KRIDA NEWS

फर्जी दस्तावेज बनाने की जुगाड़ में जुटे झांसेबाज, कोरा कागज पर सुसाइड साइन से बचें जिला संघ:- कृष्णा पटेल

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीसीए से संबद्ध सभी जिला संघों के पदाधिकारियों को किसी प्रकार के कोरा कागज पर साइन करने व तरह-तरह के झांसा देने वाले झांसेबाज से सतर्क रहने का अपील किया है।

कृष्णा पटेल ने सभी जिला संघ के पदाधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि यह सर्वविदित है कि बीसीए को अपनी निजी संस्था बनाने के लिए अभियान में जुटे गिरोह के सरगना और उसके गुर्गे नापाक इरादों से जिला संघों में तरह-तरह के षड्यंत्र व झांसा देकर कोरा कागज पर साइन कराकर अपने मनमाफिक कार्यों का अंजाम देने का प्रयास करते रहे हैं, जिसमें वो बहुत हद तक सफल भी रहें हैं।

सचिव अमित कुमार की दूरगामी सोच का यह प्रतिफल है कि आज भी बीसीए पर संपूर्ण जिला संघों का बराबर का अधिकार बना हुआ है अन्यथा जिस तरह से भोली-भाली जिला संघ के पदाधिकारियों से कोरा कागज पर साइन कराकर षड्यंत्रकारियों ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में बीसीए संविधान संशोधन के नाम पर 38 जिला के अलावे कई अन्य क्लब के लोगों को वोटिंग राइट देने का जिक्र किया गया था वो अन्य क्लब के लोग कोई और नहीं बल्कि इस षड्यंत्रकारी गिरोह के सरगना के सगे-संबंधियों का नाम शामिल करने पर विचार बना हुआ था और जब बीसीए सचिव ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई तो कानूनी दांव- पेंच में खुद को फंसता देख नापाक इरादे वाले लोग वहां से अपना मामला वापस लेकर बैरंग लौट आएं और उनके मंसूबों पर पानी फिर गया ।

जिसका प्रमाण आप लोगों के समक्ष भी मौजूद है और आज आपका अपना अस्तित्व कायम है जिसके कारण आज ऐसे नापाक इरादे वाले षड्यंत्रकारी लोग एक बार पुनः बीसीए सचिव को कोसते हुए आपके समक्ष गिड़गिड़ाते फिर रहें हैं और अपनी मायावी जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन देने के लिए अपने गिरोह के लोगों भेज रहे हैं और खुद भी लगातार फोन की घंटी बजा रहें है। क्योंकि की इस मायावी का हीं कथन है कि कौन जिला संघ के कौन लोग किस प्रकार से कितने में अपना जमीर बेच देता है जिसका मुझे पुरा आकलन है। अब फैसला आपके हाथ में है कि आप अपना जमीर बेचने में विश्वास करते हैं या विधि सम्मत बीसीए और जिला संघ का अस्तित्व बचाने में।

एक ओर बीसीए सचिव अमित कुमार ने 38 जिला संघों के केवल और केवल 38 वोट के साथ- साथ बीसीए का अस्तित्व बचाने को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय से लेकर राज्य सरकार तक पुरी संवैधानिक अधिकार के तहत जिला संघों के सहयोग से आगे बढ़ रहें हैं तो वहीं दूसरी ओर याचिकाकर्ता ओमप्रकाश तिवारी द्वारा पटना उच्च न्यायालय में दायर याचिका संख्या सी. डब्ल्यू. जे. सी. 1020/2023 में दिनांक 25/04/2023 को पारित आदेश के आलोक में मद्य- निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा दिनांक 08/06/2023 के पत्रांक संख्या 425 एवं दिनांक 09/06/2023 के पत्रांक संख्या 426 के फलस्वरूप बीसीए संविधान के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर बीसीए उपचुनाव श्रीमान जिला अधिकारी पटना द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की निगरानी में संपन्न होना है जिसकी प्रक्रिया चल रही है और चुनाव पदाधिकारी सभी विषयों का गहन अध्ययन करने के पश्चात अपनी स्वीकृति प्रदान कर चुनावी प्रक्रिया के सभी आवश्यक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

इसलिए मैं बीसीए मीडिया कमेटी का चेयरमैन होने के साथ-साथ आप सभी सम्मानित जिला संघों के पदाधिकारियों का अनुज अथवा मित्र होने के नाते एक बार पुनः अपील कर रहा हूं कि ऐसे बहुरूपियों से सावधान रहें जो फर्जी दस्तावेज बनाने की जुगाड़ में जुटे हुए हैं जो तरह तरह का ढोंग दिखाकर आपसे कोरा कागज व एफिडेविट पर साइन कराने के फिराक में घुमते फिर रहे हैं जो आपके लिए किसी सुसाइड नोट से कम नहीं होगा। इसलिए समय रहते हुए अपने आपको गहरी नींद से जगाएं।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 में अभिनव की कप्तानी में अगस्त्या की धमाकेदार जीत, न्यूटन भी जीता

पटना: श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक में जारी कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबले जोश और रोमांच से भरपूर रहे। दिन के पहले मैच में अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर खाता खोला, जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूटन विक्टर्स ने संघर्षपूर्ण जीत हासिल कर अपनी दावेदारी मजबूत की। दोनों मैचों में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

पहला मैच

दिन के पहले मुकाबले में सुमित शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही और उत्कर्ष आनंद ने शानदार 48 रनों की पारी खेली। हालांकि, अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। टीम को अतिरिक्त के रूप में मिले 41 रनों की मदद से सुमित शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाए। अगस्त्या स्ट्राइकर्स के लिए अचिंत्य तेजस दिव्यांश ने 2, निखिल ने 1, तरुण सिंह ने 1 विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्या स्ट्राइकर्स की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कप्तान अभिनव ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए नाबाद 59 रन बनाए। उनके साथ वेद नारायण (20) और अनमोल कुमार (नाबाद 20) ने अच्छा सहयोग दिया। अगस्त्या ने महज 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिनव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसका पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने प्रदान किया।

दूसरा मैच

दिन के दूसरे मैच में महाविद्या योद्धास और न्यूटन विक्टर्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए योद्धास की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 84 रन ही बना सकी। ओपनर शशांक शेखर ने 41 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। टीम के स्कोर में 28 अतिरिक्त रन का अहम योगदान रहा। न्यूटन के लिए अनमोल राज ने 2, दिव्यांशु ने 1, एकलव्य भारद्वाज ने 1, प्रत्यय अमृत ने 1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूटन विक्टर्स की टीम की शुरुआत भी खास नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि दीप (21), अभिराज अकेला (17) और अतिरिक्त 26 रनों की मदद से टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में अनमोल राज की गेंदबाजी अहम रही, जिन्होंने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मगध साइंस कोचिंग के एमडी विकास कुमार द्वारा दिया गया। महाविद्या के लिए वंश कुमार ने 2, कान्हा ने 1 और देवांश ने 1 विकेट चटकाए।

Read More

यूनिटी कप U-16: सीनेट क्रिकेट क्लब की रोमांचक जीत, इमर्जिंग प्लेयर को 2 विकेट से हराया

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास मैदान) में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें मुकाबले में सीनेट क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट एकेडमी को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.2 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक चौरसिया ने 27 रन की पारी खेली, जबकि रौशन (21 रन) और केशव कृष्ण (21 रन, 8 गेंद) ने उपयोगी योगदान दिया। सीनेट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अनिक कुमार और गोपाल रसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं सुमित ने 1 विकेट हासिल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। टीम की ओर से राजा हिन्दुस्तानी ने 38 रन और अनुराग ने 29 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इसके अलावा अनिक कुमार ने 17 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सरवन राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और मैच को रोमांचक बना दिया। वहीं आयुष यादव और युवराज सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए।

मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां सीनेट क्रिकेट क्लब ने 20.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (3 विकेट और 17 रन) के लिए अनिक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ सीनेट क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

कासा पिकोला स्कूल लीग का शानदार आगाज, अंडर-15 कैटेगरी में वीजीयू थंडरबोल्ट जीता

पटना, 22 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में राजधानी पटना के खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग (अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1) का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में अंडर-15 कैटेगरी में वीजीयू थंडरबोल्ट ने जीत हासिल की। वीजीयू थंडरबोल्ट ने मानव रचना लायंस को 6 विकेट से हराया।

इस प्रतिष्ठित स्कूल क्रिकेट लीग के तहत अंडर-15 (सीजन-6) और अंडर-12 (सीजन-1) प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई।उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही जिससे पूरे मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पटना नगर निगम की उपमेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी,बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, कुम्हरार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री इंद्रदीप चंद्रवंशी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, स्टेडियम के ऑनर अंजनी कुमार, लोकप्रिय शिक्षक विपिन कुमार की उपस्थिति से चार चांद लग किया। इन सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इस पहल को खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाता है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी संतुलन बनाए रखने की अपील की। उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि पटना में इस तरह के आयोजन शहर के खेल वातावरण को मजबूत करते हैं और बच्चों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह लीग आने वाले समय में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाएगी, जो राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं, इंद्रदीप चंद्रवंशी ने इसे समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पहल बताया, जबकि सतीश राजू ने खिलाड़ियों को मेहनत और निरंतर अभ्यास के जरिए सफलता हासिल करने की सलाह दी।

बेहतर आयोजन और व्यवस्थाएं

कार्यक्रम के स्वागतकर्ता और टर्निंग प्वाइंट के डायरेक्टर विजय शर्मा ने शॉल ओढ़ा कर और स्मृति चिह्न समर्पित कर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस लीग का उद्देश्य बच्चों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संरक्षक संतोष तिवारी ने कहा कि हमारा फाउंडेशन राज्य में खेलों के विकास के लिए प्रयास कर रहा है। टूर्नामेंटों का आयोजन कर प्रतिभाओं को मंच देने का पूरा प्रयास करता है। लीग संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की डिमांड पर इस बार अंडर-12 कैटेगरी की भी लीग की शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में अन्य कैटेगरी की शुरुआत करने पर विचार किया जा रहा है।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह इस लीग के आयोजन सचिव नवीन कुमार ने सबों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह लीग स्कूली स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने की दिशा में हम सबों का एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य है कि छोटे स्तर से ही खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय झा और संदीप पाटिल ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को रोचक और व्यवस्थित बनाए रखा।खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिलोसिटी फिजियोथरेपी एंड रिहैब सेंटर द्वारा फिजियोथेरेपी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सके।

मैच रिपोर्ट

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए मानव रचना लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन बनाये। आर्यन सिंह ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में वीजीयू थंडरबोल्ट ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 152 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशीष ने नाबाद 70 रन बना कर टीम को जीत दिला दी। आयुष ने 34 रन की पारी खेली। विजेता टीम के आशीष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस : 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन, आर्यन सिंह 51, केयान विनायक 11, प्रशांत कुमार 24, सचिन कुमार 11, अतिरिक्त 25, विश्वजीत आनंद 2/37, अभिनव राज 1/21,सुजल राज 2/21, नवीन 2/18.

वीजीयू थंडरबोल्ट : 19.1 ओवर में चार विकेट पर 152 रन, श्रेयांश कुमार 13, आशीष नाबाद 70, आयुष 34, अतिरिक्त 22, देवराज 1/18, गोलू 2/27, सचिन कुमार 1/23

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत, बीसीसीए रॉयल को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीसीए रॉयल की टीम 32 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान प्रियंशु (07) ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि करण पटेल रंजन ने 21 रन और अन्य बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान दिए। टीम को अतिरिक्त रनों (30) का भी फायदा मिला। डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में राज डांगी और सार्थक सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं आशीष रंजन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जिससे बीसीसीए रॉयल की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम की शुरुआत लड़खड़ाती रही, लेकिन कप्तान रिटिक ने 40 रनों की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को संभाला। अंत के ओवरों में कौशिक राजपूत ने नाबाद 26 रनों की तेज पारी खेली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। डी.एस.ए. की टीम ने 25.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में रोहित रंजन ने 3 विकेट, जबकि रुद्र कुमार और प्रियंशु ने 1-1 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से चूक गई।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.