। इस बात की जानकारी संघ के उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने दी और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-
- बंटी कुमार
- वैभव कुमार
- सन्नी कुमार
- हैप्पी कुमार
- रवि राज



भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 दिसंबर 2025 तक मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में पूरे बिहार से सैकड़ों महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। ट्रायल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुनकर टीम का गठन किया जाएगा, जिससे राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिल सके।आयोजकों ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


