KRIDA NEWS

Shlochna Memorial Under-14 Cricket Tournament में अर्नव की शानदार पारी से सुपर ओवर विजयी

पटनाः स्किल क्रिकेट एकेडमी द्वारा फुलवारी ग्राउंड में आयोजित श्लोचना मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट (Shlochna Memorial Under-14 Cricket Tournament) मे शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अर्नव की शानदार पारी से सुपर ओवर ने वी.के.एस एकेडमी को 3 विकेट से हराया। अर्नव को हरफनमौला ( 68 रन और 1 विकेट) प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

सुपर ओवर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वी.के.एस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 183 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। वी.के.एस के लिए आदित्य ने 58, अरमान ने 41, पियूष ने 20, राजवीर ने 14 और आयान ने 10 रन बनाए। सुपर ओवर के लिए गेंदबाजी करते हुए यश ने 3, अर्सलान ने 2, अभिषेक ने 1, अस्तिव ने 1, अर्नव ने 1 और अविराम ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर ओवर की टीम 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। सुपर ओवर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव बिना खाता खोले ही चलते बने। अविराम ने 28 रन और यश ने 14 रन बनाए। सुपर ओवर की टीम एक समय हार के कगार पर पहुंच गई थी। जब 91 के स्कोर पर 7वां विकेट था। उसके बाद अर्नव और आर्यन ने मिलकर 8वें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। अर्नव ने 68 और आर्यन ने 23 रन बनाए। वी.के.एस के लिए सक्षम ने 3, पियूष ने 1, अरमान ने 1 और अनमोल ने 1 विकेट चटकाए।

Read More

राज कमल की घातक गेंदबाजी से किरण क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, डीके क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से हराया

नालंदा: अंडर-16 यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीके क्रिकेट एकेडमी, पटना को 41 रनों से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला नालंदा क्रिकेट एकेडमी, एकंगरसराय मैदान पर खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39.1 ओवर में 213 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू संजीत कुमार ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि तेज बल्लेबाजी करते हुए राज कमल ने 46 रन और अन्य खिलाड़ियों ने उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीके क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि तेजश कुमार ने शानदार 75 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 35.1 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

किरण क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान राज कमल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में मात्र 24 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनके अलावा श्याम कुमार ने 3 विकेट और पियूष कुमार ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। राज कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन (46 रन और 5 विकेट) के दम पर किरण क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 41 रनों से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: केशव कुमार के शतक से ईआरसीसी की रोमांचक जीत

पटना, 27 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में ईआरसीसी (E R C C) ने राइजिंग स्टार को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी क्षणों तक परिणाम अनिश्चित बना रहा।

राइजिंग स्टार ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम के लिए अमन राज ने शानदार नाबाद 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। उनके अलावा अनिमेष कुमार ने 46 रन और रौशन राज ने 28 रन का योगदान दिया। ईआरसीसी की ओर से गेंदबाजी में रोहित राज ने 2 विकेट झटके, जबकि मुकेश पटेल और केशव कुमार को 1-1 सफलता मिली।

केशव कुमार का मैच जिताऊ शतक

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईआरसीसी टीम की शुरुआत साधारण रही, लेकिन केशव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 115 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आदित्य ने 39 रन और रोहित राज ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ईआरसीसी ने 37.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी में सनी सम्राट का दमदार प्रदर्शन

राइजिंग स्टार की ओर से सनी रतन सम्राट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं गोविंद कुमार ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में केशव कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी के लिए निर्णायक साबित हुई। इस जीत के साथ ईआरसीसी ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट में पैंथर्स व तूफांस ने दर्ज की जीत

पटना: श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक में चल रहे कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट में आईआईटी पैंथर्स ने अगस्त्या स्ट्राइकर्स पर 9 रन से तो मगध तूफांस ने महाविद्या योद्धास पर 52 रन से जीत दर्ज की।

शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में पैंथर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पैंथर्स ने युवराज के नाबाद 65 रन, शुभम आर्या के 24 की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। युवराज ने 54 गेंदों में 7 चौके व तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाए।स्ट्राइकर्स के लिए मोहित ने 4 ओवर में 22 रन खर्च कर तीन और शौर्य ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में अगस्त्या स्ट्राइकर्स को विकेटकीपर बल्लेबाज वेद नारायण व कप्तान अभिनव ने तेज शुरुआत दी। वेद ने जहां 38 गेंदों में 34 रन बनाए वहीं अभिनव ने 72 गेंदों में 55 रन जोड़े। लेकिन इनके आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सकें निर्धारित 20 ओवर 4 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। इस तरह मैच को नौ रन से गंवा दिया। विजेता टीम के युवराज को मगध साइंस कोचिंग के डायरेक्टर पंकज सर ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
आईआईटी पैंथर्स : 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन, आरव चंद्रा 10, युवराज नाबाद 65, शुभम आर्या 24, अतिरिक्त 43, मोहित राज 3/22, हर्षित शर्मा 1/35, अचिंत्य तेजस दिव्यांश 1/16, निखिल 2/17।
अगस्त्या स्ट्राइकर्स: 20 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन, वेद नारायण 34, अभिनव 55, अतिरिक्त 47, शशांक शेखर 2/28, आरव चंद्रा 1/9।

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच मगध तूफांस व महाविद्या योद्धास के बीच खेला गया। तूफांस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष्मान जैन के नाबाद 77 रन और अनुराग यादव के 21 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जवाब में योद्धास लक्ष्य को निर्धारित 20 ओवर में हासिल नहीं कर सकी और 4 विकेट खोकर 100 रन ही जोड़ पाई। इस तरह तूफांस ने यह मैच 52 रन से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आयुष्मान को डॉ। शाम्भवी सिंह व पुल्लकित राज ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
मगण तूफांस : 20 ओवर में 2 विकेट पर 152 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 77, अनुराग कुमार यादव 21, अभिनव आर्या नाबाद 8, अतिरिक्त 45, देवांश पांडे 1/7, आशीष 1/9।
महाविद्या योद्धास: 20 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन, शशांक शेखर 13, आयुष 36, जीत ज्योति 10, अतिरिक्त 31, अभिषेक 2/4, आनंद 1/14।

Read More

बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज: ग्रैंडमास्टर पीटर, रेयान समेत 19 खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर

पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग (बिहार सरकार) एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। चौथे चक्र की समाप्ति के बाद 19 खिलाड़ी 4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जिससे प्रतियोगिता और भी दिलचस्प हो गई है।

शीर्ष बोर्ड पर ग्रैंडमास्टर पीटर का दमदार प्रदर्शन

चौथे चक्र के शीर्ष मुकाबले में रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने बिहार के जूनियर चैंपियन दिव्यांशु सिंह को 36 चालों में पराजित किया। काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने फ्रेंच डिफेंस का शानदार उपयोग किया और अपने ऊंटों के बेहतरीन तालमेल से प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की।

रेयान की मैराथन जीत

दूसरे बोर्ड पर बिहार के उभरते सितारे रेयान मोहम्मद ने उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह के खिलाफ 101 चालों की लंबी और रोमांचक बाजी खेलते हुए जीत दर्ज की। एंडगेम में शानदार रणनीति अपनाते हुए रेयान ने अपनी बढ़त को जीत में तब्दील किया। तीसरे बोर्ड पर दिल्ली के समीर चौधरी और बंगाल के अलेख्य मुखोपाध्याय के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। चौथे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने बिहार के प्रेम कुमार को 55 चालों में हराया। पांचवें बोर्ड पर नेपाल के फिडे मास्टर रुपेश जायसवाल ने ऐशानी पाठक को 35 चालों में पराजित किया।

इसके अलावा परमब्रत सरकार, अमन बलाना, कृष्णम हाजरिका और गुरुंग रोहित ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान की दौड़ में खुद को बनाए रखा। लगातार कड़े मुकाबलों के बीच 19 खिलाड़ियों का समान अंकों के साथ शीर्ष पर बने रहना यह दर्शाता है कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का स्तर बेहद ऊंचा है। आने वाले चक्रों में खिताब की दौड़ और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.