महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जन्मदिन कुछ दिनों में आने वाला है। 7 जुलाई को धोनी को 42 साल के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन से पहले सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी दुनिया के ऐसे खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्हें सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को 2020 में ही अलविदा कह दिया था। बस वह अब आईपीएल में ही नजर आते हैं और फिर क्रिकेट से दूर चले जाते हैं।
धोनी के भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सारी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी हमेशा से फैंस के चहेते रहे हैं। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ धोनी की एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी मोटरसाइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं और अपने फॉर्म हाउस में सिक्योरिटी गार्ड को लिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। धोनी का फॉर्म हाउस बेहद बड़ा है और ऐसे में गार्ड को चलकर जाना पड़ता है। लेकिन धोनी के पास कितनी बाइक्स हैं और वो इसके कितने दीवाने हैं इस बात का अंदाजा हर फैन को है। इसी बाइक पर धोनी गार्ड को मेन गेट तक छोड़ते हुए नजर आए।
Dhoni dropping his security in gate
????????❤️@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/vhVMKqn49w— DHONI Era™ ???? (@TheDhoniEra) July 2, 2023
फैंस तक जैसे ही ये वीडियो पहुंची, उन्होंने इसे वायरल करना शुरू कर दिया। ये वीडियो साल 2020 का है जब कोरोना लॉकडाउन था। धोनी इस दौरान अपने फॉर्महाउस के भीतर ही समय बिताते थे। इस दौरान जैसे ही वो दरवाजे तक पहुंचे फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी क्योंकि वो इस दौरान अपना 39वां जन्मदिन मना रहे थे।
धोनी ने इस बार 2023 के आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ माही की सुपर किंग्स को जीत मिली थी। धोनी अब सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों में रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए हैं। अब देखना होगा कि धोनी अगले बार का आईपीएल खेल पाते हैं या नहीं। 



फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय तिवारी, हरिशंकर रवि (एनएसडी स्नातक एवं नेशनल अवार्डी), छोटे लाल सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), विनोद कुमार सिंह (समाजसेवी), सुनील कुमार (समाजसेवी) और राकेश कुमार चंद्रवंशी (समाजसेवी) खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु ने निभाई। अंपायर राजेश रंजन और बैजनाथ प्रसाद थे। सबों का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त आयोजक संस्था के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने किया।


