KRIDA NEWS

परमेश्वर दयाल मेमोरियल क्रिकेट में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

पटना। आदित्य (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने अगस्त्य क्लासेज द्वारा प्रायोजित परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले राउंड के मैच में श्रीराम खेल मैदान नौ विकेट से पराजित किया।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित सीएबी ग्राउंड पर खेले गए मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए श्री राम खेल मैदान ने 12.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 77 रन बनाये। जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम 10.2 ओवर में 1 विकेट पर 79 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आदित्य को वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा प्रायोजित प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
श्रीराम खेल मैदान : 12.3 ओवर में 77 रन पर ऑल आउट सोनू 17, पीयूष 12, अतिरिक्त 34, आदित्य 4/25, पीयूष 2/10, उत्सव 1/19, देवराज 1/16, रन आउट-2
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 10.2 ओवर में 1 विकेट पर 79 रन, साहिल गौतम 33, उत्सव 22, अतिरिक्त 20, देवांश 1/31

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 टूर्नामेंट में नाइटराइडर्स और क्वांटम वारियर्स की धमाकेदार जीत

पटना। कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन—6 में मंगलवार का दिन बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के नाम रहा, जहां कप्तान शान गोस्वामी ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को एकतरफा जीत दिलाई। गेंद और बल्ले दोनों से चमकते हुए शान ने मैच को पूरी तरह नाइटराइडर्स के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वांटम वारियर्स ने ऑक्सफोड सुपरकिंग्स पर 90 रन से जीत दर्ज की ।

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बीआईएचईआर नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एसआरयू फाइटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से ओम साहिल ने 45 और सचिन यादव ने 34 रन की अहम पारियां खेलीं। नाइटराइडर्स के कप्तान शान गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइटराइडर्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। कप्तान शान गोस्वामी ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए नाबाद 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में तीन छक्के और 11 चौके जड़ते हुए टीम को महज  12.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत दिला दी। अमन राज ने 30 रन का उपयोगी योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए शान गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
एसआरयू फाइटर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन (ओम साहिल 45, सचिन यादव 34, नीरज 13, आदर्श नाबाद 12, अतिरिक्त 19; शान गोस्वामी 3/32, परयूष 2/26, प्रेम 1/17, विपुल 1/9)
बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 12।4 ओवर में 1 विकेट पर 144 रन (शान गोस्वामी नाबाद 76, अमन राज 30, अतिरिक्त 28; प्रणीत 1/25)

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच क्वांटम वारियर्स बनाम ऑक्सफोड सुपरकिंग्स के बीच खेला गया, जिसमें वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में रोहन सिंह के नाबाद 66 रन, अमन कुमार के 45 और प्रांजल के 32 रन की मदद से 215 रन का स्कोर पांच विकेट खोकर बनाए। जवाब में सुपरकिंग्स के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके। पूरी टीम 15.1 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। सुपरकिंग्स की ओर से सर्वाधिक 29 रन कप्तान अनिकेत प्रकाश ने बनाए। विजेता टीम के अमन कुमार (45 रन व 2 विकेट) को बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया। दोनों मैचों के प्लेयर आफ द मैच को बतौर अतिथि मौजूद रही प्रीति राय, डॉ. सदीक्षा व डॉ. निशि सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
क्वांटम वारियर्स: 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन, (आयुष यादव 10, अमन कुमार 45, प्रत्युष सुंदरम 31, रोहन सिंह नाबाद 66, प्रांजल 32, अतिरिक्त 30, अंशु कुमार 2/47, आरव कुमार चंद्रा 2/43, पीयूष रंजन 1/49)

ऑक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 15।1 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन, (चिराग सुजीत झा 12, अनिकेत प्रकाश 29, आयुष राज 13, भविष्य कुमार 10, अतिरिक्त 37, रजनीश 1/16, यशस्वी 1/19, अमन कुमार 2/15, अमनदीप सिंह 1223, शिवम कुमार 1/0।)

Read More

अश्मिता खेलो इंडिया वुमेंस बास्केटबॉल लीग का गया में सफल आयोजन, डीपीएस गया बनी चैंपियन

गया: गया जिला में अचिनिता खेलो इंडिया वुमेंस बास्केटबॉल लीग का आयोजन गया डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं ओपेन माइंड्स के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह दो दिवसीय टूर्नामेंट था, जिसमें पूरे गया जिला से कुल 10 टीमों ने भाग लिया।

प्रतिभाग करने वाली टीमों में डीपीएस गया, जीबीएस टिकारी, जीबीपीएस पहाड़पुर, जीआरसी बोधगया, क्रेन शेरघाटी, ओपेन माइंड्स बिरला स्कूल, मगध हूपर्स, नाज़रेथ एकेडमी एवं महाबोधि ट्री शामिल रहीं। टूर्नामेंट का उद्घाटन 29 तारीख को अत्री के विधायक श्री रोमित कुमार द्वारा किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार बास्केटबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री सुशील कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी विनय कुमार, गया जिला कबड्डी एसोसिएशन के श्री आनंद कुमार सिंह, गया कॉलेज के पी.टी.आई श्री अंजनी कुमार तथा क्रेन शेरघाटी की प्रिंसिपल श्रीमती प्रतिभा कुमारी भी मौजूद थीं।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस गया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं क्रेन गया उपविजेता रही तथा मगध हूपर्स की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह टूर्नामेंट महिला बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

इस संबंध में जानकारी गया जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री सरवर अली ने दी। इस अवसर पर संगठन के कई सदस्य एवं सहयोगी भी उपस्थित रहे, जिनमें शाहरुख जफर, अभिषेक कुमार, अतुल कुमार, रंजन कुमार, सुजीत कुमार, तेजस कुमार, फराज खान, तन्वी राज एवं आदर्श कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

Read More

ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव का जलवा, एक साथ 36 खिलाड़ियों से खेला मुकाबला, सिर्फ तीन रहे ड्रॉ

पटना: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में शतरंज प्रेमियों को एक अनोखा और रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने बिहार के 36 युवा खिलाड़ियों के साथ एक साथ मुकाबले खेले। इस विशेष ‘सिमल्टेनियस चेस’ मुकाबले ने प्रतिभा और अनुभव के अद्भुत संगम को प्रदर्शित किया।

करीब तीन घंटे तक चले इस मुकाबले में नन्हे खिलाड़ियों ने ग्रैंडमास्टर को कड़ी चुनौती दी। हालांकि क्रियाकोव ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए अधिकांश मुकाबलों में जीत हासिल की, लेकिन बिहार के तीन उभरते खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबले ड्रॉ कराने में सफलता पाई। इन खिलाड़ियों में कुमार सृजन (पटना), अभिजीत कुमार (भागलपुर) और अभिमन्यु कुमार (पटना) शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलता है।

मुकाबले के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं, ड्रॉ खेलने वाले तीनों खिलाड़ियों को ग्रैंडमास्टर और अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह आयोजन बिहार में शतरंज के बढ़ते स्तर और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने आने वाले समय में राज्य में इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया।

Read More

आकाश यादव की अर्धशतकीय पारी से BCCA जूनियर्स की शानदार जीत, इमर्जिंग प्लेयर्स को 7 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में BCCA जूनियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। कार्तिक राज को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी की टीम 24.4 ओवर में 120 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से पीयूष राज ने 37 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि आयुष दीप ने 16 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 41 रन मिले, जो स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाने में अहम साबित हुए। BCCA जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज यादव, इरफान आलम और आयुष ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को दबाव में रखा।

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी BCCA जूनियर्स की टीम ने 28.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो आकाश यादव रहे, जिन्होंने नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके अलावा विवान ने नाबाद 18 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इमर्जिंग प्लेयर्स की ओर से विवेक सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि अभिराज को 1 सफलता मिली, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। इस जीत के साथ BCCA जूनियर्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.