KRIDA NEWS

आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल 2023 के दूसरे दिन रहा शानवी प्रकाश और अर्नव सिंह का जलवा

पटना: टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल 2023 के दूसरे दिन अंडर-11 और अंडर-13 के बच्चे और बच्चियों ने भाग लिया। जिसकी जानकारी टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेबलपमेंट एसोसिएशन की डायरेक्टर निधि कुमारी ने दी। इस मौके पर बर्कोस रेस्टोरेंट के मैनेजर अंकुर सिंह मौजूद थे।

इस दौरान अंकुर सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों को हमेशा से खेल में रूचि रखनी चाहिए। आज छोटे से छोटे बच्चों के पास मोबाइल फोन है। जिसमें बच्चे घंटों बर्बाद कर देते हैं। अगर वो खेल से जुड़े रहे तो इस बहाने वो बहुत कुछ सीखेंगे। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल 2023 का भव्य आगाज, राजद विधायक सह सभापति भाई वीरेंद्र ने किया प्रतियोगिता का उद्धाटन

यूथ चेस फेस्टिवल का आयोजन पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में किया जा रहा है। अंडर-11 बॉयज में अर्नव सिंह ने पहला, अदविक कुमार ने दूसरा और अर्श शारीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-11 गर्ल्स में शानवी प्रकाश ने पहला, अर्शा ने दूसरा और वृति वैभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंडर- 13 बॉयज में अर्नव सिंह ने पहला स्थान, शारीन अर्श ने दूसरा और आरूष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 गर्ल्स में शानवी प्रकाश ने पहला, प्रशांता श्रीवास्तव ने दूसरा और वृति वैभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों की जानकारी चीफ ऑर्बिटर आलोक प्रियादर्शी ने दी। निर्णायक के रूप में शशिनंद कुमार और साहिद हुसैन मौजूद रहे।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: नवादा की रोमांचक जीत, गया को 1 विकेट से हराया

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के पांचवें मुकाबले में नवादा की टीम ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए गया को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला 19 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम 39.3 ओवर में 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक ने 52 रन की अहम पारी खेली, जबकि नितीश ने 32 रन, यशराज ने 23 रन, प्रीतम ने 14 रन और राहुल ने 11 रन का योगदान दिया।नवादा की ओर से गेंदबाजी में आदर्श ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका। इसके अलावा अर्णव ने 2 विकेट, जबकि दीपक और सुमन ने 1-1 विकेट हासिल किए।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम को गया के गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी, जिससे मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा। नवादा ने 37 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। नवादा की ओर से आदर्श ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। वहीं सूरज ने 41 रन, आदित्य ने 27 रन और सुमन ने 16 रन का योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाजी में मयंक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि रंजन ने 3 विकेट और प्रीतम ने 1 विकेट हासिल किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नवादा के आदर्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुकाबले में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 20 मार्च 2026 को नालंदा और गया के बीच खेला जाएगा।

Read More

रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की जीत, मैकेनिकल विभाग को 1 विकेट से हराया

सोनपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को अंतिम गेंद तक चले मैच में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की शुरुआत खराब रही और टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज महज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले टीम को 116 रन तक पहुंचाया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अमित ने 2 विकेट, जबकि रंजीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 33 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे और मिथिलेश (10 रन) तथा रंजीत (15 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ला दिया। वहीं सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां आखिरी गेंद पर इंजीनियरिंग विभाग ने जीत के लिए जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने और बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने वाले राजा भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंजीनियरिंग विभाग ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शशीम राठौर की तूफानी पारी से पेसू की शानदार जीत

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पेसू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचशील सीसी को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के शशीम राठौर (56 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। केएनसीसी को सचिवालय स्पोट्र्स के खिलाफ वाकओवर मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचशील सीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। खराब शुरुआत हुई पर अनिरुद्ध राज (61 रन), बिट्टू कुमार (46 रन) और अभिषेक कुमार (32 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर पंचशील सीसी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। अंत में आयुष राज ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये। शशीम राठौर और राहुल राठौर को 1-1 सफलता मिली।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। शशीम राठौर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान राजेश कुमार सिन्हा ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि बाबुल कुमार ने 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा पंकज कुमार ने नाबाद 13 और प्रियांशु ने नाबाद 16 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 26.4 ओवर में 188/4 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:

पंचशील सीसी : 184/7 (40 ओवर), अनिरुद्ध राज 61, बिट्टू कुमार 46, अभिषेक कुमार 32, आयुष राज नाबाद 17,अतिरिक्त 10, अभिजीत साकेत 3/38, हर्ष राज 2/34, शशीम राठौर 1/37, राहुल राठौर 1/30

पेसू : 188/4 (26.4 ओवर), शशीम राठौर 56, राजेश कुमार सिन्हा 47, बाबुल कुमार 33, प्रियांशु नाबाद 16, पंकज कुमार नाबाद 13, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/24, अनिरुद्ध राज 1/30, बिट्टू कुमार 1/11

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी की रिकॉर्ड जीत, डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रन से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने विस्फोटक बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रनों के विशाल अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ने 32.5 ओवर में 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष रंजन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 116 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं अंश राज ने 111 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सार्थक ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 3 विकेट, जबकि आशीष रंजन और शौर्य कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सकी।

387 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 22.3 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नेहाल ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। ईशान किशन एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रिआन सैनी और साहिल ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अनिश और अर्जुन राणा ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आयुष रंजन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.