KRIDA NEWS

89वीं बिहार स्टेट जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन

बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स में चल रहे 89वीं बिहार राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन का रिज़ल्ट बिहार सचिव श्री लियाक़त अली के द्वारा जारी किया गया जो इस प्रकार है ।

पुरुष आयु वर्ग के 10 किलोमीटर दौड़ में पृथ्वी कुमार गोल्ड (बांका ), सौरभ कुमार सिल्वर (गया), कृष्णा कुमार साही ब्रॉन्ज (बक्सर)। महिला अंडर 23 आयु वर्ग में 10 किलोमीटर में क्रमशः शिवमालती कुमार गोल्ड (सारण), इंद्राणी कुमारी सिल्वर (बांका), रमणी कुमारी ब्रॉन्ज (मधेपुरा)। बालक वर्ग के अंडर 23 आयु वर्ग में क्रमशः त्रिलोक कुमार गोल्ड (सीतामढ़ी), अजय कुमार सिल्वर (मधुबनी), अंकेश राज ब्रॉन्ज (गया)।

अंडर 20 आयु वर्ष के बालिका वर्ग स्वाति कुमारी गोल्ड (सारण), अंडर 20 आयु वर्ष के बालक वर्ग में 10 किलोमीटर आफताब, अंसारी गोल्ड (वेस्ट चंपारण ), रमन राज सिल्वर (भागलपुर), पंकज कुमार ब्रॉन्ज (सिवान)। अंडर 23 बालिका आयु वर्ष में सताक्षी राय गोल्ड (पटना), अदिति कुमारी सिल्वर (भागलपुर), मीनू सोरेन ब्रॉन्ज (भागलपुर)। अंडर महिला आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में क्रमशः अंजू कुमारी गोल्ड (पटना), काजल कुमारी सिल्वर (पूर्णिया)। अंडर 14 आयु वर्ष बालक वर्ग के शॉट पुट में क्रमशः कौशल गिरी गोल्ड (सिवान)

अंडर 14 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में मानसी कुमारी गोल्ड (पटना), अंजली कुमारी सिल्वर (रोहतास), छोटी कुमारी ब्रॉन्ज (जमुई)। अंडर 16 आयु वर्ष के बालिका वर्ग के ऊची कूद में क्रमशः स्वेता कुमारी गोल्ड (पटना), श्रेया गुप्ता सिल्वर (सहरसा), छोटी कुमारी ब्रॉन्ज (रोहतास)।  अंडर 18 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में ऊची कूद में मुस्कान राज गोल्ड (नालंदा), पुष्पांजलि राय सिल्वर (समस्तीपुर), काजल कुमारी ब्रॉन्ज़ (कैमूर)।

अंडर 20 आयु वर्ष के बालिका वर्ग के ऊंची कूद में क्रमशः निक्की कैरी गोल्ड (मोतिहारी), , स्वेता कुमारी सिल्वर (बेगूसराय), खुशी सिंह ब्रॉन्ज़ (पटना)।  अंडर 23 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में ऊची कूद में लक्ष्मी कुमारी गोल्ड (रोहतास), तलत जहाँ सिल्वर रोहतास, पुष्पा कुमारी ब्रॉन्ज़ भागलपुर।  महिला आयु वर्ष के ऊची कूद में मौशम कुमारी गोल्ड लखीसराय, अंजली कुमारी सिल्वर बेगूसराय।

अंडर 14 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में गोला फेक में अंजुमन निशा गोल्ड पटना, सलोनी कुमारी सिल्वर औरंगाबाद, समीक्षा ब्रॉन्ज़ सिवान। अंडर 16 आयु वर्ष के बालिका वर्ग के शॉट पुट में प्रतिज्ञा कुमारी गोल्ड गया , अनन्या कुमारी सिल्वर शेखपुरा, आंशिका वर्मा ब्रोंज गया, अंडर 18 आयु वर्ष के बालिका वर्ग के शॉट पुट में अलका सिंह गोल्ड सिवान, अश्मी कुमारी सिल्वर पटना, समृद्धि कुमारी ब्रॉन्ज़ गया। अंडर 20 आयु वर्ष के बालिका वर्ग के शॉट पुट में सोनी कुमारी सारण गोल्ड सारण, सिवानी कुमारी सिल्वर वैशाली, कृतिका कुमारी ब्रॉन्ज़ मुजफ्फरपुर, अंडर 23 आयु वर्ष के बालिका वर्ग के शॉट पुट में रानी कुमारी गोल्ड रोहतास, नीतू कुमारी सिल्वर गोपालगंज, कंचन कुमारी ब्रॉन्ज़ नवादा।

अंडर 14 आयु वर्ष के बालक वर्ग में शॉट पुट में सिवान के कौशल गिरी गोल्ड सिवान, आकाश कुमार सिल्वर मुजफ्फरपुर, दीपक कुमार ब्रॉन्ज कैमूर। अंडर 16 बालक वर्ग के शॉट पुट में देवराज गोल्ड गया, प्रदीप कुमार सिल्वर सिवान, अंकित कुमार ब्रॉन्ज़ मुंगेर।अंडर 18 बालक वर्ग के शॉट पुट में देवांशु शेखर गोल्ड सारण, कृष्ण वीर सिल्वर सिवान, गोविंद कुमार ब्रॉन्ज़ समस्तीपुर। अंडर 20 बालक वर्ग के शॉट पुट में प्रताप कुमार सिंह गोल्ड सिवान, रवि भाष्कर सिल्वर मुजफ्फरपुर, प्रिंस कुमार ब्रॉन्ज़ पटना, पुरुष वर्ग के शॉट पुट में पदम गिरी गोल्ड सिवान, दिवेश कुमार सिल्वर सुपौल, गुंजन कुमार ब्रॉन्ज़ पटना आदि ने मेडल प्राप्त किया।

श्री कुमार रवि मुख्य निदेशक बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, श्री पंकज कुमार निदेशक एवं सचिव बिहार राज्य स्पोर्ट्स अथॉरिटी, श्री रवीन्द्रन शंकरन महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा बिहार एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सलीम परवेज
सचिव श्री लियाक़त अली, उपाध्यक्ष जसवंत कुमार सिंह, नसर आलम, राज शेखर तथा विभिन्न ज़िले के सचिव एवं राष्ट्रीय स्तर के ऑफिसियल मौजूद थे।

Read More

बीसीए चुनाव रद्द, नए सिरे से चुनाव की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट ने अभय श्रीनिवास ओक को बनाया नया लोकपाल

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एल. नागेश्वर राव द्वारा की गई जांच के बाद कोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट में 28 सितंबर 2025 को हुए बीसीए चुनाव को खारिज करने और नए सिरे से चुनाव कराने की अनुशंसा की गई है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही बीसीए की कार्यप्रणाली को लेकर हस्तक्षेप करते हुए अनुच्छेद 142 के तहत पूर्व न्यायाधीश एल. नागेश्वर राव को लोकपाल नियुक्त किया था, ताकि चुनाव प्रक्रिया और संघ के कार्यों की निगरानी की जा सके। जांच के बाद लोकपाल ने अपनी रिपोर्ट में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की सिफारिश की।

नए लोकपाल की नियुक्ति

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च 2026 को दिए अपने आदेश में पूर्व लोकपाल के अलग होने के बाद अभय श्रीनिवास ओक को बिहार क्रिकेट का नया लोकपाल नियुक्त कर दिया है। अब आगे की पूरी प्रक्रिया उनके निर्देशन में होगी। रिपोर्ट के आधार पर अब बीसीए का चुनाव नए सिरे से कराया जाएगा, जिसमें सभी जिला क्रिकेट संघों की वोटर लिस्ट की गहन जांच की जाएगी। इसके बाद ही पारदर्शी तरीके से नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

एडमिनिस्ट्रेटर की भी हो सकती है नियुक्ति

पूर्व लोकपाल की अनुशंसा पर सुप्रीम कोर्ट आगामी 13 मई को इस मामले की सुनवाई करेगा, जिसमें एक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने पर भी फैसला लिया जा सकता है। प्रेस नोट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यशैली लगातार विवादों में रही है। कई जगहों पर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। साथ ही, निगरानी एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और नए लोकपाल की नियुक्ति के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार क्रिकेट में पारदर्शिता आएगी और नई व्यवस्था के तहत साफ-सुथरे तरीके से चुनाव संपन्न होंगे। इस पूरे मामले ने बिहार क्रिकेट प्रशासन में एक बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं, जिस पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More

यूनिटी कप U-16: विवेक सिंह की तूफानी पारी, इमर्जिंग प्लेयर अकादमी की धमाकेदार जीत

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास मैदान) में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी के अंतिम मुकाबले में इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम इमर्जिंग प्लेयर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रिशु राज ने 41 रन की पारी खेली, जबकि अंकित (21 रन) और पंकज (12 रन) ने कुछ संघर्ष किया। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रौशन ने 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं अतुल और आयुष ने 2-2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

108 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। विवेक सिंह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 76 रन ठोक दिए और मैच को एकतरफा बना दिया। उनके साथ अतुल ने 11 रन का योगदान दिया। इमर्जिंग प्लेयर की टीम ने महज 7.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। पंकज स्पोर्ट्स की ओर से प्रिंस राज को एकमात्र सफलता मिली।

शानदार और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विवेक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने पूल-बी में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराते हुए टूर्नामेंट में खिताब की दावेदारी पेश की।

Read More

30वीं सब-जूनियर नेशनल बेसबॉल के लिए बिहार टीम चयन 31 मार्च को, सोनपुर में ट्रायल

पटना: 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर सेलेक्शन ट्रायल 31 मार्च को सारण जिले के सोनपुर स्थित डाकबंगला मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव मधु शर्मा ने बताया कि आगामी 24 से 29 मई 2026 तक यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित KIIT विश्वविद्यालय में आयोजित होगी, जिसमें बिहार टीम भी भाग लेगी। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा और कैंप के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।

सेलेक्शन ट्रायल में चयनकर्ताओं की भूमिका अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीत कुमार और उमंग कुमार सिंह निभाएंगे। वहीं प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप कुमार और पृथ्वीराज की देखरेख में संचालित होगा।

चयन प्रक्रिया के संयोजक राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनू कुमार होंगे। सचिव ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपने जिले के लेटरहेड पर अनुमोदित पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इस ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य टीम में जगह बनाने के लिए युवा खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुटे हैं।

 

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी U-13: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी C टीम की धमाकेदार जीत, सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान ईशु शाहिल ने 35 रनों की तेज पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार (15 रन), सरस (10 रन) और पियूष (10 रन) ने कुछ योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों (45) का भी सहारा मिला।

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमन राज ने घातक प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एमडी तबरेज़ ने 2 विकेट और ओजैर ने 1 विकेट हासिल किया।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनिंग जोड़ी रोहित राज और प्रतिश ने बिना कोई विकेट खोए मैच खत्म कर दिया। रोहित राज ने नाबाद 52 रन (13 चौके) और प्रतिश ने नाबाद 55 रन (10 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 14.1 ओवर में ही 139 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

सुदय क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इस तरह बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, जबकि सुदय क्रिकेट एकेडमी को हार का सामना करना पड़ा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.