KRIDA NEWS

रणधीर वर्मा U-19: पूर्वी चंपारण की लगातार दूसरी जीत

सोनपुर रेलवे स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित रणधीर वर्मा-U-19 में पू.चम्पारण ने प.चम्पारण को 38 रन से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज किया।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी पू.च.की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 201/9 रन का स्कोर खड़ा किया। पूर्वी चंपारण की ओर से वरुण ने 49 रन , विवेक 32 नाबाद,  मनीष सहाय 31, नितेश पासवान 18 नाबाद ,अमन मिश्रा 16,वसीम 15 और शिवम ने 11 रन की पारी खेली। प.चम्पारण के गेंदबाज दिनेश ने 3 विकेट लिया जबकि आयुष ने 2 व कुंदन को 1 विकेट मिला।पू.चम्पारण के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प.चम्पारण की टीम 40.5 ओवर में 163/10 रन के स्कोर पर सिमट गई।टीम की ओर से बल्लेबाजी में आकाश ने 59 रन और आयुष ने 50 रन की पारी खेली।पू.चम्पारण टीम के गेंदबाज वरुण और उत्तम ने 2-2 विकेट चटकाए जबकि आशुतोष,नितेश व अमन को 1-1 विकेट मिला वही प.चम्पारण के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

Read More

PDCA सीनियर डिवीजन लीग में अधिकारी इलेवन और आरबीएनवाईएसी विजयी

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में अधिकारी इलेवन और आरबीएनवाईएसी ने शानदार और एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया। अधिकारी इलेवन ने अदालतगंज सीसी को 191 रन से हराया, जबकि आरबीएनवाईएसी ने एलायंस सीसी को 166 रन से पराजित कर लीग में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी पर खेले गए मैच में अधिकारी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अदालतगंज सीसी को 191 रन के बड़े अंतर से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।

अधिकारी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुमार रजनीश ने 70 गेंदों पर 113 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अमन अविनाश ने 48 गेंदों पर 82 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि सिकंदर फहाद ने 69 रन की जुझारू पारी खेली।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज सीसी की टीम अधिकारी इलेवन की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 29.4 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान सिकंदर फहाद ने 72 गेंदों पर 69 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 4.4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि कुमार रजनीश ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। विजेता टीम के कुमार रजनीश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएस बनाम एलायंस सीसी

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने एलायंस सीसी को 166 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएनवाईएसी की टीम ने 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 283 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की जीत के नायक रहे विकाश कृष्णा, जिन्होंने 105 गेंदों पर 177 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 22 चौके और 10 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

कप्तान इंद्रजीत कुमार ने 34 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि रौनित ने 28 रन और मनमोहन ने नाबाद 23 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। मध्यक्रम ने साझेदारियाँ बनाकर रनगति को बनाए रखा। एलायंस सीसी की ओर से गेंदबाजी में अमन राज और मनीष मणि ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कृष्णा गौरव ने भी दो सफलताएँ हासिल कीं, लेकिन वे रनगति पर नियंत्रण नहीं रख सके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस सीसी ढही

283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और दबाव से उबर नहीं सकी। पूरी टीम 30.4 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। कप्तान अमन राज ने 45 गेंदों पर 47 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। अगास्त्य (15 रन) और मनु कुमार सिंह (नाबाद 12 रन) ही दोहरे अंक तक पहुँच सके।

आरबीएनवाईएसी की ओर से एमडी शाहबाज अनवर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उत्कर्ष धीरज कुमार ने 5 ओवर में मात्र 10 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मनमोहन ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम के विकास कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Read More

किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद ने 5 विकेट से दर्ज की शानदार जीत, एबी क्रिकेट एकेडमी को हराया

बिहार: करजरा स्टेशन ग्राउंड, गया में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी, जहानाबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एबी क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। मुकाबला 28 फरवरी 2026 को खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर एबी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.2 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से तेजस कुमार ने सबसे अधिक 32 रनों की पारी खेली, जबकि शिवम कुमार ने 16 रन और प्रशांत पांडेय ने 6 रन का योगदान दिया। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। किरण क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमन विश्वनाथ कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं आयुष रंजन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए और शंतनु ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान सोनू संजीत कुमार ने जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए। इसके बाद ऋतिक संजय राज ने आक्रामक अंदाज में नाबाद 38 रन की तेज पारी खेल टीम को जीत दिला दी। आयुष रंजन ने नाबाद 16 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। किरण क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य को 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एबी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में साहवाग कुमार ने 3 विकेट तथा शिवम कुमार ने 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Read More

स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में ‘यूनिटी कप’ अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 7 मार्च से, 16 टीमें लेंगी भाग

पटना: राजधानी पटना में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आगामी 7 मार्च से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता नौबतपुर–मसौढ़ी रोड स्थित पीटमास (पटना) मैदान में The GamePlan Co. के तत्वावधान में आयोजित होगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्देश्य राज्य की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता पारंपरिक क्रिकेट प्रारूप में रेड बॉल एवं सफेद ड्रेस के साथ खेली जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी और सभी मुकाबले लीग चरण के आधार पर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मैच 25 ओवर का होगा तथा प्रतियोगिता की लाइव स्कोरिंग CricHeroes ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जिससे दर्शक और अभिभावक मैच की जानकारी लाइव देख सकेंगे।

टूर्नामेंट के संरक्षक ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता को Patna District Cricket Association (PDCA) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जिससे टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और महत्व और बढ़ गया है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹25,000 तथा उपविजेता टीम को ₹12,500 नगद पुरस्कार के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर सहित कई व्यक्तिगत सम्मान भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिए नाश्ता एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए गठित कमिटी में प्रभात कुमार को अध्यक्ष तथा ज्ञानेश्वर गौतम को संरक्षक बनाया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अकादमी, स्कूल अथवा खिलाड़ी पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9939089666 एवं 9117916602 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले में नवादा ने गया को 3 विकेट से हराया

नालंदा: Bihar Cricket Association के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी (मगध जोन) के पांचवें मुकाबले में नवादा ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए गया को 3 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने 47.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाए। टीम की ओर से यशराज ने 46 रन, रंजन ने 33 रन, गौरव ने 31 रन, मंगल ने 23 रन तथा अभिषेक ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाजी में अर्णव यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि सुदर्शन और सागर ने 3-3 विकेट लेकर गया की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

संघर्ष के बाद नवादा ने हासिल की जीत

233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि मध्यक्रम बल्लेबाजों की जिम्मेदार पारियों की बदौलत टीम ने 47.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सुमन सौरभ ने 62 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। दीपक ने 41, निशांत ने 38, हर्ष ने 32, अनुराग ने 21 तथा सुदर्शन ने 14 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गया की ओर से गौरव और गौतम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि निक्कू, मंगल और प्रीतम को एक-एक सफलता मिली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नवादा के अर्णव यादव को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर एवं नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर केशव कुमार, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विश्वजीत कुमार एवं अभिषेक सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी BCA Umpires Panel के पैनल अंपायर राजीव कुमार एवं नीरज कुमार ने निभाई।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.