KRIDA NEWS

बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आगाज, पांच दिवसीय प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया भाग

भागलपुर: बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन तथा भागलपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ली-निंग बिहार स्टेट जूनियर अंडर-17 तथा अंडर-19 बालक / बालिका रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता- 2023 का शुभारंभ हुआ। जिसके उद्घाटनकर्ता बिहार बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीवकांत मिश्रा थे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडे थे।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर भागलपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ योगेश कुमार सागर भी मौजूद थे। मौके पर भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी श्री जय नारायण कुमार आदि मौजूद थे। मैच के मुख्य रेफरी मिथिलेश कुमार हैं जबकि मंच संचालन राजेश नंदन ने किया। इस मौके पर बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल श्री के० एन जायसवाल और भागलपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ तपन कुमार घोष ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

भागलपुर जिला बैडमिंटन संघ के मानद सचिव तथा बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के इवेंट सेक्रेटरी श्री सत्यजीत सहाय ने बताया कि जूनियर वर्ग के अंडर- 17 और अंडर-19 बालक /बालिका रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 19-23 अगस्त तक आयोजित होगी। जिनमें बिहार राज्य के 114 प्रतिभावान खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि उक्त पांच दिवसीय प्रतियोगिता की समस्त स्पर्धाएं घूरन पीर बाबा स्थित बैडमिंटन परिसर मे खेले जाएंगे तथा इस प्रतियोगिता में 24 जिले की टीमें भाग ले रही हैं ।

उक्त ली-निंग बिहार स्टेट जूनियर अंडर -17 व अंडर -19 बालक / बालिका रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता- 2023 के उद्घाटन सत्र में अंग प्रदेश के कई गणमान्य और खेल प्रेमी नागरिक मौजूद थे। जिनमें डॉ शाहिद रजा जमाल, डॉ मिथिलेश कुमार सिंहा, नसर आलम, रूप कुमार, नमिता सहाय, विनोद कुमार आदि प्रमुख हैं।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए जहानाबाद की टीम घोषित, संतोष कुमार को सौंपी गई कमान

जहानाबाद: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए जहानाबाद की टीम घोषित कर दी है। संतोष कुमार की कप्तानी में टीम का ऐलान किया गया है। जहानाबाद का पहला मुकाबला 20 फरवरी 2026 को पटना के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला ऐतिहासिक मोईन-उल हक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को सुबह 6:00 बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

टीम प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। घोषित टीम में संतोष कुमार, सूरज राठौर, विनीत रावत, जितिन यादव, राजू यादव, गौतम भागवत, ऋषभ रंजन (विकेटकीपर), कुश प्रताप, सौरव कुमार, शशि शेखर, विश्वास, संजीव कुमार, रजनीश कुमार, हिमांशु वर्मा, दीपू शर्मा, सचिन, विशु चौधरी, प्रवीण कुमार, विशाल, कुमार श्रेय, संयम प्रकाश, कुमार शुभम और अमित कुमार शामिल हैं।

टीम के कोच की जिम्मेदारी मनोज खाटेकर को सौंपी गई है, जबकि टीम मैनेजर की भूमिका वरुण सिंह निभाएंगे। टीम प्रबंधन ने बताया कि शेष सीनियर कैंप के खिलाड़ी आगामी सूचना तक स्टैंड-बाय पर रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत टीम से जुड़ने के  लिए तैयार रहेंगे।

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 25 फरवरी को शाखा मैदान में

पटना: मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मीठापुर एवं पटना के गणमान्य बुद्धिजीवी, समाजसेवी, व्यवसायी, खिलाड़ी तथा विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. बाबू दयानंद सिंह एक कुशल, कर्मठ और समर्पित समाजसेवी थे। उनके नाम पर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करना न केवल सराहनीय पहल है, बल्कि खेल के माध्यम से समाज को जोड़ने का सकारात्मक प्रयास भी है।

आयोजन समिति के सदस्य सुनील दत्त ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित टूर्नामेंट की कमियों को दूर करते हुए इस बार प्रतियोगिता को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि खिलाड़ियों का ट्रायल व्हाइट बॉल से कराया जाएगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी रंगीन पोशाक में उपस्थित होंगे तथा चयनित खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए ड्रेस आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए पीडीसीए (PDCA) और बीसीए (BCA) से अनुमति लेने की प्रक्रिया जारी है। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को लेकर मार्च माह में जगजीवन स्टेडियम, ऊर्जा स्टेडियम अथवा किसी अन्य उपयुक्त मैदान पर टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना है।

ट्रायल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी:

  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 9:00 बजे

  • स्थान: शाखा मैदान, राजेंद्र नगर

  • आवश्यक दस्तावेज:

    1. पासपोर्ट साइज फोटो

    2. आधार कार्ड की फोटोकॉपी

संपर्क व्यक्ति: सुनील दत्त
मोबाइल नंबर: 7903935805

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील की है, ताकि राज्य स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व वाईएमसीसी विजयी, कुमार रजनीश ने जमाया शतक, सूरज कश्यप भी चमके

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेले गए दो मुकाबलों में वाईएमसीसी और अधिकारी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच 8 विकेट से जीत लिए।

वाईएमसीसी ने पीएसी को एकतरफा मुकाबले में हराया, जहां सूरज कुमार कश्यप की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी ने जीत आसान बना दी। वहीं अधिकारी इलेवन ने केएनसीसी के खिलाफ 198 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया, जिसमें कुमार रजनीश कुमार के नाबाद शतक ने मैच का रुख तय कर दिया।

पहला मैच 

स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में वाईएमसीसी ने पीएसी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।  15-15 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएसी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी, जिसे वाईएमसीसी ने मात्र 8 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

पीएसी की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने नाबाद 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ध्रुव कुमार ने अंत में 7 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। वाईएमसीसी की ओर से श्यामल पांडे ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 6 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि कार्तिक गुड्डू पांडे और राहुल कुमार ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज सूरज कुमार कश्यप ने मात्र 23 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। श्यामल पांडे ने नाबाद 16 रन और सत्यम कुंदन कुमार ने 11 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। पीएसी की ओर से ध्रुव कुमार ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

दूसरा मैच

विक्रम के याशवन स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में अधिकारी इलेवन ने केएनसीसी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनसीसी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन बनाए, जिसके जवाब में अधिकारी इलेवन ने 28.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

केएनसीसी की ओर से अनमोल कुमार बॉनी ने 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मंजीत कुमार ने 32 और विकेटकीपर विक्की आनंद ने 31 रन जोड़े। अंत में आदित्य शिवम (15*) और अक्षत मिश्रा (13*) की तेज पारियों से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

अधिकारी इलेवन की ओर से समर क़ादरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि रौशन और मलय राज ने 2-2 विकेट लिए।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन इसके बाद कुमार रजनीश ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। उन्होंने 85 गेंदों पर 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके साथ अमन अविनाश ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी : 35 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन, अनमोल कुमार बोनी 62, मंजीत कुमार 32, प्रखर ज्ञF³F 10, सिमुख 16, विक्की आनंद 31, आदित्य शिवम नाबाद 15, अक्षत मिश्रा नाबाद 13, अतिरिक्त 14, मलय राज 2/35, रौशन 2/35, समर कादरी 3/39.

अधिकारी इलेवन : 28.4 ओवर में दो विकेट पर 198, रजनीकांत 10, कुमार रजनीश नाबाद 123, आकाश राज 13, अमन अविनाश नाबाद 42, अतिरिक्त 10, आदित्य शिवम 1/27

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: आरबीएनवाईएसी, लक्ष्य इंजीटेक और एलायंस सीसी विजयी

पटना, 16 फरवरी। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में एकतरफा परिणाम देखने को मिले, जिसमें आरबीएनवाईएसी, लक्ष्य इंजीटेक और एलायंस सीसी ने जीत दर्ज की। आरबीएनवाईएसी ने अमर सीसी को 141 रन से, लक्ष्य इंजिटेक ने अदालतगंज सी.सी. को 121 रन से और अलायंस सी.सी. ने बाटा सी.सी. को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहला मैच
याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड, पटना में खेले गए मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने अमर सीसी को 141 रन के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 255 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अमर सीसी की टीम 28.5 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

आरबीएनवाईएसी की ओर से हर्ष राज ने शानदार 95 रन की पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। उन्होंने 93 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। सिद्धांत विजय ने 60 रन और आयुष राज ने तेजतर्रार 46 रन (21 गेंद) बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान श्लोक कुमार ने भी 32 रन का योगदान दिया।

255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमर सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। आयुष राज ने जरूर 21 गेंदों पर 46 रन की आक्रामक पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। टीम के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। गेंदबाजी में उत्कर्ष कुमार ने घातक प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में मात्र 20 रन देकर 4 विकेट झटके। शाहबाज अनवर और शश्वत जीत राज ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। आर्यमन सिंह ने भी 3 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दूसरा मैच
अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी, पटना में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य इंजिटेक ने अदालतगंज सी.सी. को 121 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य इंजिटेक ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 217 रन बनाए, जिसके जवाब में अदालतगंज की टीम 21.4 ओवर में मात्र 96 रन पर सिमट गई।

लक्ष्य इंजिटेक की ओर से अंकित कुमार ने 45 रन, अतुल राज ने 42 रन और आदित्य कुमार ने नाबाद 34 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अंत के ओवरों में सुधीर कुमार ओझा (नाबाद 27) ने तेजी से रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टीम को अतिरिक्त के रूप में भी 31 रन मिले, जिसने कुल स्कोर को प्रतिस्पर्धी बना दिया।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज की शुरुआत बेहद खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ऋतेश रॉय ने 29 रन और नवीन कुमार ने 23 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके। गेंदबाजी में लक्ष्य इंजिटेक के सुधीर कुमार ओझा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उत्तम कुमार ने 3 विकेट, जबकि मोहम्मद यासीन ने 1 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीसरा मैच
जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) में खेले गए मुकाबले में अलायंस सी.सी. ने बाटा सी.सी. को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाटा सी.सी. की टीम 20.4 ओवर में मात्र 75 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में अलायंस सी.सी. ने 11.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 79 रन बनाते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

बाटा सी.सी. की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। राजेश कुमार ने 15 रन, रौशन कुमार ने 14 रन और अभिनव ने 13 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। अलायंस के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। अलायंस सी.सी. की ओर से अंकित राज ने 6 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मनीष मणि ने 5.4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 3 विकेट लिए। मनु कुमार सिंह ने भी 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

75 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलायंस सी.सी. की शुरुआत शानदार रही। रवि राज ने 33 गेंदों पर 41 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। के.सी. सुधांशु 25 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.