बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2023 में आन्या केडिया (Aanya Kedia) ने सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की। आन्या ने कराटे चैंपियनशिप के सब जूनियर 45+ और अंडर 50 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित किया गया था।
आन्या के इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का महौल है। आन्या ने लगातार छठा स्वर्ण पदक अपने नाम की। आन्या खेल में ही बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल है। डॉन बॉस्को में कक्षा सातवीं की छात्रा आन्या पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर रखती है और दोनों में अव्वल भी है। आन्या के पिता रजनीश केडिया और मां नेहा केडिया चाहती है कि उनकी बेटी एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार के लिए मेडल जीते। इसके लिए उनके पैरेंट्स लगातार प्रोत्साहित करते रहते हैं।
आन्या की उपलब्धियां
रिपब्लिक कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2023 – गोल्ड
पटना जिला कराटे चैंपियनशिप 2023 – गोल्ड
बुद्धा कप कराटे चैंपियनशिप 2023 – गोल्ड
सांसद खेल महोत्सव 2023 – गोल्ड
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण कराटे चैंपियनशिप 2022-23 – गोल्ड
ओपन बिहार कप चैंपियनशिप 2022- गोल्ड
बिहार स्टेट सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2022 – रजत
प्रखंड संसाधन केंद्र पटना सदर 2022 – गोल्ड
सीआईएससीई नेशनल स्पोर्ट्स 2022 – ब्रॉन्ज
आन्या के उपलब्धियों ने साबित कर दिया है कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है। अब खेल में लड़कियां भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और साबित कर रही हैं कि वो भी लड़कों से किसी मामले में पीछे नहीं है। अन्या ने महज 11 साल की उम्र में ही कई गोल्ड मेडल के साथ सिल्वर और बॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी है।



महिला वर्ग: श्रेया रमेश (कप्तान), नेहा यादव (उपकप्तान), श्रुति प्रिया (मुजफ्फरपुर), जूही (मुजफ्फरपुर), दिव्या (पटना), स्नेहा (पटना), सोनाल्या राज (नालंदा), आराध्या नारायण (पटना), पीहू सिंह (पटना), ईशा नंदिनी (पटना), ज्योति कुमारी सिंह (पटना), प्रिया वर्मा (पटना), बीबीयाना बेक (भोजपुर), नीलू कुमारी (पटना), नंदिनी (पटना), श्रेया कुमारी (पटना)। सुरक्षित खिलाड़ी: सारा अंजलि (पटना), ईशा कुमारी (पटना), अनम मेहता (पटना), अनन्या (पटना)। कोच: राजेश कुमार और मैनेजर: तनु प्रिया।

