KRIDA NEWS

Alpha T25 Under-16 Tournament में आदित्य ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, अल्फा स्पोर्ट्स और ट्रम्पेट सीसी विजयी

पटना: अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित अल्फा टी25 अंडर-16 टूर्नामेंट (Alpha T25 Under-16 Tournament) में शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में ट्रम्पेट सीसी ने द शिल्ड को 6 विकेट से हराया। वहीं आज के दूसरे मुकाबले में अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी ने बीपीसीए को 131 रनों के बड़े अंतर से हराया।

ट्रम्पेट सीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द शिल्ड की टीम ने सभी विकेट खोकर 191 रन बनाए। जिसमें नंदकिशोर ने 89 और अंकित ने 48 रनों की पारी खेली। ट्रम्फेट के लिए विकास कृष्णा ने 3 और प्रतीक सिन्हा ने 2 विकेट चटकाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रम्पेट सीसी ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। विकास कृष्णा ने 71, पार्थ ने 50, रिषभ राज ने 35 और देवांश ने 30 रनों की पारी खेली। द शिल्ड के लिए उज्जवल ने 1, मोनू ने 1, रितिक ने 1 और अंकित ने 1 विकेट लिए।

वहीं आज के दूसरे मैच में अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अल्फा स्पोर्ट्स के लिए आदित्य ने 107 रनों की पारी खेली। आदित्य ने इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले और दोनों मैचों में शतक जड़ा। इससे पहले आदित्य ने नाबाद 171 रनों की पारी खेली और आज खेले गए मुकाबले में आदित्य ने 46 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। आदित्य के अलावा पंकज ने 34, पुष्पम ने 29 और गौतम ने 17 रनों का योगदान दिया। बीपीसीए के लिए राजकिशोर ने 2, शिवम ने 1 और मोहित ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपीसीए की टीम 100 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें अभ्यूदय ने 49, राज किशोर ने 11 और हर्षि राज ने 12 रनों का योगदान दिया। अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए शुधांशु ने 4, शंभू कुमार ने 5 और रजनीश ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को 131 रनों से जीत लिया।

विकास कृष्णा को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के आदित्य को शतक जड़ने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आदित्य ने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़कर सभी का ध्यान अपने तरफ आकर्षित किया।

Read More

बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग 2026: K.P.S पब्लिक स्कूल की बड़ी जीत, किडजी बिहटा ने 8 विकेट से मारी बाजी

पटना: बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग 2026 में आज खेले गए स्कूल क्रिकेट मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां दोनों मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। K.P.S पब्लिक स्कूल ने माउंट लिटेरा, बोधगया को 134 रनों हराया। किडज़ी ने महाविद्या ग्लोबल स्कूल सीनियर को हराया।

K.P.S पब्लिक स्कूल की 134 रनों से बड़ी जीत

पहले मुकाबले में K.P.S पब्लिक स्कूल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिव्यांशु राज ने शानदार 85 रन की पारी खेली, जबकि प्रखर सिन्हा (35 रन) और उज्ज्वल (27 रन) ने भी अहम योगदान दिया। माउंट लिटेरा, बोधगया की ओर से अनुराग और संस्कार सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम गेंदबाजी में ज्यादा असर नहीं छोड़ सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी माउंट लिटेरा की टीम 25 ओवर में महज 108 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन कुमार (34 रन) और संस्कार (29 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज विफल रहे। K.P.S की ओर से गेंदबाजी में उज्ज्वल कुमार ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि दिव्यांशु, हर्ष और अंश पांडेय ने 2-2 विकेट लेकर टीम को 134 रनों की बड़ी जीत दिलाई।

इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए दिव्यांशु राज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल कुमार को मैच का MVP भी घोषित किया गया।

किड जी बिहटा ने जीता मुकाबला

दूसरे मुकाबले में महाविद्या ग्लोबल स्कूल (सीनियर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से अनमोल (30 रन), रौनक गुप्ता (23 रन), आदित्य शेखर (17 रन) और प्रत्यय अमृत (16 रन) ने योगदान दिया। किडज़ी, बिहटा की ओर से बिलाल बिन शाहिद और बिलाल शाह ने 2-2 विकेट लेकर गेंदबाजी में प्रभाव डाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किडज़ी बिहटा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 149 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से प्रियांशु शर्मा ने नाबाद 49 रन, शिवाय ने नाबाद 32 रन और सचिन सिंह ने 23 रन बनाकर जीत आसान कर दी। महाविद्या की ओर से अमन कुमार को 2 विकेट मिले।

इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रियांशु शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अमन कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। वहीं, सचिन सिंह को उनके अहम योगदान के लिए मैच का MVP घोषित किया गया।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अश्वानी ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के CMD अश्वानी सिंह और अधिवक्ता, DLSA पटना शांभवी राज उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इन मुकाबलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्कूल स्तर पर क्रिकेट प्रतिभा तेजी से उभर रही है और आने वाले समय में यही खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Read More

बिहार ओपन फिडे शतरंज: ग्रैंडमास्टर पीटर समेत तीन खिलाड़ी शीर्ष पर, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

पटना: पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में छठे चक्र के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। छह राउंड की समाप्ति के बाद तीन खिलाड़ी 6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

छठे चक्र की शुरुआत से पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व शतरंज में जो पहचान बनाई है, उसी ऊर्जा और प्रतिभा की झलक अब बिहार के खिलाड़ियों में भी देखने को मिल रही है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

मंत्री ने पहले बोर्ड पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव के साथ चाल चलकर छठे चक्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव धर्मेंद्र कुमार और प्राधिकरण के उपनिदेशक हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शीर्ष मुकाबलों में रोमांच

पहले बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पीटर क्रियाकोव ने पटना के तबशीर आलम को 41 चालों में पराजित किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और एक समय ड्रॉ की संभावना भी बनती दिखी, लेकिन अनुभव के दम पर ग्रैंडमास्टर ने जीत अपने नाम कर ली।

दूसरे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने शानदार खेल दिखाते हुए के.के. चटर्जी को 31 चालों में हराया। वहीं तीसरे बोर्ड पर बंगाल के परमब्रत सरकार ने बिहार के पूर्व राज्य चैंपियन सौरभ रूप को मात्र 21 चालों में पराजित कर अपनी स्थिति मजबूत की।वहीं एक अन्य अहम मुकाबले में झारखंड के कृष्ण कुमार साव को दिल्ली के सुंदरम कुमार ने 85 चालों तक चले लंबे संघर्ष में हराया।

अन्य प्रमुख मुकाबलों में अभ्रोज्योति नाथ ने एन. तरुण को पराजित किया, जबकि रुपेश जायसवाल और शुभम कुमार के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके अलावा समीर चौधरी, आशुतोष कुमार, पृथ्वी शर्मा और अमन बलाना ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। इन परिणामों के बाद प्रतियोगिता में खिताब की जंग और भी दिलचस्प हो गई है, जहां हर राउंड के साथ प्रतिस्पर्धा और कड़ी होती जा रही है।

Read More

बारिश ने छीना जीत का मौका, BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर अकादमी के बीच मैच रद्द; दोनों टीम को मिला 1-1 अंक

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचने के बाद बारिश के कारण रद्द (Abandoned) कर दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCCA जूनियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 32.5 ओवर में 252 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विवान ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आयुष ने 26 रन और कप्तान रौनक कुमार ने तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में भी बड़ा योगदान (92 रन) मिला। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आयुष दीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं अभिराज सिंह ने 2 विकेट और अन्य गेंदबाजों ने भी योगदान दिया।

253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बना लिए थे और मुकाबला रोमांचक स्थिति में था। टीम की ओर से अतु ने नाबाद 49 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि युवराज भारती ने 23 रन और सिद्धार्थ ने तेज 14 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। BCCA जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी में इर्फान आलम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट मात्र 7 रन देकर लिया, जबकि कुमार उज्जवल और आयुष को भी 1-1 सफलता मिली।

हालांकि मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका था, लेकिन अचानक बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस तरह दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े, जबकि दर्शकों को एक संभावित रोमांचक परिणाम से वंचित रहना पड़ा।

Read More

राज कमल की घातक गेंदबाजी से किरण क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, डीके क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से हराया

नालंदा: अंडर-16 यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीके क्रिकेट एकेडमी, पटना को 41 रनों से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला नालंदा क्रिकेट एकेडमी, एकंगरसराय मैदान पर खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39.1 ओवर में 213 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू संजीत कुमार ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि तेज बल्लेबाजी करते हुए राज कमल ने 46 रन और अन्य खिलाड़ियों ने उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीके क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि तेजश कुमार ने शानदार 75 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 35.1 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

किरण क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान राज कमल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में मात्र 24 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनके अलावा श्याम कुमार ने 3 विकेट और पियूष कुमार ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। राज कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन (46 रन और 5 विकेट) के दम पर किरण क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 41 रनों से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.