KRIDA NEWS

Sarfaraz Khan को शतक बनाने के बाद जश्न मनाना पड़ा भारी, वेस्टइंडीज दौरे पर चयन नहीं किए जाने के बाद बीसीसीआई ने कहा- फिटनेस और अनुशासन में कमी के कारण नहीं मिली टीम में जगह

वेस्टइंडीज दौरे पर सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी। भारतीय टीम के ऐलान के बाद सरफराज खान को टीम में नहीं शामिल करने पर बीसीसीआई को लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही थी। लेकिन इसी बीच बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि सरफराज को खराब फिटनेस और अनुशासन में कमी के कारण टीम में चयन नहीं किया गया है।

दायें हाथ के बल्लेबाज सरफराज ने रणजी ट्रॉफी के पिछले तीन सीजन में 2566 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में प्रथम श्रेणी के 37 मैचों में 79.65 की औसत से रन बनाए हैं। ऐसे में अंडर-19 विश्व कप में दो बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी की टीम में जगह नहीं मिलने पर लगातार सवाल उठ रहा है। टीम में रुतुराज गायकवाड़ का चयन हुआ है जिनके प्रथम श्रेणी करियर का औसत 42 के करीब है।

टीम के चयन से जुड़े बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘इस तरह की नाराजगी वाली प्रतिक्रियाएं समझ में आती हैं लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि सरफराज को बार-बार नजरअंदाज किए जाने के पीछे का कारण सिर्फ क्रिकेट नहीं है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से उनका चयन नहीं हो रहा है।’’ उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘क्या चयनकर्ता नासमझ है जो लगातार दो सत्र में 900 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को नजरअंदाज करेंगे? टीम में चयन नहीं होने के पीछे एक बड़ा कारण उनकी फिटनेस है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरफराज को इस मामले में काफी मेहनत करनी होगी और अपना वजन कम करके अधिक फिटनेस के साथ वापसी करनी होगी। चयन के लिए केवल बल्लेबाजी फिटनेस ही एकमात्र मानदंड नहीं है।’’ बीसीसीआई के अधिकारी के मुताबिक फिटनेस के साथ ही सरफराज का मैदान के अंदर और बाहर का रवैया भी अनुशासन के मानदंड पर खरा नहीं रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैदान के अंदर और बाहर उसका आचरण शीर्ष स्तर का नहीं रहा है। उसकी कुछ बातें और कुछ भाव भंगिमा अनुशासन की दृष्टिकोण से अच्छी नहीं रही है। उम्मीद है कि सरफराज और उनके पिता तथा कोच नौशाद खान के साथ इन पहलुओं पर काम करेंगे।’’

Sarfaraz Khan की अक्रामता ही चयनकर्ताओं को रास नहीं आई

माना जा रहा है कि इस साल दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच में दिल्ली के खिलाफ शतक लगाने के बाद सरफराज का आक्रामक तरीके से जश्न मनाना चयनकर्ताओं को नागवार गुजरा। उस समय चयन समिति के तत्कालीन प्रमुख चेतन शर्मा स्टेडियम में मौजूद थे। इससे पहले, 2022 रणजी ट्रॉफी फाइनल के दौरान उनके आचरण ने मध्यप्रदेश के कोच और मुंबई के पूर्व दिग्गज चंद्रकांत पंडित को नाराज कर दिया था। इस अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या आईपीएल के खराब प्रदर्शन और शॉट गेंद के सामने उनकी कमजोरी के कारण ने क्या ऐसा फैसला लेने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मीडिया द्वारा बनाई गई धारणा है। जब मयंक अग्रवाल भारतीय टेस्ट टीम में आए, तो उन्होंने एक सत्र में प्रथम श्रेणी में लगभग 1000 रन बनाए थे। क्या एमएसके प्रसाद की समिति ने उनके आईपीएल रिकॉर्ड को देखा? हनुमा विहारी के साथ भी ऐसा ही था। वह भी घरेलू क्रिकेट खेल कर राष्ट्रीय टीम में आये थे। भारतीय टीम में चयन के लिए जब उनके आईपीएल रिकॉर्ड को नहीं देखा गया तो फिर सरफराज के साथ ऐसा क्यों होगा।

उन्होंने कहा कि सरफराज के लिए अब टीम में जगह बनाना और मुश्किल होगा। गायकवाड़ के साथ सूर्यकुमार यादव भी टीम में जगह के दावेदार है और श्रेयस अय्यर जब चोट से उबर जायेंगे तो टीम में वापसी का उनका भी दावा मजबूत होगा।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट: अगस्त्या स्ट्राइकर्स और कुसुमराज टाइगर्स ने हासिल की जीत

पटना। श्रीकृष्णा खेल मैदान पर जारी कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट में अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायगो केयर परफैक्टस को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जहां अगस्त्या की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दबदबा बनाया। दिन का दूसरा मुकाबला कुसुमराज टाइगर्स और महाविद्या योद्धास के बीच खेला गया, जिसमें टाइगर्स ने 26 रन से शानदार जीत दर्ज की।

अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने हासिल की 10 विकेटों से जीत

बुधवार को लीग के चौथे दिन डायगो केयर परफैक्टस और अगस्त्या स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और डायगो को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायगो की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज अभि नारायण ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य प्रकाश ने 10 रन और अभिनव राज ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। अगस्त्या की गेंदबाजी काफी प्रभावी रही। अचित्या तेजस दिव्यांश और शौर्य ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि हर्षित शर्मा और निखिल को 1-1 सफलता मिली।

111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्या स्ट्राइकर्स की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए शानदार अंदाज में 16.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान अभिनव ने नाबाद 56 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 54 गेंदों पर 11 चौके जड़े। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज वेद नारायण ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। अभिनव के शानदार प्रदर्शन के लिए जेपी उपाध्याय ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:
डायगो केयर परफैक्टस: 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन , अभि नारायण 31, अभिनव राज नाबाद 19, आदित्य प्रकाश 10, अतिरिक्त 26। गेंदबाज: अचित्या तेजस दिव्यांश 2/22, शौर्य 2/13, हर्षित शर्मा 1/9, निखिल 1/22
अगस्त्या स्ट्राइकर्स: 16.2 ओवर में बिना विकेट पर 112 रन, अभिनव नाबाद 56, वेद नारायण नाबाद 26, अतिरिक्त 30.

कुसुमराज टाइगर्स ने महाविद्या योद्धास को हराया

टॉस जीतकर महाविद्या योद्धास ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसुमराज टाइगर्स ने निर्धारित 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यश राज ने 37 रन, कप्तान ऋषभ ने 36 रन और वेदांत वरुण ने 26 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौर्या ने 13 रन जोड़े, जबकि टीम को 29 अतिरिक्त रन भी मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाविद्या योद्धास की टीम निर्धारित ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। कप्तान शशांक शेखर ने 41 रन की पारी खेली, जबकि भागर्व ने नाबाद 26 और प्रणव शाश्वत ने 25 रन बनाए। इसके बावजूद टीम 18 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और मुकाबला 26 रन से हार गई। कुसुमराज टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में अनुशासित प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे योद्धास की टीम दबाव में रही।मुनिश कुमार ने यश राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:
कुसुमराज टाइगर्स: 18 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन (यश राज 37, ऋषभ 36, वेदांत वरुण 26, मौर्या 13, अतिरिक्त 29)
गेंदबाज: कान्हा 1/8, वंश कुमार 1/19, शशांक शेखर 1/24

महाविद्या योद्धास: 18 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन (शशांक शेखर 41, भागर्व नाबाद 26, प्रणव शाश्वत 25, अतिरिक्त 31)
गेंदबाज: कुमार दर्श 1/15, प्रखर गिरी 1/18

Read More

कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग मई में, सिर्फ पटना जिला के खिलाड़ियों को मौका

पटना: राजधानी पटना में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आगामी मई महीने में कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग का आयोजन किया जायेगा। यह लीग खास तौर पर स्कूली खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-12 और अंडर-15 दो आयु वर्गों में मुकाबले होंगे।

स्कूली स्तर के क्रिकेट को बढ़ावा देना उद्देश्य

फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य पटना जिला में स्कूली स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि चयन ट्रायल पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किये जायेंगे और हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

सिर्फ पटना जिला के खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर

इस प्रतियोगिता की एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि इसमें केवल पटना जिला के स्कूलों के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता और बेहतर अवसर मिल सके। आयोजकों के अनुसार, दोनों कैटेगरी में कुल 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे प्रतियोगिता काफी प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक होने की उम्मीद है। लीग में भाग लेने वाली टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल के माध्यम से किया जायेगा, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही मंच मिल सके।

सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में होंगे मुकाबले

इस लीग की खास बात यह होगी कि सभी मुकाबले सफेद गेंद से रंगीन ड्रेस (कलर किट) में खेले जायेंगे, जिससे खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट जैसा अनुभव मिलेगा। आयोजन समिति का मानना है कि इस तरह के प्रारूप से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और वे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकेंगे।

खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

लीग के दौरान खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था भी की गई है। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं और चयन प्रक्रियाओं में प्राथमिकता देने की भी योजना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस लीग को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके। यह लीग निश्चित रूप से पटना के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगी, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार कर सकेंगे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी U-13: रोमांचक मुकाबले में बीसीसीए ‘बी’ टीम की जीत, आशा बाबा अकादमी को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच आखिरी ओवर तक रोमांच से भरपूर रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने 36.5 ओवर में 275 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 101 गेंदों पर 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 23 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान युवराज भट्ट ने 69 रन और मुन्ना कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। बीसीसीए ‘बी’ टीम की ओर से गेंदबाजी में गौरव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 17 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर के बावजूद दबाव में रखा। इसके अलावा अवधेंद्र कुमार ने 2 विकेट और आदित्य राज ने 2 विकेट हासिल किए।

276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीए ‘बी’ टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान अंकुश यादव ने 30 रन बनाए, जबकि गौरव कुमार ने 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा। मध्यक्रम में अवधेंद्र कुमार (24 रन), आदित्य कुमार (18 रन) और ऋषभ राज तिवारी (22 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां चिरंजीवी (नाबाद 11 रन) और सुमरन कुमार (नाबाद 4 रन) ने संयम दिखाते हुए टीम को 40 ओवर में 9 विकेट पर 276 रन तक पहुंचाया और 1 विकेट से यादगार जीत दिलाई।

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में मुन्ना कुमार ने 2 विकेट, जबकि आदित्य राज, आयुष कुमार, उमंग प्रभाकर और तरुण सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से चूक गई। इस तरह बीसीसीए ‘बी’ टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए असंभव दिख रहे लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना में ‘लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट’ का आगाज 28 मार्च से, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मंच

पटना: राजधानी पटना के खेल प्रेमियों और उभरते क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कछुआरा स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड में “लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट” का भव्य उद्घाटन आगामी 28 मार्च से होने जा रहा है। यह क्रिकेट एकेडमी उन सभी बच्चों और युवाओं के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म साबित होगी, जो क्रिकेट में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एकेडमी में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। अनुभवी और प्रशिक्षित कोच खिलाड़ियों को बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की ट्रेनिंग देंगे, जिससे वे अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।एकेडमी की खास बात यह है कि यहां हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों का स्वागत है। चाहे आप शुरुआती खिलाड़ी हों या अपने खेल को निखारना चाहते हों, यहां हर किसी के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

आधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं, प्रोफेशनल कोचिंग और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल इस एकेडमी को खास बनाते हैं। यहां नियमित प्रैक्टिस सेशन, मैच सिमुलेशन और फिटनेस ट्रेनिंग के जरिए खिलाड़ियों को पूरी तरह तैयार किया जाएगा। अगर आप या आपके बच्चे में क्रिकेट को लेकर जुनून है, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। आज ही नामांकन कराएं और अपने क्रिकेट सपनों को उड़ान दें।

यह एकेडमी पटना के कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड खेमनीचक, कछुआरा में खोला जा रहा है। जहां खिलाड़ियों के लिए खेल का एक अलग माहौल बनाया गया है, जिससे खिलाड़ियों का खेल निखर सके। इच्छुक खिलाड़ी और अभिभावक अधिक जानकारी और नामांकन के लिए इन नंबरों पर 7782868048, 9113311313 संपर्क कर सकते हैं।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.