KRIDA NEWS

BCA के घरेलू टूर्नामेंट रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट सुपर लीग के लिए 8 जोनों की टीम घोषित, देखें किन खिलाड़ियों को किया गया इन टीमों में शामिल

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग के लिए 8 जोन की टीम घोषित कर दी गई है। इसमें पाटलिपुत्र, वेस्टर्न, मिथिला, सेंट्रल,अंगिका, सीमांचल, शाहाबाद और मगध जोन के रेस्ट ऑफ जोन टीमों के प्लेयरों के लिस्ट घोषित कर दिये गए है। सुपर लीग के मुकाबले गुरुवार से शुरू हुए हैं।

सुपर लीग में कुल 16 टीमें खेल रही हैं। हर जोन की टॉप टीम यानी सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली टीम को सीधे सुपर लीग में प्रवेश दिया गया है। बाकी 8 टीमों का चयन रेस्ट ऑफ जोन के नाम से किया गया है। पाटलिपुत्र जोन से अरवल, वेस्टर्न जोन से गोपालगंज, मिथिला जोन से शिवहर, सेंट्रल जोन से बेगूसराय, अंगिका जोन से बांका, सीमांचल जोन से कटिहार, शाहाबाद जोन से रोहतास और मगध जोन से नवादा जिला की टीम सीधे सुपर लीग के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं।

16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में बांका, बेगूसराय, रेस्ट ऑफ मगध जोन, रेस्ट ऑफ मिथिला जोन को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में नवादा, शिवहर, रेस्ट ऑफ सेंट्रल जोन, रेस्ट ऑफ अंगिका जोन को रखा गया है। जबकि ग्रुप सी में अरवल, रोहतास, रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन, रेस्ट ऑफ सीमांचल जोन को शामिल किया गया है। ग्रुप डी में कटिहार, गोपालगंज, रेस्ट ऑफ शाहाबाद और रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र को रखा गया है। सुपर लीग के मुकाबले दो दिवसीय होंगे।

रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र जोन : नंदन शर्मा (सारण), अंकित कुमार (वैशाली), अनिमेष कुमार (कप्तान, पटना), आदर्श कुमार (वैशाली), अभिषेक आनंद (वैशाली), आनंद राय (वैशाली), अभिनव सिंह (पटना), कार्तिक शर्मा (वैशाली), चंदन यादव (सारण), सत्यम कुमार (पटना), राहुल रत्न (पटना), हर्ष राजपूत (सारण), आकाश वर्मा (पटना), सिमुख (पटना), समीर श्रीवास्तव (सारण), नीतीश (वैशाली), आदित्य शिवम-2 (पटना), परवेज अख्तर (सारण)।

रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन : आशुतोष पांडेय (कप्तान, ईस्ट चंपारण), आदित्य कुमार (सीवान), वरुण कुमार (ईस्ट चंपारण), शिवम कुमार सिंह (ईस्ट चंपारण), शोभित कुमार (सीवान), दिवाकर तिवारी (सीवान), कामरान साहेब (वेस्ट चंपारण), आयुष कुमार (सीवान), आयुष कश्यप (वेस्ट चंपारण), उत्तम कुमार (ईस्ट चंपारण), दिनेश कुमार साह (ईस्ट चंपारण), प्रिंस यादव (सीवान), निलेश कुमार (सीवान), आकाश कुमार (वेस्ट चंपारण), अमन राज (ईस्ट चंपारण), आयुष पटेल (वेस्ट चंपारण), आयुष कुमार सिंह (ईस्ट चंपारण)।

रेस्ट ऑफ मिथिला जोन : आदित्य राज (कप्तान, मधुबनी), मो उमर (सीतामढ़ी), वीरेंद्र कुमार मिशु (सुपौल), मो फिरोज (दरभंगा),मणिकांत यादव (दरभंगा), चंद्रेश ठाकुर (मधुबनी), रौशन कुमार (सुपौल), अंकित राज (दरभंगा), मनीष कुमार (दरभंगा), मो सजाद (सुपौल), वैभव मिश्रा (सीतामढ़ी), निशांत कुमार (सुपौल), तेजस्वी यादव (मुधबनी), प्रियांशु कुमार (सीतामढ़ी), सिद्दिकी राजा (सुपौल), अभिषेक कुमार (दरभंगा), वसावन भारद्वाज (दरभंगा), साहिल आनंद (सुपौल)।

रेस्ट ऑफ सेंट्रल जोन : वैभव सूर्यवंशी (कप्तान, समस्तीपुर), अमन कुमार (मुजफ्फरपुर), साहिल राज (सहरसा), अजीत कुमार (खगड़िया), मो आलम (समस्तीपुर), गुड्डू कुमार (मुजफ्फपुर), हर्षित आनंद (खगड़िया), सौरभ सिंह (मुजफ्फरपुर), इरफान अली (सहरसा), विक्रांत कुमार (समस्तीपुर), सुमन कुमार (समस्तीपुर), वासुदेव प्रसाद सिंह (मुजफ्फरपुर), सूरज कुमार (खगड़िया), प्रियम सुमन (खगड़िया), साफिन अफरोज (सहरसा), दिवाकर झा (मुजफ्फरपुर), रौशन कुमार (सहरसा), अंकित सिंह (सहरसा)।

रेस्ट ऑफ अंगिका जोन : राजेश कुमार (कप्तान, भागलपुर), राज वर्मा (जमुई), दिव्यांशु आनंद (मुंगेर), बाबुल आर्या (लखीसराय), अंकित राज (लखीसराय), सचिन कुमार भारद्वाज (जमुई), अमन कुमार सिंह (भागलपुर), समजिन आदित्य (भागलपुर), आर्यन कुमार सिंह (भागलपुर), राजेश भारती (भागलपुर), लक्ष्मण कुमार यादव (मुंगेर), बादल कुमार (जमुई), रियान वर्मा (लखीसराय), अजय कुमार (भागलपुर), आलोक कुमार (मुंगेर), आलोक टंडन (जमुई), आदित्य यादव (लखीसराय), आदित्य जायसवाल (लखीसराय)।

रेस्ट ऑफ सीमांचल जोन : सूर्यम राज (किशनगंज), आदित्य राज (कप्तान), पंचम कुमार (विकेटकीपर), अयान कुमार (मधेपुरा), अभिषेक कुमार (पूर्णिया), अनुज मंधान (पूर्णिया), उज्जवल कुमार (अररिया), रितेश कुमार (पूर्णिया), आरव राज (मधेपुरा), कर्तव्य गुप्ता (मधेपुरा), मोनू (किशनगंज), राहुल कुमार सिंह (पूर्णिया), सत्यम कुमार (पूर्णिया), मोहम्मद कैफ (अररिया), जाहिद अहमद (अररिया), अमन कुमार यादव (अररिया), अंकित कुमार (मधेपुरा)।

रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन : चंदन कुमार (भोजपुर), सलमान हाशमी (कैमूर), सुमित कुमार (बक्सर), हर्ष राज (कप्तान, कैमूर), पीयूष यादव (भोजपुर), हर्ष गिरि (औरंगाबाद), आयुष राज (औरंगाबाद), राजू शर्मा (कैमूर), अनुभव सिंह (कैमूर), अंकुश कुमार अग्रवाल (औरंगाबाद), चिंटू गुप्ता (कैमूर), विवेक यथार्थ (भोजपुर), कन्हैया सिंह (बक्सर), शिवम सिंह (भोजपुर), प्रकाश कुमार (बक्सर), सोनल सिंह राजपूत (औरंगाबाद), रोहित सिंह (भोजपुर), अरुण कुमार यादव (बक्सर)।

रेस्ट ऑफ मगध जोन : उज्ज्वल यादव (कप्तान, गया), सौरभ कुमार (जहानाबाद), जिराल पटेल (नालंदा), लव कुमार (नालंदा), अमन कुमार (गया), उज्ज्वल कुमार (गया), अयान रंजन (गया), शुभम समदर्शी (जहानाबाद), कुमार शुभम (जहानाबाद), रोहित कुमार राजपुर (गया), अंकित यश राज (जहानाबाद), मो सत्तार (शेखपुरा), रिकी शर्मा (नालंदा), राजपाल चौधरी (नालंदा), प्रिंस कुमार (नालंदा), सुशांत सिंह (शेखपुरा), दानिश जावेद चौधरी (शेखपुरा), रिषभ रंजन (जहानबाद)।

Read More

बिहार ओपन फिडे शतरंज: ग्रैंडमास्टर पीटर समेत तीन खिलाड़ी शीर्ष पर, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

पटना: पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में छठे चक्र के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। छह राउंड की समाप्ति के बाद तीन खिलाड़ी 6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

छठे चक्र की शुरुआत से पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व शतरंज में जो पहचान बनाई है, उसी ऊर्जा और प्रतिभा की झलक अब बिहार के खिलाड़ियों में भी देखने को मिल रही है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

मंत्री ने पहले बोर्ड पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव के साथ चाल चलकर छठे चक्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव धर्मेंद्र कुमार और प्राधिकरण के उपनिदेशक हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शीर्ष मुकाबलों में रोमांच

पहले बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पीटर क्रियाकोव ने पटना के तबशीर आलम को 41 चालों में पराजित किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और एक समय ड्रॉ की संभावना भी बनती दिखी, लेकिन अनुभव के दम पर ग्रैंडमास्टर ने जीत अपने नाम कर ली।

दूसरे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने शानदार खेल दिखाते हुए के.के. चटर्जी को 31 चालों में हराया। वहीं तीसरे बोर्ड पर बंगाल के परमब्रत सरकार ने बिहार के पूर्व राज्य चैंपियन सौरभ रूप को मात्र 21 चालों में पराजित कर अपनी स्थिति मजबूत की।वहीं एक अन्य अहम मुकाबले में झारखंड के कृष्ण कुमार साव को दिल्ली के सुंदरम कुमार ने 85 चालों तक चले लंबे संघर्ष में हराया।

अन्य प्रमुख मुकाबलों में अभ्रोज्योति नाथ ने एन. तरुण को पराजित किया, जबकि रुपेश जायसवाल और शुभम कुमार के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके अलावा समीर चौधरी, आशुतोष कुमार, पृथ्वी शर्मा और अमन बलाना ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। इन परिणामों के बाद प्रतियोगिता में खिताब की जंग और भी दिलचस्प हो गई है, जहां हर राउंड के साथ प्रतिस्पर्धा और कड़ी होती जा रही है।

Read More

बारिश ने छीना जीत का मौका, BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर अकादमी के बीच मैच रद्द; दोनों टीम को मिला 1-1 अंक

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचने के बाद बारिश के कारण रद्द (Abandoned) कर दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCCA जूनियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 32.5 ओवर में 252 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विवान ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आयुष ने 26 रन और कप्तान रौनक कुमार ने तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में भी बड़ा योगदान (92 रन) मिला। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आयुष दीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं अभिराज सिंह ने 2 विकेट और अन्य गेंदबाजों ने भी योगदान दिया।

253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बना लिए थे और मुकाबला रोमांचक स्थिति में था। टीम की ओर से अतु ने नाबाद 49 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि युवराज भारती ने 23 रन और सिद्धार्थ ने तेज 14 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। BCCA जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी में इर्फान आलम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट मात्र 7 रन देकर लिया, जबकि कुमार उज्जवल और आयुष को भी 1-1 सफलता मिली।

हालांकि मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका था, लेकिन अचानक बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस तरह दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े, जबकि दर्शकों को एक संभावित रोमांचक परिणाम से वंचित रहना पड़ा।

Read More

राज कमल की घातक गेंदबाजी से किरण क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, डीके क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से हराया

नालंदा: अंडर-16 यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीके क्रिकेट एकेडमी, पटना को 41 रनों से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला नालंदा क्रिकेट एकेडमी, एकंगरसराय मैदान पर खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39.1 ओवर में 213 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू संजीत कुमार ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि तेज बल्लेबाजी करते हुए राज कमल ने 46 रन और अन्य खिलाड़ियों ने उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीके क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि तेजश कुमार ने शानदार 75 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 35.1 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

किरण क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान राज कमल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में मात्र 24 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनके अलावा श्याम कुमार ने 3 विकेट और पियूष कुमार ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। राज कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन (46 रन और 5 विकेट) के दम पर किरण क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 41 रनों से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: केशव कुमार के शतक से ईआरसीसी की रोमांचक जीत

पटना, 27 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में ईआरसीसी (E R C C) ने राइजिंग स्टार को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी क्षणों तक परिणाम अनिश्चित बना रहा।

राइजिंग स्टार ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम के लिए अमन राज ने शानदार नाबाद 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। उनके अलावा अनिमेष कुमार ने 46 रन और रौशन राज ने 28 रन का योगदान दिया। ईआरसीसी की ओर से गेंदबाजी में रोहित राज ने 2 विकेट झटके, जबकि मुकेश पटेल और केशव कुमार को 1-1 सफलता मिली।

केशव कुमार का मैच जिताऊ शतक

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईआरसीसी टीम की शुरुआत साधारण रही, लेकिन केशव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 115 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आदित्य ने 39 रन और रोहित राज ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ईआरसीसी ने 37.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी में सनी सम्राट का दमदार प्रदर्शन

राइजिंग स्टार की ओर से सनी रतन सम्राट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं गोविंद कुमार ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में केशव कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी के लिए निर्णायक साबित हुई। इस जीत के साथ ईआरसीसी ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.