KRIDA NEWS

स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल 2023 का भव्य आगाज, राजद विधायक सह सभापति भाई वीरेंद्र ने किया प्रतियोगिता का उद्धाटन

पटना: टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल 2023 का उद्धाटन मुख्य अतिथि राजद विधायक सह सभापति भाई वीरेंद्र ने किया। इस दौरान अतिथि के रूप में ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद कुमार, आद्रा डिवीजन के क्रिकेट सचिव अशोक कुमार यादव मौजूद थे। जिसकी जानकारी टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेबलपमेंट एसोसिएशन की डायरेक्टर निधि कुमारी ने दी।

भाई वीरेंद्र ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों में देखकर सीखने का हुनर होता है। खेल से आपस में भाईचारा बढ़ता है। हम कामना करते है कि जितने भी बच्चे है वो सफल हो और आगे जाकर बिहार एवं भारत का नाम रौशन करे। अंत में उन्होंने आयोजकों को ऐसी प्रतियोगिता करवाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। जिससे बच्चों का विकास होता रहा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ चेस भी खेलकर उनका हौसला भी बढ़ाया।

यूथ फेस्टिवल का आयोजन पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में किया जा रहा है। पहले दिन अंडर-7 और अंडर-9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चे और बच्चियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अंडर-7 बॉयज में आरूष कुमार ने पहला, तानुष देव ने दूसरा और अंगद प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-7 गर्ल्स में अर्शी ने पहला, देवीशा आनंद ने दूसरा और सानी टेकरीवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं अंडर-9 बॉयज में अदविक कुमार ने पहला, अमम मोदी ने दूसरा, के.वी. ईशान ने तीसरा, हर्ष गेविंद ने चौथा, हिमांशु सिंह ने पांचवा और राधव डालमिया ने छठा स्थान हासिल किया। गर्ल्स अंडर-9 में वंशिका महेशवरी ने पहला, कृति सिन्हा ने दूसरा और दिव्यांशी रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों की जानकारी चीफ ऑर्बिटर आलोक प्रियादर्शी ने दी। निर्णायक के रूप में शशिनंद कुमार और साहिद हुसैन मौजूद रहे।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: वाईएमसीसी की शानदार जीत, ईआरसीसी का विजय क्रम पर लगा ब्रेक

पटना, 22 फरवरी। कप्तान सूरज कश्यप (नाबाद 67 रन, 4 विकेट) के हरफनमौला खेल और सत्यम कुमार (नाबाद 67 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत वाईएमसीसी ने अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपने विजय क्रम को जारी रखा।

इस जीत के साथ वाईएमसीसी ने गत चैंपियन ईआरसीसी के लगातार चार मैचों के विजय सफर पर भी ब्रेक लगाया। कप्तान सूरज कश्यप को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया। स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए ईआरसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 215 रन बनाये। जवाब में वाईएमसीसी ने 36.4 ओवर में 217/4 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ईआरसीसी की पारी

ईआरसीसी के लिए कुमार आदित्य ने 59 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। आशीष कुमार (33), अनमोल कुमार (30), रोहित राज (31) और रिशभ राज (21) ने भी दोहरे अंक में योगदान दिया। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे बड़ा स्कोर नहीं बन सका।  वाईएमसीसी की ओर से सूरज कश्यप ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4/23 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कार्तिक पांडेय ने 2/29 विकेट लेकर अच्छा साथ निभाया।

वाईएमसीसी की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए वाईएमसीसी की शुरुआत खराब रही, लेकिन सूरज कश्यप और सत्यम कुंदन कुमार ने मैच पलट दिया। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद 67-67 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। अन्य बल्लेबाजों में अमित कुमार (19), श्यामल पांडेय (16), ऋषभ राकेश (20) और विराट पांडेय (21) ने दोहरे अंक में योगदान दिया।  ईआरसीसी की ओर से अभिषेक कुमार सिंह 1/46, रोहित राज 1/60, अभिनव सिंह 1/27 और बंटी 1/47 ने एक–एक विकेट हासिल किया।

संक्षिप्त स्कोर 

ईआरसीसी : 215/9 (40 ओवर), कुमार आदित्य 59, आशीष कुमार 33, रोहित राज 31, अनमोल कुमार 30, ऋषभ राज 21,
सूरज कश्यप 4/23, कार्तिक पांडेय 2/29

वाईएमसीसी : 217/4 (36.4 ओवर), सूरज कश्यप नाबाद 67, सत्यम कुमार नाबाद 67, विराट पांडेय 21, ऋषभ राकेश 20, अमित कुमार 19, श्यामल पांडेय 16,। अभिनव सिंह 1/27, अभिषेक सिंह 1/46, रोहित राज 1/60, बंटी कुमार 1/47

Read More

डीआरपीएसपीएम शतरंज प्रतियोगिता में अमन और शालू बने चैंपियन

पटना। देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत संपन्न शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में अमन पांडेय और महिला वर्ग में शालू कुमारी ने खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग के पांचवें एवं अंतिम चक्र में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र अमन पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। बीएड द्वितीय वर्ष के ही छात्र सूरज कुमार 4 अंकों के साथ उपविजेता बने। डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र विकास कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं महिला वर्ग के तीसरे और अंतिम चक्र में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा शालू कुमारी ने 3 अंकों के साथ विजेता का खिताब जीता। डीएलएड द्वितीय वर्ष की ही अंजली कुमारी 2 अंकों के साथ उपविजेता रहीं, जबकि बीएड द्वितीय वर्ष की कोमल कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश एवं महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. मृदुला प्रकाश ने शतरंज की पहली चाल चलकर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विजय प्रकाश ने कहा कि शतरंज एकाग्रता, संयम और बुद्धिमत्ता का खेल है, जिसे विद्यालयों और महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि छात्र खेल के साथ-साथ अध्ययन में भी रुचि ले सकें।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव सह भारतीय टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर, बिहार विद्यापीठ के संयुक्त सचिव अवधेश के. नारायण, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका (शारीरिक शिक्षा) मिताली मित्रा ने किया।

इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद की सदस्य एवं सहायक प्राध्यापिका रिंपल कुमारी, राष्ट्रीय ऑर्बिटर पम्मी रानी, तकनीकी पदाधिकारी अमरजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और खेलप्रेमी मौजूद थे।

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए नालंदा की टीम घोषित, नमन गौरव को सौंपी गई कमान

नालंदा: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा ने 31 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिनमें से अंतिम 16 सदस्यीय टीम का चयन प्रत्येक मैच से एक दिन पूर्व सीनियर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

जारी सूची के अनुसार नमन गौरव को टीम का कप्तान (C) और मनीष राज को उपकप्तान (VC) बनाया गया है। अन्य खिलाड़ियों में सुमन सौरव, अंकित राज, मुन्ना कुमार, अर्नव किशोर, अमन आदित्य, आदित्य राज, आकाश राज, लव कुमार, कुश कुमार, चंद्रशेखर, शशि यादव, कुंदन कुमार, दिव्यांश राज, रामवर्धन, अर्नव सिंह, गौतम कुमार, पवन कुमार, राजामणि, राजीव रंजन, अमित कुमार, अयान अरमान, विकास मयूरेश्वर, आरव रॉय, शेष कुमार, अमृतांशु, बिक्रम सोलंकी, एमडी गुफरान, सुजल कांत और गौरव शामिल हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि चयनित खिलाड़ी मगध जोन में नालंदा का मजबूत प्रतिनिधित्व करेंगे और बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। टीम के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। अंतिम 16 सदस्यीय टीम का निर्णय मैच से एक दिन पहले किया जाएगा, ताकि प्रतिद्वंद्वी टीम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित संयोजन उतारा जा सके।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: प्रियांशु की शतकीय पारी से वाईसीसी जीता, लक्ष्य इंजिटेक को 129 रनों से हराया

पटना: पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर में खेले गए मुकाबले में वाईसीसी (YCC) ने लक्ष्य इंजिटेक को 129 रनों से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य इंजिटेक की टीम 29.2 ओवर में 154 रन पर सिमट गई।

वाईसीसी की पारी की शुरुआत मजबूत रही। प्रियांशु कुमार ने 89 गेंदों पर 119 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। रोहित अरुण पांडे ने 70 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि पियूष रॉबिन्स कुमार ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

283 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य इंजिटेक की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अतुल राज ने 32 रन और पियूष इंदरदेव कुमार ने 35 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 154 रन पर सिमट गई। वाईसीसी की ओर से अनिमेष राज और केशव सिन्हा ने 2-2 विकेट चटकाए। कप्तान बिनीत कमलेश कुमार ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के कारण मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.