KRIDA NEWS

BCA सचिव गुट के मीडिया कमेटी चेयरमैन कृष्णा पटेल ने कहा, “फर्जी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की गीदड़भभकी से जिला संघ बेअसर”

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बयान जारी कर कहा है कि कोरम के अभाव में 30 दिसंबर 2022 के स्थगित बीसीए की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक के बाद से बीसीए संविधान के तहत कोई भी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक नहीं हुई है और संविधान के तहत बीसीए के किसी प्रकार की बैठक आहूत करने का एकमात्र अधिकार सचिव अमित कुमार को प्राप्त है। तो फिर कौन सा बैठक और कैसा निर्णय?

बल्कि जिन पद लोभियों को अनैतिक, अनाधिकार व असंवैधानिक कार्यों के साथ- साथ फर्जी दस्तावेज बनाने और चयन प्रक्रिया में धांधली को देखते हुए सदन ने कार्य पर रोक लगाया और बर्खास्त किया वहीं कुछ लोगों को कनफ्लिक्ट्स ऑफ इंटरेस्ट के मामले में बीसीए के माननीय लोकपाल महोदय ने दोषी करार देते हुए पद मुक्त कर बीसीए के किसी भी गतिविधि में शामिल होने पर रोक लगाते हुए 5 वर्षों के लिए प्रतिबंधित करने का फरमान जारी किये है।

वैसे लोगों की मुंह से खुद को बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट का पदाधिकारी कहना हास्यास्पद है या यूं कहें कि फर्जी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक का नाम देकर एक फर्जी नोटिस के माध्यम से अपनी गीदड़भभकी से पूर्व की भांति जिला संघ के पदाधिकारियों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है और जिला संघ ऐसी गीदड़भभकीयों से अब पूरी तरह बेअसर है।

वहीं दूसरी ओर कृष्णा पटेल बीसीए उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता ओमप्रकाश तिवारी की याचिका संख्या 1020/2023 में किस बात का जिक्र है? वैसे लोग जो तथ्य छुपाकर बात करने वाले गिरोह है इस विषय का खंडन करें और दिनांक 25 /04 /2023 को पटना उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश में 45 दिनों के अंदर श्रीमान जिलाधिकारी पटना को बीसीए का जांच पूरी कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया था।

जिसके उपरांत माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मद्य- निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा दिनांक 08/06/ 2023 को जारी पत्रांक संख्या 425 एवं दिनांक 09/06 /2023 के पत्रांक संख्या 426 में याचिका संख्या 1020/ 2023 में वर्णित विषय के मद्देनजर बीसीए उपचुनाव श्रीमान जिलाधिकारी की निगरानी में संपन्न कराने का जिक्र है। जबकि पत्रांक संख्या 9573 में दिनांक 05/07/2023 को जारी पत्र में संबंधित विभाग से बीसीए उपचुनाव में तीन पदों पर होने वाली चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त करने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त करने का जिक्र है और सभी कार्य संवैधानिक रूप से आगे भी बढ़ रही है।

वहीं जालसाजों द्वारा लगातार तरह – तरह के मनगढ़ंत और तथ्यहीन कहानी सिर्फ इस डर से तोड़ मरोड़ कर एक लजीज व्यंजन की तरह परोसा जा रहा है कि कहीं ना जो 6 से 8 जिला संघ के लोग मेरे इशारे पर मेरे पीछे-पीछे घुमते फिर रहे हैं कहीं वो लोग भी ना मेरी सच्चाई जानने के बाद मुझे छोड़कर सचिव अमित कुमार द्वारा किए जा रहे संवैधानिक कार्यों से प्रभावित होकर उस खेमे से जुड़ जाएंगे । वैसे यह सर्वविदित है कि 4 फरवरी 2023 को जिला संघों के विशेष आग्रह पर आहूत विशेष आम सभा की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के कार्य पर रोक लगाते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई थी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के उपचुनाव की फाइनल वोटरलिस्ट जारी

जबकि दिनांक 4 जून 2023 को हुई बीसीए की वार्षिक आमसभा में सदन के सम्मानित सदस्यों ने जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के बाद कार्य पर रोक अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को पद से बर्खास्त कर दिया है। तो जो लोग बीसीए सदन और लोकपाल महोदय से विभिन्न प्रकार के आरोपों में खुद बर्खास्त किए जा चुके हैं वैसे लोगों द्वारा फर्जी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट का नाम देकर फर्जी नोटिफिकेशन के माध्यम से अपना अस्तित्व बचाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने को लेकर जिला संघों को दिग्भ्रमित करने का एकमात्र गीदड़भभकी है।

जरा कोई बताए कि निवर्तमान उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, निवर्तमान संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, निवर्तमान आईसीए मेंबर महिला खिलाड़ी प्रतिनिधि लवली राज व पुरुष खिलाड़ी प्रतिनिधि विकास कुमार रानू पर कनफ्लिक्ट्स ऑफ इंटरेस्ट का मामला गलत है और सदन द्वारा बहाल बीसीए लोकपाल महोदय का आदेश भी।

सच्चाई तो यह है कि पद लोभियों को अपना पद गंवाने का बहुत दुःख है और इसीलिए उस पीड़ा में तरह-तरह का कीड़ा काटने लगा है और दिन- रात जिला संघ के पदाधिकारियों को फोन कर तरह- तरह प्रलोभन दे रहे हैं फिर भी कोई जिला असंवैधानिक कार्यों का साथ देने से साफ इंकार कर दे रहा है जिससे बीसीए उपचुनाव ज्यों- ज्यों नजदीक आती जा रही है इनकी बौखलाहट और बेचैनी अत्यधिक बढ़ती हीं जा रही है। इस चट्टानी एकता के लिए जिला संघ के सम्मानित पदाधिकारीगण विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी की शानदार जीत

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गये दो मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी ने शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को हराया

पहले मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को 238 रन से पराजित किया। शर्मा स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से चंद्रमणि पटेल ने 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शाहिल कुमार ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाये। आदित्य कुमार राय ने 47 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की टीम 13 ओवर में मात्र 43 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अनिश कुमार ने 4 विकेट, गौरव ललिता कुमार ने 3 विकेट हासिल किये।

अमर सीसी ने बाटा सीसी को हराया

दूसरे मुकाबले में अमर सीसी ने बाटा सीसी को 119 रन से हराया। अमर सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन बनाये। आर्यमन देवानंद सिंह ने 73 रन, आयुष राज ने 58 रन और कप्तान रवि शंकर ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। जवाब में बाटा सीसी की टीम 23 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। बाटा सीसी की ओर से पार्थ सिन्हा ने 57 रन बनाये। गेंदबाजी में मोनू कुमार ने 5 विकेट, आर्यमन देवानंद सिंह ने 3 विकेट तथा प्रकाश यादव ने 2 विकेट लिये।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: अमर सीसी की 9 रन से रोमांचक जीत, पंचशील सीसी को मिली हार

पटना, 12 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में अमर सीसी ने पंचशील सीसी को रोमांचक मुकाबले में 9 रन से पराजित कर दिया। स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर सीसी की टीम 31.3 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। जवाब में पंचशील सीसी की टीम 29.1 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और अमर सीसी ने 9 रन से मैच जीत लिया। विजेता टीम के मोनू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अमर सीसी की संघर्षपूर्ण पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर सीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि मध्यक्रम में अभिषेक कुमार ने 24 गेंदों पर 21 रन बनाए जबकि रिषभ भारद्वाज ने 13 रन का योगदान दिया। अंत के ओवरों में मोनू कुमार ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं पटेल अमन ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को 141 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पंचशील सीसी की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु कुमार प्रतीक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सुल्तान और राजकुमार सिंह ने 2-2 विकेट लिए।

अमर सीसी की शानदार गेंदबाजी

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचशील सीसी की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार विकेट खोती रही। मध्यक्रम में बिट्टू कुमार ने 71 गेंदों पर 50 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि अनिरुद्ध राज ने 46 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 132 रन पर सिमट गई। अमर सीसी की ओर से गेंदबाजी में आर्यमान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं प्रकाश यादव और मोनू कुमार ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रोमांचक मुकाबले में मिली जीत

मैच के अंत तक मुकाबला काफी रोमांचक बना रहा, लेकिन अमर सीसी के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और पंचशील सीसी को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। इस तरह अमर सीसी ने 9 रन से महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

संक्षिप्त स्कोर

अमर सीसी: 141 ऑल आउट (31.3 ओवर), मोनू कुमार 35, पटेल अमन नाबाद 28, अभिषेक कुमार 21, आयुष राज 12, रिषभ भारद्वाज 13, अतिरिक्त 19, प्रियांशु कुमार प्रतीक 3/30, मोहम्मद सुल्तान 2/22, राजकुमार सिंह 2/20

पंचशील सीसी: 132 ऑल आउट (29.1 ओवर), बिट्टू कुमार 50, अनिरुद्ध राज 30, अतिरिक्त 25, आर्यमान सिंह 2/19, प्रकाश यादव 2/33, मोनू कुमार 2/22, दीपक कुमार 1/16, रिषभ भारद्वाज 1/23

Read More

बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का आगाज 23 मार्च से, 8 टीमें करेंगी खिताब की जंग

पटना। बिहार के उभरते हुए स्कूल क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का आयोजन 23 मार्च 2026 से किया जाएगा। अंडर-15 वर्ग की इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यासवान स्पोर्ट्स मैदान में खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के लीग चरण में प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले 25-25 ओवर के प्रारूप में व्हाइट बॉल और कलर ड्रेस के साथ खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लीग चरण के बाद दोनों समूहों की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और 30 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित रंजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूल स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल देना है। उन्होने बताया कि इस टूर्नामेंट के सभी मैचों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर लीग मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। ग्रुप A में महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल, जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, डोनी पोलो पब्लिक स्कूल, ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल को शामिल किया गया है। वहीं ग्रुप B में महाविद्या ग्लोबल स्कूल, केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, किड्जी बिहटा, माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया को रखा गया है।

बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का पूरा शेड्यूल

तिथि समय मुकाबला
23 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs जेवियर इंटरनेशनल स्कूल
23 मार्च 2026 दोपहर डोनी पोलो पब्लिक स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल
24 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs डोनी पोलो पब्लिक स्कूल
24 मार्च 2026 दोपहर जेवियर इंटरनेशनल स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल
25 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल
25 मार्च 2026 दोपहर जेवियर इंटरनेशनल स्कूल vs डोनी पोलो पब्लिक स्कूल
26 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल
26 मार्च 2026 दोपहर किड्जी बिहटा vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया
27 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs किड्जी बिहटा
27 मार्च 2026 दोपहर केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया
28 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया
28 मार्च 2026 दोपहर केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल vs किड्जी बिहटा
29 मार्च 2026 सुबह सेमीफाइनल 1 – ग्रुप A विजेता vs ग्रुप B उपविजेता
29 मार्च 2026 दोपहर सेमीफाइनल 2 – ग्रुप B विजेता vs ग्रुप A उपविजेता
30 मार्च 2026  फाइनल मुकाबला
Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : किरण क्रिकेट अकादमी की धमाकेदार जीत, रॉयल स्पोर्ट्स क्लब को 137 रन से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 137 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुकूल नवीन ने 43 गेंदों पर बेहतरीन 62 रन बनाए। वहीं उमंग ने 40 गेंदों में 56 रन और एडिड ने 27 गेंदों पर 34 रन की उपयोगी पारी खेली। रॉयल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में मयंक ने 1/32, सत्यम ने 1/24 और साहू राज ने 1/36 विकेट लिए।

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और 18.4 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 27 गेंदों में 26 रन, रॉकी ने 14 गेंदों में 15 रन और कृष्णा कुंदन ने 31 गेंदों पर 11 रन बनाए। किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में राज कमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 13 रन दिए। इसके अलावा ऋषिकेश ने 2 विकेट पर 5 रन और अमन ने 1 विकेट पर 20 रन लिए। बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए राज कमल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.