KRIDA NEWS

श्यामल सिन्हा U-16 : रोहतास, नवादा और वैशाली की हुई जीत, बेगूसराय में बारिश के कारण मैच ड्रॉ

श्यामल सिन्हा U-16  क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहाबाद जोन के अंतर्गत कैमूर के जगजीवन स्टेडियम में रोहतास ने  कैमूर को 1 विकेट से हरा दिया। कैमूर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। कैमूर की ओर से सूर्यांश तिवारी ने 49 रन,  प्रदीप यादव ने 31 रन,अनुज सिंह ने 27 रन, मयंक राज ने 19 रन और अयान अली ने 13 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। रोहतास की ओर से राजकिशोर ने 3 विकेट, हिमांशु सिंह और अंश ने 2-2 विकेट तथा बिरु  व सौमेन्द्र ने 1-1 विकेट हासिल किया।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतास ने अंश की साहसिक पारी 76 गेंदो में 62 रन के बदौलत 39.4 ओवरो में 9 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिय। अंश के अलावा मिहिर श्रीवास्तव ने 29 रन, कुंदन कुमार ने 18 रन और हिमांशु ने 15 रन का योगदान अपनी टीम की जीत में दिय। कैमूर की ओर से मयंक राज ने 3 विकेट, आशिफ अहमद ने 2 विकेट और आर्यन, अंकित व सुर्यांश 1-1 विकेट हासिल किया। मैच मे रोहतास के अंश को उनके शानदार प्रदर्शन (62 रन व 2 विकेट  ) के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

शेखपुरा के आज़ाद ग्राउण्ड चेवाड़ा में श्यामल सिन्हा U-16 के मैच में नवादा ने शेखपुरा को 09 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा की टीम ने 36 ओवर में मात्र 114 रन पर ढेर हो गई।  शेखपुरा की ओर से सुधांशु 31 रन और  पंकज ने 20 रन बनाए ।  जबकि नवादा को राज पांडेय ने 4 विकेट एवं सौरभ ने 3 विकेट लिए। जीत लक्ष्य को नवादा की टीम ने 18.1 ओवर में एक विकेट खोकर 115 रन बनाकर प्राप्त कर लिया।  नवादा की ओर से हर्ष ने  53 रन  एवं अतुल ने 28 रन बनाए।  शेखपुरा के सादाब को एकमात्र विकेट लिए। नवादा के राज पाण्डे को मैन ऑफ द मैच का घोषित किया गया।

पाटलिपुत्रा ज़ोन के रेलवे ग्राउंड सोनपुर में खेले गए मैच में वैशाली ने सारण को 30 रन से हरा दिया। बारिस के कारण 25 ओवर के मैच में  वैशाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाए। वैशाली की ओर से यश ने 79 रन, आर्यन ने 77 रन और जयंत ने 13 रनों का योगदान दिया। सारण की ओर से गिरिजेश और युवराज ने एक एक विकेट लिया। जीत के 197 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी सारण की टीम 25 ओवर मे 8 विकेट पर 166 रन हीं बना सकी। सारण की ओर से रहीम ने 50 रन, युवराज ने 26 रन और मोहित ने 24 रन बनाए। वैशाली की ओर से अखलेश, जयंत और मनीष ने 2-2 विकेट लिए।

बेगूसराय में श्यामल सिन्हा अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेण्ट्रल जोन में  सहरसा एवं खगड़िया के बीच का मैच बारिश के कारण बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया। 23वें ओवर में जब सहरसा की टीम छ्ह विकेट पर 70 के स्कोर पर खेल रही थी, उसी समय मूसलाधार बारिश के होने से मैच को रोक दिया गया, और बाद में पीच गीला रहने के कारण मैच को ड्रॉ घोषित करते हुए, दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए नालंदा की टीम घोषित, नमन गौरव को सौंपी गई कमान

नालंदा: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा ने 31 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिनमें से अंतिम 16 सदस्यीय टीम का चयन प्रत्येक मैच से एक दिन पूर्व सीनियर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

जारी सूची के अनुसार नमन गौरव को टीम का कप्तान (C) और मनीष राज को उपकप्तान (VC) बनाया गया है। अन्य खिलाड़ियों में सुमन सौरव, अंकित राज, मुन्ना कुमार, अर्नव किशोर, अमन आदित्य, आदित्य राज, आकाश राज, लव कुमार, कुश कुमार, चंद्रशेखर, शशि यादव, कुंदन कुमार, दिव्यांश राज, रामवर्धन, अर्नव सिंह, गौतम कुमार, पवन कुमार, राजामणि, राजीव रंजन, अमित कुमार, अयान अरमान, विकास मयूरेश्वर, आरव रॉय, शेष कुमार, अमृतांशु, बिक्रम सोलंकी, एमडी गुफरान, सुजल कांत और गौरव शामिल हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि चयनित खिलाड़ी मगध जोन में नालंदा का मजबूत प्रतिनिधित्व करेंगे और बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। टीम के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। अंतिम 16 सदस्यीय टीम का निर्णय मैच से एक दिन पहले किया जाएगा, ताकि प्रतिद्वंद्वी टीम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित संयोजन उतारा जा सके।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: प्रियांशु की शतकीय पारी से वाईसीसी जीता, लक्ष्य इंजिटेक को 129 रनों से हराया

पटना: पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर में खेले गए मुकाबले में वाईसीसी (YCC) ने लक्ष्य इंजिटेक को 129 रनों से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य इंजिटेक की टीम 29.2 ओवर में 154 रन पर सिमट गई।

वाईसीसी की पारी की शुरुआत मजबूत रही। प्रियांशु कुमार ने 89 गेंदों पर 119 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। रोहित अरुण पांडे ने 70 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि पियूष रॉबिन्स कुमार ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

283 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य इंजिटेक की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अतुल राज ने 32 रन और पियूष इंदरदेव कुमार ने 35 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 154 रन पर सिमट गई। वाईसीसी की ओर से अनिमेष राज और केशव सिन्हा ने 2-2 विकेट चटकाए। कप्तान बिनीत कमलेश कुमार ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के कारण मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

Read More

आयुष्मान का हरफनमौला प्रदर्शन, आईकेए की 42 रन से दमदार जीत

पटना: सीएबी क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रोमांच और रन का संगम देखने को मिला। आईकेए और सीएबी के बीच हुए इस हाई-स्कोरिंग मैच में आयुष्मान जैन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। उनके विस्फोटक शतक और कप्तान अमन कुमार के जिम्मेदार अर्धशतक की बदौलत आईकेए ने सीएबी को 42 रन से शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईकेए ने निर्धारित 37 ओवर में चार विकेट खोकर 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की धुरी बने आयुष्मान जैन ने 101 गेंदों पर 20 चौकों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे। कप्तान अमन कुमार ने 53 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की बदौलत 52 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम के स्कोर में अतिरिक्त 79 रन का भी अहम योगदान रहा।

322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया, लेकिन 33।4 ओवर में 280 रन पर सिमट गई। सीएबी की ओर से आर्यन सिन्हा ने 95 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन बनाकर शानदार पारी खेली, जबकि चंदन कुमार ने 31 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।

बल्ले से कमाल दिखाने के बाद आयुष्मान ने गेंद से भी असर छोड़ा। उन्होंने 2।4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शिवम ने छह ओवर में 46 रन देकर तीन और विराट वैभव ने आठ ओवर में 56 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आयुष्मान जैन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी शानदार पारी और घातक गेंदबाजी ने आईकेए की जीत को यादगार बना दिया।

संक्षिप्त स्कोर
आइकेए: 37 ओवर में 322/4, बल्लेबाजी: आयुष्मान जैन 109, अमन कुमार 52, वेदांत वरुण 40, हर्षित राज 22, रौनक गुप्ता नाबाद 11, अतिरिक्त 79, कुमार आदित्य 1/28, अभिनव 3/45।

सीएबी : 33।4 ओवर 280/10, आर्यन सिन्हा 113, श्रेष्ठ सुमन 25, आर्यन राजपूत 16, अतिरिक्त 47, विराट वैभव 2/56, शिवम 3/46, वेदांत वैभव 1/3, आयुष्मान जैन 3/14।

Read More

पटना जिला सीनियर मेंस क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 21 फरवरी को

पटना, 20 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला अंडर-23 मेंस टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 21 फरवरी को आयोजित किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के लीग आयोजन समिति के चेयरमैन और चयन समिति के संयोजक धनंजय कुमार ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल 21 फरवरी को राजेंद्रनगर स्थित शाखा मैदान पर सुबह नौ बजे से होगा।

खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र की मूल और छाया प्रति लानी होगी। साथ में दो फोटो भी लाना होगा। टीम की चयन समिति में राजीव प्रसाद चेयरमैन हैं जबकि सुमन कुमार सिंह और संजय कुमार सदस्य होंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.